DA Hike 2026: बढ़ रही है महंगाई, क्या इस बार नए तरीके से फिक्स होगा DA, ये है पूरा कैलकुलेशन
जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा DA Hike मिल सकता है. AICPI-IW डेटा में लगातार बढ़ोतरी के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि महंगाई भत्ता करीब 3 फीसदी तक बढ़ सकता है. ये जानना जरूरी है कि 7वें वेतन आयोग के तहत DA की गणना कैसे होती है, कौन सा फॉर्मूला इस्तेमाल किया जाता है और जुलाई 2026 में कर्मचारियों की सैलरी पर इसका कितना असर पड़ सकता है.
DA Hike 2026: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता यानी DA हमेशा सबसे अहम मुद्दों में से एक रहता है. हाल ही में केंद्र सरकार ने जनवरी 2026 से लागू होने वाली 2 फीसदी DA बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी. इसके बाद अब कर्मचारियों की नजर जुलाई 2026 से मिलने वाली अगली DA बढ़ोतरी पर टिक गई है. माना जा रहा है कि इस बार भी कर्मचारियों को अच्छी राहत मिल सकती है. दरअसल, DA की गणना सीधे महंगाई के आंकड़ों से जुड़ी होती है. यही वजह है कि हर महीने जारी होने वाला AICPI-IW डेटा बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. अगर आने वाले महीनों में महंगाई का ट्रेंड इसी तरह बना रहता है, तो जुलाई 2026 से DA में करीब 3 फीसदी तक बढ़ोतरी संभव मानी जा रही है.
क्या होता है AICPI-IW
AICPI-IW यानी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स वह इंडेक्स है, जिसके आधार पर केंद्र सरकार कर्मचारियों का DA तय करती है. यह इंडेक्स कर्मचारियों पर महंगाई के असर को मापता है. 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार, पिछले 12 महीनों के औसत AICPI-IW डेटा के आधार पर DA की गणना की जाती है. अगर महंगाई बढ़ती है, तो DA भी बढ़ता है, ताकि कर्मचारियों की खरीदने की शक्ति बनी रहे.
ऐसे होती है DA की गणना
DA निकालने के लिए यह फॉर्मूला इस्तेमाल किया जाता है: DA = [{(Average AICPI-IW of last 12 months × 2.88) − 261.41} / 261.41] × 100 − Existing DA
मार्च 2026 में AICPI-IW बढ़कर 149.1 अंक पर पहुंच गया. जुलाई 2025 में यह 146.5 था. यानी पिछले कुछ महीनों में इसमें लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है. यदि अप्रैल, मई और जून 2026 में भी इंडेक्स हर महीने 0.6 अंक की दर से बढ़ता है, तो अनुमानित आंकड़े इस प्रकार हो सकते हैं:
- अप्रैल 2026 – 149.7
- मई 2026 – 150.3
- जून 2026 – 150.9
इन आंकड़ों को जोड़ने पर पिछले 12 महीनों का औसत AICPI-IW लगभग 148.51 निकलता है.
अनुमानित DA बढ़ोतरी कितनी हो सकती है
यदि 148.51 के औसत को फॉर्मूले में रखा जाए, तो DA लगभग 63.6 फीसदी तक पहुंच सकता है. वर्तमान में DA 60 फीसदी है. ऐसे में अनुमानित बढ़ोतरी करीब 3.6 फीसदी बैठती है. आमतौर पर सरकार DA को राउंड फिगर में घोषित करती है, इसलिए इसे 3 फीसदी बढ़ोतरी माना जा रहा है.
गणना के अनुसार:
63.61 − 60 = 3.61 फीसदी
यानी जुलाई 2026 से कर्मचारियों के DA में लगभग 3 फीसदी की बढ़ोतरी संभव हो सकती है.
अंतिम फैसला इन आंकड़ों पर निर्भर करेगा
हालांकि, अभी यह केवल अनुमान है. वास्तविक DA बढ़ोतरी अप्रैल, मई और जून 2026 के आधिकारिक AICPI-IW आंकड़ों पर निर्भर करेगी. अगर महंगाई तेज रहती है, तो DA बढ़ोतरी अधिक भी हो सकती है, जबकि इंडेक्स कमजोर रहने पर अनुमान घट सकता है. सरकार आमतौर पर जुलाई से लागू होने वाले DA का ऐलान साल की दूसरी छमाही में करती है. ऐसे में अगले कुछ महीने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: टोल से हो रही तगड़ी कमाई! 12% उछला ये इंफ्रा स्टॉक, अब गंगा एक्सप्रेसवे से मिलेगा कंपनी को बड़ा फायदा
Latest Stories
जल्दी ITR भरने की गलती न करें! जानें क्यों 15 जून से पहले रिटर्न फाइल करना बढ़ा सकता है देनदारी
PF क्लेम की झंझट होगी खत्म, EPFO ला रहा फास्ट UPI निकासी सिस्टम; तुरंत मिलेगा पैसा
टैक्सपेयर्स अलर्ट! ITR भरने की नई तारीखें जारी, शेयर बाजार, विदेशी कमाई और FD वालों के लिए नए नियम जरूरी
