महंगाई भत्ता (DA)
महंगाई भत्ता (DA) केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों तथा पेंशनर्स की आय का अहम हिस्सा होता है, जिसे महंगाई के असर को कम करने के लिए समय-समय पर बढ़ाया जाता है. पिछले वर्षों में केंद्र सरकार ने कई बार DA में बढ़ोतरी की है. 7वां वेतन आयोग लागू होने के बाद नए बेस पर तय हुआ और कोविड काल के बाद इसमें लगातार तेजी से इजाफा हुआ.2026 में DA बढ़कर 60% के करीब पहुंच चुका है. अब कर्मचारियों की नजर 8वें वेतन आयोग पर टिकी है, माना जा रहा है कि नए वेतन आयोग के लागू होने के साथ DA की गणना और सैलरी स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस पेज पर आपको DA Hike का पिछले साल का रिकॉर्ड, नई दरें, एरियर, सैलरी पर असर और 8वें वेतन आयोग से जुड़े हर बड़े अपडेट की जानकारी मिलती रहेगी.
8वें वेतन आयोग के तहत पुराने पेंशनरों की पेंशन संशोधन को लेकर असमंजस बना हुआ है. पेंशनर संगठनों ने सरकार से ToR में बदलाव कर 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों और फैमिली पेंशनरों को स्पष्ट रूप से शामिल करने की मांग की है.
एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू के उपलब्ध आंकड़ों और 7th Pay Commission के मौजूदा फॉर्मूले के आधार पर जनवरी 2027 में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 66-67% तक पहुंचने का अनुमान है. जुलाई 2026 में एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू 153.2 पर पहुंच गया था. अगर अगस्त से दिसंबर तक यह स्तर बना रहता है, तो अनुमानित औसत 151.5 बनता है और इससे डीए करीब 66.91% निकलता है.
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए DA की गणना 12 महीने के औसत AICPI-IW डेटा के आधार पर की जाती है. सरकार साल में दो बार डीए में इजाफा करती है. डीए कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर का अहम हिस्सा है.
केंद्र सरकार के 1.1 करोड़ से अधिक कर्मचारी और पेंशनभोगी आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार कर रहे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार आयोग की रिपोर्ट आने और उसे लागू होने में देरी होने की संभावना है. यदि नया वेतनमान जनवरी 2026 के बजाय 2027 के दूसरे हिस्से में लागू होता है, तो कर्मचारियों को […]
ITR Filing 2026 को लेकर टैक्स विभाग ने कई अहम अपडेट जारी किए हैं. AY 2025-26 में ITR-2 फाइलिंग 18 जुलाई 2025 से शुरू हुई थी, जबकि AY 2026-27 के लिए ITR-1 और ITR-4 की फाइलिंग सुविधा एक्टिव हो चुकी है. ITR-2 फॉर्म उन टैक्सपेयर्स के लिए लागू होता है, जिनकी आय सैलरी, पेंशन, कैपिटल गेन या हाउस प्रॉपर्टी से होती है.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते यानी DA में 2 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है. इस फैसले के बाद कर्मचारियों का DA 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गया है. बढ़े हुए DA का फायदा कर्मचारियों को जून की सैलरी से मिलने की उम्मीद है, जिससे उनकी मासिक आय में सीधा इजाफा होगा.
जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा DA Hike मिल सकता है. AICPI-IW डेटा में लगातार बढ़ोतरी के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि महंगाई भत्ता करीब 3 फीसदी तक बढ़ सकता है. ये जानना जरूरी है कि 7वें वेतन आयोग के तहत DA की गणना कैसे होती है, कौन सा फॉर्मूला इस्तेमाल किया जाता है और जुलाई 2026 में कर्मचारियों की सैलरी पर इसका कितना असर पड़ सकता है.
Bihar DA Hike News: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सम्राट चौधरी कैबिनेट की ये पहली बैठक थी, जिसमें सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है. बैठक में 18 एजेंडो पर मुहर लगाई गई. DA एक बेसिक कॉस्ट-ऑफ-लिविंग एडजस्टमेंट है, जिसे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को सपोर्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है
सरकार ने महंगाई भत्ते यानी DA में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब महंगाई लगातार बढ़ रही है और कर्मचारियों पर खर्च का दबाव बढ़ता जा रहा है. सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा.
केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स DA बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं. मार्च में ऐलान नहीं हुआ, ऐसे में अब उम्मीद है कि अप्रैल 2026 के पहले हफ्ते में सरकार बड़ा फैसला ले सकती है. ऐसी मान्यता के पीछे सरकार के पुराने ट्रेंड्स हैं.
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए जनवरी 2026 में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद है. नवंबर 2025 के AICPIN IW आंकड़े 148.2 पर पहुंच गए हैं, जिससे DA में 2 फीसदी बढ़ोतरी का संकेत मिल रहा है. मौजूदा 58 फीसदी DA बढ़कर 60 फीसदी हो सकता है.
नवंबर 2025 में AICPI IW लगातार 5वीं बार बढ़कर 148.2 पर पहुंच गया है. जुलाई से नवंबर तक महंगाई सूचकांक में निरंतर तेजी देखी गई है, जिससे जनवरी 2026 से DA बढ़ोतरी की उम्मीद मजबूत हुई है. 7वें वेतन आयोग के फॉर्मूले के तहत यह बढ़ोतरी तय होगी.