TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

DA Hike 2026: जल्द बढ़ सकता है महंगाई भत्ता, जानें किस वेतन आयोग के आधार पर होगा लागू, 7वां या 8वां

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए जनवरी 2026 में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद है. नवंबर 2025 के AICPIN IW आंकड़े 148.2 पर पहुंच गए हैं, जिससे DA में 2 फीसदी बढ़ोतरी का संकेत मिल रहा है. मौजूदा 58 फीसदी DA बढ़कर 60 फीसदी हो सकता है.

जनवरी 2026 में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद है. Image Credit: money9live

DA Hike 2026: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद से ही केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक इसके लागू होने का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, एक साल बीत जाने के बाद भी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह आयोग कब तक लागू होगा, जिससे कर्मचारियों में निराशा बढ़ती जा रही है. नए साल 2026 की शुरुआत में महंगाई भत्ता बढ़ने की खबर ने कर्मचारियों और पेंशनधारकों को कुछ राहत जरूर दी है.

हालांकि, इसे लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. कई लोग जानना चाहते हैं कि यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तहत होगी या 8वें वेतन आयोग के तहत. इस पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. फिर भी उम्मीद की जा रही है कि जनवरी 2026 में महंगाई भत्ता बढ़ सकता है, जिसका फायदा कर्मचारियों और पेंशनधारकों दोनों को मिलेगा.

भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को जनवरी 2026 में DA बढ़ने की संभावना है. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने नवंबर 2025 के लिए इंडस्ट्रियल लेबर का कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स जारी किया है. यह इंडेक्स 148.2 पर पहुंच गया है. इसी आधार पर महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन की जाती है. आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि DA में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है.

कितनी बढ़ सकती है DA

मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 58 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है. ताजा महंगाई आंकड़ों को देखते हुए इसमें 2 फीसदी की बढ़ोतरी संभव मानी जा रही है. अगर ऐसा होता है तो DA बढ़कर 60 फीसदी हो सकता है. हालांकि सरकार की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. फिर भी जनवरी में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है.

7वें वेतन आयोग के तहत लागू होगी बढ़ोतरी

संभावित DA बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तहत ही लागू की जाएगी. सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ता संशोधित करती है. पिछली बार जुलाई 2025 में DA को 55 फीसदी से बढ़ाकर 58 फीसदी किया गया था. अब अगला संशोधन जनवरी 2026 में होना है. इससे कर्मचारियों की मासिक आय में सीधा इजाफा होगा.

8वें वेतन आयोग का अभी इंतजार

8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं तेज हैं लेकिन इसकी आधिकारिक तारीख अब तक सामने नहीं आई है. ऐसे में कर्मचारियों की नजर फिलहाल DA बढ़ोतरी पर टिकी हुई है. सरकार ने अभी 8वें वेतन आयोग को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है. इसलिए महंगाई भत्ते की यह बढ़ोतरी फिलहाल सबसे बड़ी राहत मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें- सिर्फ 5000 की SIP करने से नहीं बन सकते अमीर! अपनाएं ये सॉलिड तरीका, मिलेगा चौंकाने वाला रिजल्ट

बढ़ती महंगाई में मिलेगी राहत

पिछले कुछ महीनों में खाने पीने के सामान, ट्रांसपेरेंट और हेल्थ सर्विस की कॉस्ट बढ़ी है. महंगाई के कारण घरेलू बजट पर दबाव बना हुआ है. ऐसे में DA में बढ़ोतरी से कर्मचारियों और पेंशनधारकों को राहत मिलेगी. सैलरी और पेंशन बढ़ने से रोजमर्रा के खर्च संभालना थोड़ा आसान हो जाएगा.