TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

सिर्फ 5000 की SIP करने से नहीं बन सकते अमीर! अपनाएं ये सॉलिड तरीका, मिलेगा चौंकाने वाला रिजल्ट

₹5,000 की SIP लंबे समय में अनुशासन तो सिखाती है लेकिन बिना रकम बढ़ाए बड़ा फंड बनना मुश्किल है. 10% सालाना Step-Up अपनाने से वही SIP 20 साल में करीब ₹1.15 करोड़ का फंड बना सकती है, जबकि सामान्य SIP से करीब ₹50 लाख ही मिल सकते हैं. आइये पूरा तरीका समझते हैं.

अगर आपने भी यह सोचकर ₹5,000 की SIP शुरू की थी कि समय और अनुशासन आपको अमीर बना देगा लेकिन कुछ साल बाद भी पोर्टफोलियो खास आगे बढ़ता नहीं दिख रहा है तो आप अकेले नहीं हैं. यह तरीका आपको समय के साथ अमीर नहीं बना पाएगा. SIP निवेश का यह सबसे आम लेकिन कम समझा जाने वाला सच है. समस्या बाजार की नहीं, बल्कि गणित और निवेश के ढांचे की है. आइये जानते हैं कि इस तरीके में क्या समस्या है और इसमें कैसे कुछ स्टेप्स को फॉलो करके बड़ा फंड बनाया जा सकता है.

क्यों नहीं दिखता बड़ा असर

म्यूचुअल फंड में SIP इसलिए लोकप्रिय है क्योंकि यह बिना रोज फैसले लिए निवेश की आदत डालता है. ₹5,000 महीना ऐसा अमाउंट लगता है जो बजट पर भारी भी नहीं पड़ता और भविष्य के लिए जिम्मेदार भी महसूस कराता है. इन्वेस्ट करने वाले को उम्मीद यह रहती है कि नियमित निवेश और कंपाउंडिंग समय के साथ बड़ा फंड बना देंगे लेकिन शुरुआती सालों में जो दिखता है, वह निराशा होती है- न नुकसान, न बड़ा फायदा, बस ठहराव. असल में शुरुआती वर्षों में SIP का रिटर्न इसलिए कमजोर लगता है क्योंकि निवेश की रकम ही छोटी होती है. ₹5,000 महीना यानी साल भर में ₹60,000. मान लें कि इक्विटी फंड्स से 12% सालाना रिटर्न भी मिल जाए तब भी शुरुआती गेन बहुत सीमित रहता है. कंपाउंडिंग तब असर दिखाती है, जब बेस बड़ा हो. सिर्फ अनुशासन से रफ्तार नहीं आती, स्केल से आती है.

स्टेप अप से बदल सकती है दिशा

सबसे बड़ी स्ट्रक्चरल गलती यह है कि लोग SIP तो शुरू करते हैं, लेकिन सालों तक वही अमाउंट बनाए रखते हैं, जबकि आय बढ़ती रहती है. सैलरी बढ़ती है, खर्च का पैटर्न बदलता है, लेकिन SIP वहीं अटकी रहती है. नतीजा यह होता है कि पोर्टफोलियो रिटर्न की वजह से नहीं, बल्कि पर्याप्त निवेश न होने की वजह से पीछे रह जाता है. यहीं Step-Up SIP का महत्व समझ में आता है. अगर ₹5,000 की SIP में हर साल 10% की बढ़ोतरी की जाए, तो फर्क चौंकाने वाला हो सकता है. 20 साल में सामान्य SIP से करीब ₹50 लाख का फंड बन सकता है, जबकि 10% स्टेप-अप के साथ यही आंकड़ा ₹1.15 करोड़ से ज्यादा हो सकता है. फर्क रिटर्न का नहीं बल्कि योगदान बढ़ाने का है.

₹5,000 SIP (20 साल | 12% रिटर्न अनुमानित)

विवरणNormal SIP10% Step-Up SIP
शुरुआती मंथली SIP₹5,000₹5,000
सालाना बढ़ोतरी0%10% हर साल
निवेश अवधि20 साल20 साल
20वें साल की मंथली SIP₹5,000₹30,580
कुल निवेश राशि₹12,00,000₹34,36,500
अनुमानित रिटर्न (12%)₹37,95,740₹80,95,780
कुल फंड वैल्यू (मैच्योरिटी)₹49,95,740 (~₹50 लाख)₹1,15,32,280 (~₹1.15 करोड़)
Normal SIP से ज्यादा फंड—₹65+ लाख