DA Hike Update: अप्रैल के पहले हफ्ते में बढ़ेगा महंगाई भत्ता? जानिए कब तक आ सकता है सरकार का फैसला
केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स DA बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं. मार्च में ऐलान नहीं हुआ, ऐसे में अब उम्मीद है कि अप्रैल 2026 के पहले हफ्ते में सरकार बड़ा फैसला ले सकती है. ऐसी मान्यता के पीछे सरकार के पुराने ट्रेंड्स हैं.
DA Hike Update April: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का इंतजार लंबा होता जा रहा है. जनवरी 2026 से लागू होने वाली इस बढ़ोतरी का ऐलान अब तक नहीं हुआ है, जबकि मार्च खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 1 अप्रैल से DA बढ़ सकता है?
क्या हैं पुराने ट्रेंड?
दरअसल, केंद्र सरकार साल में दो बार DA और DR में संशोधन करती है, पहला जनवरी से और दूसरा जुलाई से लागू होता है. हालांकि, इनका ऐलान अक्सर उसी महीने नहीं होता, बल्कि कुछ समय बाद किया जाता है. पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो सरकार आमतौर पर त्योहारों के आसपास या कैबिनेट बैठकों के बाद इसकी घोषणा करती रही है.
इस बार भी कर्मचारियों को उम्मीद थी कि होली से पहले DA बढ़ोतरी का ऐलान हो जाएगा, लेकिन 4 मार्च 2026 को होली गुजरने के बावजूद सरकार की ओर से कोई घोषणा नहीं हुई. इसके बाद 25 मार्च को हुई कैबिनेट बैठक से भी काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वहां भी कर्मचारियों को निराशा ही हाथ लगी.
अप्रैल में होगा ऐलान?
अब जबकि मार्च लगभग खत्म हो चुका है, ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि सरकार अप्रैल के पहले हफ्ते में DA बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. पिछले साल 2025 में भी सरकार ने 28 मार्च को DA बढ़ोतरी की घोषणा की थी. इस बार देरी जरूर हुई है, लेकिन संभावना बनी हुई है कि अप्रैल की शुरुआत में इस पर मुहर लग सकती है.
अगर घोषणा होती है, तो बढ़ा हुआ DA जनवरी 2026 से ही लागू माना जाएगा. यानी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़े हुए भत्ते के साथ एरियर (बकाया) का भी लाभ मिल सकता है. यही वजह है कि इस फैसले का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- ITR फाइलिंग शुरू, नए फॉर्म जारी, जानें कौन सा फॉर्म आपके लिए सही और क्या बदला
Latest Stories
31 जुलाई के बाद ITR भरना पड़ सकता है महंगा, लेट फीस के साथ छूट जाएंगे कई बड़े फायदे
Corporate FD पर 9.1% तक ब्याज! क्या Bank FD छोड़कर इसमें निवेश करना होगा फायदे का सौदा?
ITR भरने में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! 31 जुलाई से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना देना पड़ सकता है जुर्माना
