मथुरा में खुलेगा नया हॉलिडे इन होटल, एयर इंडिया और Booking डॉट कॉम ने मिलाया हाथ
देश के टूरिज्म और एविएशन सेक्टर से दो खबरें सामने आई हैं. IHG Hotels & Resorts ने मथुरा में 2030 तक 115 कमरों वाला Holiday Inn होटल खोलने का ऐलान किया है. वहीं, एयर इंडिया ने Booking.com के साथ साझेदारी कर यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर फ्लाइट और होटल बुकिंग की सुविधा देने की तैयारी की है.

देश के एविएशन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से सोमवार को दो बेहद शानदार खबरें सामने आई हैं. पहली तरफ जहां धार्मिक पर्यटन नगरी मथुरा में ‘हॉलिडे इन’ होटल चेन की एंट्री होने जा रही है, वहीं दूसरी तरफ एयर इंडिया ने बुकिंग को और आसान बनाने के लिए दुनिया के दिग्गज ट्रैवल प्लेटफॉर्म Booking.com के साथ एक बड़ा गठबंधन कर लिया है. ये दोनों ही पार्टनरशिप देश में टूरिज्म और यात्रियों के सफर के अनुभव को पूरी तरह बदलने वाली हैं.
कान्हा की नगरी मथुरा में 2030 तक खुलेगा ‘Holiday Inn’
ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी दिग्गज आईएचजी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स (IHG Hotels & Resorts) ने वृंदावन ग्रुप की हॉस्पिटैलिटी शाखा ‘एम्ब्रेसियो होटल्स एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ के साथ एक मैनेजमेंट एग्रीमेंट साइन किया है. इस समझौते के तहत उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक शानदार ‘हॉलिडे इन’ होटल विकसित किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: ज्वाइंट ओनरशिप में घर खरीदने का है प्लान? फायदे के साथ छिपे हैं कुछ जोखिम भी; निवेश से पहले समझ लें पूरा गणित
कंपनी के मुताबिक, यह होटल साल 2030 की शुरुआत में मेहमानों के लिए खोल दिया जाएगा, जिसमें 115 कमरे और सुइट्स होंगे. इस डील पर बात करते हुए IHG होटल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर (साउथ वेस्ट एशिया) सुदीप जैन ने कहा कि मथुरा जैसे हाई-पोटेंशियल वाले धार्मिक स्थलों पर अपने ब्रांड का विस्तार करना हमारी रणनीति का अहम हिस्सा है, ताकि यात्रियों को एक भरोसेमंद और बेहतरीन अनुभव मिल सके. आपको बता दें कि IHG इस वक्त भारत में 6 ब्रांड्स के तहत 52 होटल चला रहा है और अगले 3 से 5 सालों में उसके 98 नए होटल खुलने की कतार में हैं.