मई से खुलेगा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दूसरी बार डेडलाइन हुई मिस

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट मई में ऑपरेशनल हो सकता है, लेकिन कमर्शियल उड़ानों में अभी समय लग सकता है. DGCA का अंतिम निरीक्षण जारी है, और 15 मई से 30 मई के बीच उद्घाटन संभव है. यह एयरपोर्ट भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा होगा, जिसमें 6 रनवे होंगे.

एक्सप्रेसवे अथॉरिटी Image Credit: GettyImages

Jewar International Airport: नोएडा में बन रहा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट मई से ऑपरेशनल हो सकता है. फिलहाल, इसका अंतिम चरण का टेस्ट जारी है. टेस्ट पूरा होने के बाद यहां से फ्लाइट्स की आवाजाही शुरू होगी, हालांकि कमर्शियल उड़ानों को पूरी तरह शुरू होने में अभी थोड़ा समय लग सकता है. एयरपोर्ट के संचालन से नोएडा, दिल्ली और एनसीआर के यात्रियों को बड़ा फायदा होगा. एयरपोर्ट के स्टेटस पर जानकारी देते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने मंगलवार को बताया, हम नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन की दिशा में सही ट्रैक पर हैं और इसे मई में लॉन्च करेंगे.

DGCA के निरीक्षण के बाद उद्घाटन संभव

यह बयान ऐसे समय आया है जब नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा एयरोड्रोम लाइसेंस जारी करने में देरी के कारण एयरपोर्ट का कमर्शियल संचालन 17 अप्रैल से आगे बढ़ा दिया गया है. HT की रिपोर्ट के अनुसार, DGCA अंतिम निरीक्षण की तैयारी कर रहा है और एयरपोर्ट के 15 मई को उद्घाटन होने की संभावना है. एरोनॉटिकल इंफॉर्मेशन पब्लिकेशन (AIP) 15 मई से प्रभावी होगा, जिसका मतलब है कि एयरपोर्ट का उद्घाटन 15 मई से महीने के अंत तक किसी भी दिन हो सकता है. हालांकि, नियमित कमर्शियल उड़ानों के संचालन में कुछ और समय लग सकता है.

ये भी पढ़ें- शेयर मार्केट में सारी जमा-पूंजी गंवाने के बाद शिक्षक ने की आत्महत्या, बाजार के चक्रव्यूह में दौलत के साथ गंवाई जान

दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट

जेवर एयरपोर्ट में छह रनवे होंगे, जिनकी चौड़ाई 60 मीटर और लंबाई 2900 मीटर होगी. इसके निर्माण के बाद यह भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बन जाएगा और दुनिया के चौथे सबसे बड़े एयरपोर्ट में शामिल होगा. गौरतलब है कि फिलहाल शिकागो-ओ’हारे एयरपोर्ट में 8 रनवे और डलास/फोर्ट वर्थ एयरपोर्ट में 7 रनवे हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में गिने जाते हैं.छह रनवे वाले अन्य प्रमुख एयरपोर्ट में एम्स्टर्डम, डेट्रॉइट, बोस्टन और डेनवर शामिल हैं.

Latest Stories

मेरठ नहीं… अब गाजियाबाद से भी प्रयागराज 6 घंटे में, जुलाई तक बनकर तैयार होगी 14KM लिंक रोड, जेवर एयरपोर्ट से सीधा कनेक्शन

इस प्राइवेट कंपनी ने बनाया गंगा एक्सप्रेसवे, कितने अरब रुपये में बना, चार पहिया-दोपहिया वाहनों पर कितना लगेगा टोल, जानें पूरी डिटेल्स

साउथ इंडिया में बुलेट ट्रेन का मेगा प्लान! सिर्फ 70 मिनट में हैदराबाद, चेन्नई-बेंगलुरु भी होंगे करीब

₹5000 करोड़ की कंपनी, लेकिन ₹60000 करोड़ का दांव! Keystone Realtors बदल रही है रियल एस्टेट का खेल

नोएडा से प्रयागराज रोड ट्रिप: गंगा एक्सप्रेसवे या पुराना रास्ता, कौन-सा रूट सबसे सस्ता और तेज? जानें सफर का खर्च

गुरुग्राम में 75% तक उछल सकता है प्रॉपर्टी का भाव, सर्कल रेट बढ़ने से इन इलाकों में महंगी होंगी कीमतें