मैरियट होटल चलाने वाली कंपनी का शानदार प्रदर्शन, Viceroy Hotels का मुनाफा 170.7% उछला
Viceroy Hotels Share: वायसरॉय होटल्स लिमिटेड ने Q2 FY27 और H1 FY27 के नतीजे जारी कर दिए हैं. दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 61.2 फीसदी बढ़ा है जबकि नेट प्रॉफिट घट गया है. अगर पहली छमाही की बात करें तो कंपनी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है.
Highlights
- Viceroy Hotels का रेवेन्यू बड़ा.
- दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट घटा.
- पहली छमाही का प्रदर्शन शानदार.
Viceroy Hotels Share: हैदराबाद में Marriott के तीन प्रीमियम होटल चलाने वाली Viceroy Hotels Limited के शेयर्स अब इन्वेस्टर्स के रडार पर हैं. कंपनी ने 13 नवंबर 2026, शुक्रवार को एक्सचेंज फाइलिंग में H1 FY27 और Q2 FY27 के फाइनेंशियल रिजल्ट्स को जारी किया है. खबर लिखे जाने तक दोपहर 12:22 बजे तक वायसरॉय होटल्स लिमिटेड का शेयर NSE पर 2.50 फीसदी की बढ़त के साथ 146.80 पर ट्रेड कर रहा था.
Viceroy Hotels Share Q2 के नतीजे
कंपनी ने फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है कि पहली छमाही (H1 FY27) और फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) के नतीजों को जारी किया है. दूसरी तिमाही में कंपनी का टोटल रेवेन्यू साल-दर-साल के हिसाब से 53.1 फीसदी बढ़कर 48.79 करोड़ पहुंच गया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 31.86 करोड़ था.
कंपनी के EBITDA की बात करें तो यह 46.1 प्रतिशत बढ़कर 8.82 करोड़ से 12.89 करोड़ हो गया है. एक ओर जहां कंपनी के EBITDA में बढ़ोतरी हुई तो वहीं दूसरी ओर कंपनी का नेट प्रॉफिट 49.1 फीसदी कम होकर 2.23 करोड़ रह गया है जबकि पिछले साल इसी तिमाही के दौरान यह 4.38 करोड़ था.

केवल इतना ही नहीं, EBITDA मार्जिन भी कम हो गया है, 190 बेसिस पॉइंट कम होकर अब यह 28.64 फीसदी से 26.74 फीसदी रह गया है. PAT मार्जिन की बात करें तो यह 14.23 फीसदी से कम होकर अब 4.63 फीसदी रह गया है.
पहली छमाही में अच्छी रही थी कंपनी की परफॉर्मेंस
FY 2026-27 की पहली छमाही के दौरान कंपनी का परफॉर्मेंस काफी अच्छा रहा. अप्रैल 2026 से सितंबर 2026 तक कंपनी का टोटल रेवेन्यू 61.2 प्रतिशत से बढ़कर अब 93.99 करोड़ हो गया है जबकि पिछले साल इसी तिमाही के दौरान यह 58.31 करोड़ था.
EBITDA की बात करें तो यह 80.9 प्रतिशत से बढ़कर अब 13.64 करोड़ से 24.68 करोड़ हो गया है. कंपनी का नेट प्रॉफिट 170.7 फीसदी बढ़कर अब 1.36 करोड़ से 3.68 करोड़ हो गया है.
EBITDA मार्जिन 24.29 प्रतिशत से बढ़कर 26.50 प्रतिशत हो गया, जो 221 बेसिस पॉइंट सुधार को दिखाता है. जहां एक ओर पहली छमाही में कंपनी के ऑपरेटिंग प्रॉफिट, रेवेन्यू और मार्जिन में सुधार हुआ तो वहीं दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी के नेट प्रॉफिट पर दबाव बना रहा.
Viceroy Hotels Limited के बारे में जानिए
वायसरॉय होटल्स लिमिटेड हैदराबाद में तीन प्रीमियम मैरियट होटल चलाती है, इनमें कोर्टयार्ड बाय मैरियट हैदराबाद, मैरियट हैदराबाद और मैरियट एग्जीक्यूटिव अपार्टमेंट्स शामिल हैं. इन तीनों ही होटल में कुल मिलाकर 538 कमरे हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.
ये भी पढ़ें- Midhani से Cupid तक, ये शेयर्स लगाएंगे ‘ऊंची छलांग’, एक्सपर्ट ने बताए इन स्टॉक्स के टारगेट!
Latest Stories
इस हॉस्पिटल शेयर में मची भगदड़! एक दिन में 10% तक टूटे भाव, Q2 में मुनाफा 31% घटा; मार्जिन पर भी दबाव
52 हफ्ते के निचले स्तर से 94% चढ़ा ये पावर स्टॉक, फिर भी 47% तेजी की उम्मीद; Jefferies ने दिया बड़ा टारगेट!
जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे से Nvidia के शेयर लहूलुहान, दूसरी चिप कंपिनयों के स्टॉक बने रॉकेट; एक हफ्ते में 30% चढ़ा AMD
