3 शेयरों में तेजी का मजबूत सेटअप, एक्सपर्ट ने कहा खरीदो, ये है टारगेट और स्टॉप लॉस
शेयर बाजार में JKCEMENT, CARBORUNIV और LALPATHLAB में तेजी का मजबूत टेक्निकल सेटअप नजर आ रहा है. JKCEMENT ने 4670 रुपये के डिमांड जोन से रिकवरी के बाद 5670 रुपये का टारगेट दिया है. CARBORUNIV ने मजबूत ब्रेकआउट के साथ 1400 रुपये का टारगेट दिखाया है.

शेयर मार्केट में आज, 24 सितंबर को भारी गिरावट के बाद में कुछ शेयरों में टेक्निकल चार्ट पर मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं. एक्सपर्ट भी इन शेयरों को लेकर पॉजिटिव रुख अपना रहे हैं. उन्होंने JKCEMENT, CARBORUNIV और LALPATHLAB को लेकर खरीदारी का सेटअप बताया है. इन तीनों शेयरों में अलग-अलग स्तर पर तेजी के संकेत मिले हैं. JKCEMENT में 4670 रुपये के डिमांड जोन से मजबूत रिकवरी देखने को मिली है. वहीं CARBORUNIV ने नए स्विंग हाई के साथ ब्रेकआउट दिया है. LALPATHLAB भी कई हफ्तों की रेंज से बाहर निकलकर तेजी की ओर बढ़ रहा है.
JKCEMENT
JKCEMENT ने 4670 रुपये के डिमांड जोन से मजबूत वापसी की है. शेयर फिलहाल 5184 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है और 20 ईएमए के ऊपर निकलने के बाद 50 ईएमए के स्तर को पार करने की कोशिश कर रहा है. 14 पीरियड का आरएसआई 55.17 पर पहुंच गया है. आरएसआई का सिग्नल लाइन के ऊपर जाना खरीदारी की गति मजबूत होने का संकेत दे रहा है. एक्सपर्ट ने 4940 रुपये का स्टॉप लॉस रखते हुए 5670 रुपये का टारगेट दिया है.
CARBORUNIV
CARBORUNIV ने डेली चार्ट पर मजबूत ब्रेकआउट दिया है और पिछले कई महीनों के ऊपरी स्तर को पार कर नए स्विंग जोन में पहुंच गया है. शेयर करीब 1296 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इसका 14 पीरियड का आरएसआई 72.89 पर पहुंच गया है जो मजबूत तेजी और खरीदारी का संकेत दे रहा है. शेयर 20, 50, 100 और 200 ईएमए के ऊपर बना हुआ है. लगातार सत्रों में वॉल्यूम बढने से तेजी के सेटअप को सपोर्ट मिला है. एक्सपर्ट ने 1245 रुपये का स्टॉप लॉस और 1400 रुपये का टारगेट दिया है.
LALPATHLAB
LALPATHLAB डेली चार्ट पर लगातार ऊपर की ओर बढ रहा है. शेयर करीब 1961 रुपये पर कारोबार कर रहा है और कई हफ्तों की कंसोलिडेशन रेंज से बाहर निकल चुका है. शेयर 20, 50, 100 और 200 ईएमए के ऊपर बना हुआ है. ये सभी ईएमए पॉजिटिव तरीके से अलाइन हैं जिससे शेयर को नीचे आने पर सपोर्ट मिल सकता है. 14 पीरियड का आरएसआई 61.83 पर है और सिग्नल एवरेज से ऊपर बना हुआ है. एक्सपर्ट ने 1870 रुपये का स्टॉप लॉस और 2140 रुपये का टारगेट दिया है.
तीनों शेयरों का ट्रेड सेटअप
JKCEMENT के लिए खरीद भाव 5184 रुपये रखा गया है और इसका टारगेट 5670 रुपये है. इसका स्टॉप लॉस 4940 रुपये रहेगा. CARBORUNIV में 1296 रुपये के भाव पर खरीदारी का सेटअप है. इसका टारगेट 1400 रुपये और स्टॉप लॉस 1245 रुपये है. LALPATHLAB के लिए 1961 रुपये का खरीद भाव, 2140 रुपये का टारगेट और 1870 रुपये का स्टॉप लॉस बताया गया है. ये सभी स्तर टेक्निकल सेटअप के आधार पर दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें- Concord Biotech Bonus Issue: हर 1 शेयर पर मिलेगा 1 बोनस शेयर, शेयरों की संख्या होगी दोगुनी
एक्सपर्ट ने क्या कहा
यह टेक्निकल सेटअप Choice Equity Broking के वीपी टेक्निकल रिसर्च सचिन गुप्ता ने दिया है. उनके मुताबिक JKCEMENT में 4670 रुपये के डिमांड जोन से रिकवरी के बाद तेजी का सेटअप बना है. CARBORUNIV में मजबूत ब्रेकआउट और कई अहम ईएमए के ऊपर कारोबार तेजी को सपोर्ट कर रहा है. वहीं LALPATHLAB में कंसोलिडेशन से ब्रेकआउट और पॉजिटिव ईएमए स्ट्रक्चर आगे की तेजी का संकेत दे रहा है. निवेशकों को ट्रेड लेने से पहले स्टॉप लॉस और अपने जोखिम स्तर का ध्यान रखना चाहिए.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.