Concord Biotech Bonus Issue: हर 1 शेयर पर मिलेगा 1 बोनस शेयर, शेयरों की संख्या होगी दोगुनी
Concord Biotech ने शेयरधारकों के लिए 1 रेशियो 1 बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इसके तहत योग्य निवेशकों को हर एक शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा. बोनस इश्यू के बाद कंपनी के कुल शेयरों की संख्या 10.46 करोड़ से बढकर 20.92 करोड़ हो जाएगी. कंपनी ने ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल को भी 11 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 22 करोड़ रुपये करने की मंजूरी दी है.
Highlights
- Concord Biotech ने 1 रेशियो 1 बोनस शेयर को मंजूरी दी.
- हर 1 शेयर पर निवेशकों को 1 अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेगा.
- बोनस इश्यू के बाद कंपनी के शेयरों की संख्या दोगुनी होगी.
Concord Biotech के शेयरों में गुरुवार को कमजोरी देखने को मिली. कंपनी के शेयर करीब 3.49 फीसदी गिरकर 1506.40 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. इसी बीच कंपनी के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 1 रेशियो 1 बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरधारकों को हर एक शेयर के बदले एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा. बोनस इश्यू के बाद कंपनी के कुल शेयरों की संख्या दोगुनी हो जाएगी. कंपनी ने इसके साथ अधिकृत शेयर कैपिटल को भी 11 करोड़़ रुपये से बढ़ाकर 22 करोड़़ रुपये करने की मंजूरी दी है.
बोनस इश्यू से शेयरों की संख्या होगी दोगुनी
Concord Biotech के पास अभी 10 करोड़ 46 लाख 16 हजार 204 पूरी तरह इक्विटी शेयर हैं. कंपनी अब इतने ही नए बोनस शेयर जारी करेगी. इसके बाद कंपनी के कुल इक्विटी शेयरों की संख्या बढ़कर 20 करोड़ 92 लाख 32 हजार 408 हो जाएगी. बोनस शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये ही रहेगी. इस बोनस इश्यू के लिए करीब 10.46 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल किया जाएगा. कंपनी यह राशि अपने शेयर प्रीमियम खाते से इस्तेमाल करेगी.
हर एक शेयर पर मिलेगा एक बोनस शेयर
कंपनी के 1 रेशियो 1 बोनस इश्यू का मतलब है कि योग्य शेयरधारक को उसके पास मौजूद हर एक शेयर के बदले एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा. उदाहरण के तौर पर अगर किसी निवेशक के पास रिकॉर्ड डेट पर 100 शेयर हैं तो बोनस के बाद उसके पास कुल 200 शेयर हो जाएंगे. इसके लिए निवेशक को कोई अतिरिक्त पैसा नहीं देना होगा. हालांकि बोनस इश्यू से निवेश की कुल वैल्यू अपने आप नहीं बढ़ती है. शेयरों की संख्या बढ़ने के साथ शेयर का भाव भी सैद्धांतिक तौर पर उसी रेशियो में एडजस्ट होता है.
रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं
Concord Biotech ने अभी बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है. रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है जिसके आधार पर यह तय किया जाता है कि किन शेयरधारकों को बोनस शेयर मिलेगा. बोनस इश्यू को शेयरधारकों की मंजूरी और जरूरी रेगुलेटरी मंजूरी भी लेनी होगी. कंपनी के मुताबिक जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोनस शेयर जारी किए जाएंगे. बोर्ड की मंजूरी की तारीख से दो महीने के भीतर बोनस शेयर क्रेडिट या डिस्पैच किए जाने की उम्मीद है.
ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल 22 करोड़ रुपये
बोनस इश्यू के साथ कंपनी के बोर्ड ने ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल बढाने को भी मंजूरी दी है. इसे 11 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 22 करोड़ रुपये किया जाएगा. इसके तहत 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 11 करोड़ अतिरिक्त इक्विटी शेयर बनाए जाएंगे. इसके लिए जरूरी मंजूरी ली जाएगी. कंपनी अपने मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन में भी जरूरी बदलाव करेगी. ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल बढ़ाने से बोनस इश्यू के बाद बढ़ने वाली पेड अप शेयर कैपिटल को सपोर्ट मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Closing Bell: शेयर बाजार में मचा हाहाकार, Sensex 1248 अंक गिरा; Nifty भी 1.64 फीसदी टूटा
निवेशकों के लिए क्या मायने रखता है
बोनस इश्यू से Concord Biotech के बकाया शेयरों की संख्या 10.46 करोड़ से बढ़कर 20.92 करोड़ हो जाएगी. कंपनी इसके लिए मौजूदा शेयर प्रीमियम का इस्तेमाल करेगी और इससे नया पैसा जुटाने की प्रक्रिया नहीं होगी. निवेशकों के लिए शेयरधारकों की मंजूरी, रिकॉर्ड डेट, बोनस शेयर के आवंटन और शेयर क्रेडिट की तारीख अहम रहेगी. केवल बोनस शेयर मिलने से कंपनी के
Latest Stories
Closing Bell: शेयर बाजार में मचा हाहाकार, Sensex 1248 अंक गिरा; Nifty भी 1.64 फीसदी टूटा
Sensex Nifty Today: बाजार में मची तबाही, सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा धड़ाम; निफ्टी 23000 के करीब
इस ज्वेलरी कंपनी ने चुका दिया 99% कर्ज, 3 महीने में 62% चढ़ा शेयर; क्या आपके पोर्टफोलियो में है शामिल?
