मिसाइल बना रहीं कंपनियां, ब्रह्मोस से कनेक्शन, 1400% तक रिटर्न, क्या आपने पहचाने ये 5 छुपे डिफेंस स्टॉक्स?

सरकार का फोकस डिफेंस इंपोर्ट कम करने और घरेलू निर्माण बढ़ाने पर है. इसके साथ ही डिफेंस बजट लगातार बढ़ रहा है और एक्सपोर्ट के मौके भी खुल रहे हैं. ऐसे में जो कंपनियां इस सप्लाई चेन का हिस्सा हैं, वे सीधे तौर पर इस ग्रोथ का फायदा उठा सकती हैं

डिफेंस सेक्टर में निवेश Image Credit: AI Generated

Defence stocks to watch India: भारत लंबे वक्त तक अपनी रक्षा जरूरतों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था, पर अब तस्वीर बदल गई है. बदलाव की असल तस्वीर, उस परत में दिख रहा है, जहां देश के भीतर ही मिसाइल सिस्टम के जरूरी पुर्जे और तकनीक तैयार हो रही है. कंपनियां नन्हें लेकिन मजबूत कदमों से आगे बढ़ रही हैं. केवल सरकारी ही नहीं बल्कि प्राइवेट कंपनियां भी इकोसिस्टम का हिस्सा बन रही हैं, लाजमी है कि सेक्टर को लेकर विश्वास प्रचुर है.

मिसाइल निर्माण की पूरी सप्लाई चेन देश के भीतर विकसित हो रही है. इस चेन में कई कंपनियां अलग-अलग हिस्सों में काम कर रही हैं. कोई मेटल देता है, कोई प्रोपेलेंट बनाता है, तो कोई हाई-प्रिसीजन पार्ट्स तैयार करता है.

आर्टिकल में उन कंपनियों के नाम है जो आपको सुर्खियों में बेशक कम दिखती हों लेकिन इनके बिना मिसाइल प्रोग्राम अधूरा है. निवेश के नजरिए से इन पर फोकस बनाए रखना आपके लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है.

Goodluck India Share Price

गुडलक इंडिया इंजीनियरिंग स्ट्रक्चर, फोर्जिंग और प्रिसीजन पाइप्स के क्षेत्र में काम करती है. कंपनी रक्षा, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल और ऑयल-गैस जैसे सेक्टर्स को सप्लाई देती है. मिसाइल निर्माण में इसकी भूमिका काफी अहम है, क्योंकि यह ब्रह्मोस और प्रलय जैसे मिसाइलों के लिए जरूरी स्टील और एलॉय फोर्जिंग सप्लाई करती है.

कंपनी ने 9M FY26 में 11% की सालाना ग्रोथ के साथ 3.45 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा बिक्री दर्ज की है. डिफेंस और ऑटो ट्यूब सेगमेंट से मजबूत मांग आई है. इसके अलावा कंपनी ने 155 mm गन शेल्स के लिए नया प्लांट भी शुरू किया है, जिसकी सालाना क्षमता 1.5 लाख यूनिट है. आने वाले समय में कंपनी अपनी क्षमता बढ़ाकर 5 लाख MTPA करने की योजना बना रही है, जिससे यह डिफेंस ग्रोथ का बड़ा फायदा उठा सके.

कंपनी के शेयरों की बात करें तो मौजूदा वक्त में यह 1,017 रुपये पर ट्रेड कर रही है. इसका 52 वीक लो 592 रुपये और हाई 1349 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप 3200 करोड़ से ज्यादा है. बीते पांच वर्षों में कंपनी ने 1411 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है.

MTAR Technologies Share Price

एमटीएआर टेक्नोलॉजीज प्रिसीजन इंजीनियरिंग सिस्टम और जटिल मैकेनिकल सबसिस्टम बनाने में माहिर है. यह कंपनी मिसाइल और स्पेस लॉन्च व्हीकल्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण पार्ट्स तैयार करती है. इसमें बेस फ्रेम, कैनिस्टर, एयरफ्रेम और विंग किट जैसे कंपोनेंट शामिल हैं.

कंपनी अब इलेक्ट्रो-मैकेनिकल एक्ट्यूएटर्स जैसे एडवांस्ड प्रोडक्ट्स पर भी काम कर रही है, जो मिसाइल कंट्रोल सिस्टम में इस्तेमाल होते हैं. FY25 और मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी को अब तक के सबसे ज्यादा ऑर्डर मिले हैं. इसमें घरेलू डिफेंस के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय एयरोस्पेस कंपनियों से भी कॉन्ट्रैक्ट शामिल हैं. इसके अलावा काइगा न्यूक्लियर रिएक्टर के लिए 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर की उम्मीद भी कंपनी की ग्रोथ को मजबूत बनाती है.

कंपनी के शेयर मौजूदा वक्त में 3,523 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं. बीते पांच वर्षों में इसने 262 फीसदी का मुनाफा कराया है. इसका 52 वीक लो 1155 रुपये और हाई 3920 रुपये है, यानी बाजार में भीषण गिरावट के बावजद कंपनी अभी मजबूती में है. इसका मार्केट कैप 10,846 करोड़ रुपये है.

Premier Explosives Share Price

प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स हाई एनर्जी मटेरियल्स और सॉलिड प्रोपेलेंट बनाने वाली कंपनी है. सरल भाषा में कहें तो मिसाइल को उड़ाने के लिए जो ताकत चाहिए, वह यही कंपनी तैयार करती है.

यह कंपनी अस्त्र, आकाश, अग्नि, ब्रह्मोस, MRSAM और LRSAM जैसे प्रमुख मिसाइल प्रोग्राम्स के लिए प्रोपेलेंट और रॉकेट मोटर सप्लाई कर चुकी है. 3Q FY26 में कंपनी का ऑर्डर बुक 12,900 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो FY25 की आय का करीब 3.1 गुना है. इसमें 92% हिस्सा घरेलू डिफेंस से आया है.

हाल ही में कंपनी को रक्षा मंत्रालय से 429 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है, जिसमें चाफ और फ्लेयर्स जैसे काउंटरमेजर सिस्टम शामिल हैं. कंपनी अब RDX और HMX जैसे हाई-एक्सप्लोसिव मटेरियल्स की क्षमता बढ़ाने पर काम कर रही है.

पांच वर्षों में 1410 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली इस कंपनी का शेयर शुक्रवार को 438 रुपये पर बंद हुआ. इसका 52 वीक लो 310 रुपये और हाई 684 रुपये है. मार्केट कैप 2300 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

Jindal Stainless Share Price

जिंदल स्टेनलेस इस इकोसिस्टम में एक अलग लेकिन बेहद जरूरी भूमिका निभाता है. कंपनी विशेष तरह का स्टेनलेस और लो-एलॉय स्टील बनाती है, जो मिसाइल और रॉकेट सिस्टम में इस्तेमाल होता है.

यह कंपनी ब्रह्मोस मिसाइल के लिए जरूरी मटेरियल सप्लाई करती है, साथ ही मिसाइल कैनिस्टर और रॉकेट एग्जॉस्ट यूनिट्स में भी इसका इस्तेमाल होता है. इसके अलावा कंपनी चंद्रयान-3 और न्यूक्लियर सबमरीन प्रोजेक्ट्स में भी योगदान दे चुकी है.

हाल ही में कंपनी को ब्रह्मोस एयरोस्पेस से स्पेशल स्टील बनाने की मंजूरी मिली है, जो एक बड़ा एंट्री बैरियर पार करने जैसा है. इससे कंपनी की डिफेंस सप्लाई चेन में स्थिति और मजबूत हुई है.

पांच वर्षों में 985 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न देकर निवेशकों को खुश करने वाला ये स्टॉक 722 रुपये का है. इसका 52 वीक लो 496 रुपये है और हाई 884 रुपये है. मार्केट कैप 59,589 करोड़ रुपये है.

Jaykay Enterprises

जेके एंटरप्राइजेज इस सेक्टर में नई तकनीक के साथ एंट्री कर रही है. कंपनी प्रिसीजन मशीनिंग, कंपोजिट एप्लिकेशन और 3D प्रिंटिंग पर फोकस कर रही है.

यह कंपनी मिसाइल सिस्टम के फ्रंट पैनल और असेंबली पार्ट्स तैयार करती है. इसके अलावा कंपनी एक नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी स्थापित कर रही है, जो खास तौर पर डिफेंस प्रोडक्ट्स के लिए होगा.

यह भी पढ़ें: $107 पहुंचा कच्चा तेल! 35 साल के ट्रेंड से समझें अब कब मिलेगी राहत, महंगाई में सबसे ज्यादा झुलसते हैं ये सेक्टर्स

डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग की बढ़ती मांग के बीच कंपनी की रणनीति इसे भविष्य के लिए तैयार बना रही है. डिफेंस और एयरोस्पेस सब्सिडियरी के जरिए कंपनी अपने ऑपरेशन का विस्तार कर रही है.

बीते वर्ष 2025 में लिस्ट हुई कंपनी के निवेशकों को अब तक निराशा हाथ लगी है. लिस्टिंग के वक्त से इसने 40 फीसदी के लगभग निगेटिव रिटर्न दिया है. इसका लो 122 और हाई 229 रुपये है. 132 रुपये शेयर प्राइस के साथ ये अपने लो के करीब है. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 1718 करोड़ रुपये है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

बाजार में डर, लेकिन छुपा है बड़ा मौका! ये 3 ब्लूचिप शेयर ओवरसोल्ड जोन में, क्या बनेंगे अगले 10 साल के स्टार!

टायर से फार्मा तक… इन छोटे शेयरों में चल रहा बड़ा गेम, 5000 करोड़ का कैपेक्स, जानें इससे क्या बदलेगा

35 रुपये तक डिविडेंड देने जा रही ये कंपनी, अगले हफ्ते बोनस शेयर से लेकर स्टॉक स्प्लिट की बौछार, जानें रिकॉर्ड डेट

IT सेक्टर में बड़ा टर्नअराउंड? NIFTY IT में उछाल, AI अब बनेगा ग्रोथ का इंजन; छंटनी के बाद अब भर्ती का दौर भी शुरू!

कैश के ढेर पर बैठी है यह पोर्ट कंपनी, कर्ज जीरो, डिविडेंड देने में भी नंबर वन, क्‍या शेयर में दिख रहा दम

Angel One का निवेशकों को तोहफा, 1.75 रुपये का बांटेगी डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट तय, उछला शेयर