इंफ्रा और पावर सेक्टर के ये 5 स्टॉक बुक वैल्यू से कम पर हो रहे ट्रेड, वॉचलिस्ट में फटाफट कर सकते हैं शामिल; देखें लिस्ट
इंफ्रा और पावर सेक्टर की कई मजबूत कंपनियां फिलहाल अपनी बुक वैल्यू से नीचे ट्रेड कर रही हैं, जिसे बाजार में अंडरवैल्यूएशन का संकेत माना जाता है. Reliance Infrastructure और KNR Constructions जैसे स्टॉक्स प्राइस टू बुक रेशियो के आधार पर आकर्षक स्तर पर नजर आ रहे हैं. बुक वैल्यू किसी कंपनी की नेट एसेट वैल्यू को दिखाता है और इससे नीचे ट्रेड करना निवेशकों के लिए संभावित अवसर हो सकता है.
Stocks trading below book value: शेयर बाजार में बुक वैल्यू से नीचे ट्रेड करना अक्सर अंडरवैल्यूएशन का संकेत माना जाता है. बुक वैल्यू किसी कंपनी की नेट एसेट वैल्यू को दिखाती है. आसान शब्दों में कहें तो अगर कंपनी आज अपनी सारी संपत्ति बेच दे और सभी कर्ज चुका दे, तो जो रकम बचेगी वही उसकी बुक वैल्यू कहलाती है. बुक वैल्यू से नीचे ट्रेड करने वाले स्टॉक्स पर अक्सर निवेशकों की नजर रहती है. इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर सेक्टर की कुछ मजबूत कंपनियां फिलहाल अपनी बुक वैल्यू से नीचे ट्रेड कर रही हैं. आइए जानते हैं उन 5 स्टॉक्स के बारे में, जिन्हें आप अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
PNC Infratech Ltd
पीएनसी इंफ्राटेक देश की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और कंस्ट्रक्शन कंपनी है. कंपनी हाईवे, ब्रिज, फ्लाईओवर, पावर ट्रांसमिशन और एयरपोर्ट रनवे जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. कंपनी की प्रति शेयर बुक वैल्यू 258 रुपये है और यह लगभग 0.94 गुना प्राइस टू बुक अनुपात पर ट्रेड कर रही है, जो अंडरवैल्यूएशन का संकेत देता है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 2.31 फीसदी गिरकर 206.79 रुपये पर पहुंच गया. यानी यह अपने बुक वैल्यू से कम पर ट्रेड कर रहा है.
Ashoka Buildcon Ltd
अशोका बिल्डकॉन एक इंटीग्रेटेड ईपीसी, बीओटी और एचएएम प्लेयर है. कंपनी 50 वर्षों से अधिक समय से इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में काम करती है और 20 से ज्यादा राज्यों में मौजूदगी है. कंपनी की बुक वैल्यू 149.99 रुपये प्रति शेयर है और यह लगभग 0.87 गुना प्राइस टू बुक रेशियो पर ट्रेड कर रही है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 6.26 फीसदी गिरकर 130.02 रुपये पर पहुंच गया. यानी यह अपने बुक वैल्यू से कम पर ट्रेड कर रहा है.
Reliance Infrastructure Ltd
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर पावर, रोड, मेट्रो रेल और एयरपोर्ट जैसे क्षेत्रों में स्पेशल पर्पज व्हीकल के जरिए प्रोजेक्ट डेवलप करती है. कंपनी की बुक वैल्यू 414 रुपये प्रति शेयर है और यह लगभग 0.22 गुना प्राइस टू बुक रेशियो पर ट्रेड कर रही है, जो वैल्यू इन्वेस्टर्स के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 90.38 रुपये पर पहुंच गया. यानी यह अपने बुक वैल्यू से काफी कम पर ट्रेड कर रही है.
PTC India Ltd
पीटीसी इंडिया की स्थापना 1999 में हुई थी और यह पावर ट्रेडिंग बिजनेस में काम करती है. कंपनी लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म पावर ट्रेडिंग करती है. इसकी बुक वैल्यू 197.46 रुपये प्रति शेयर है और यह लगभग 0.84 गुना प्राइस टू बुक रेशियो पर ट्रेड कर रही है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.56 फीसदी बढ़कर 166.52 रुपये पर पहुंच गया. यह अभी भी अपने बुक वैल्यू से कम पर ट्रेड कर रही है.
KNR Constructions Ltd
केएनआर कंस्ट्रक्शंस एक हैदराबाद स्थित इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है, जो रोड, हाईवे, इरिगेशन और अर्बन वाटर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट्स में ईपीसी सर्विस देती है. कंपनी की बुक वैल्यू 169.34 रुपये प्रति शेयर है और यह लगभग 0.78 गुना प्राइस टू बुक रेशियो पर ट्रेड कर रही है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 132.73 रुपये पर पहुंच गया और अभी भी यह अपने बुक वैल्यू से कम पर ट्रेड कर रहा है.
यह भी पढ़ें: HCL Tech से Tata Elxsi तक… 20% से ज्यादा ROE-ROCE वाले सेमीकंडक्टर स्टॉक्स, क्या ये बन सकते हैं मल्टीबैगर!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
