HCL Tech से Tata Elxsi तक… 20% से ज्यादा ROE-ROCE वाले सेमीकंडक्टर स्टॉक्स, क्या ये बन सकते हैं मल्टीबैगर!
सेमीकंडक्टर आज के समय में मोबाइल, कार, इलेक्ट्रॉनिक्स और डिफेंस जैसी कई इंडस्ट्री के लिए बहुत जरूरी हैं. ऐसे में इस सेक्टर से जुड़ी कंपनियां निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही हैं. खास बात यह है कि कुछ कंपनियों का ROE और ROCE 20 प्रतिशत से ज्यादा है, जो उनकी मजबूत कमाई और Efficient Management को दिखाता है.
Semiconductor Stocks: भारत में सेमीकंडक्टर सेक्टर तेजी से उभर रहा है. सरकार ने बजट 2026-27 में India Semiconductor Mission 2.0 शुरू किया है, जिससे देश में चिप बनाने की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. इस मिशन के तहत सरकार ने 1,000 करोड़ रुपये का बजट रखा है. इसका मकसद है कि भारत खुद से सेमीकंडक्टर बना सके और विदेशी निर्भरता कम हो.
सेमीकंडक्टर आज के समय में मोबाइल, कार, इलेक्ट्रॉनिक्स और डिफेंस जैसी कई इंडस्ट्री के लिए बहुत जरूरी हैं. ऐसे में इस सेक्टर से जुड़ी कंपनियां निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही हैं. खास बात यह है कि कुछ कंपनियों का ROE और ROCE 20 प्रतिशत से ज्यादा है, जो उनकी मजबूत कमाई और Efficient Management को दिखाता है. आइए जानते हैं ऐसी 4 कंपनियों के बारे में.
सरकार का बड़ा प्लान
India Semiconductor Mission 2.0 का उद्देश्य पूरे सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करना है. इसमें मैन्युफैक्चरिंग, डिजाइन और सप्लाई चेन पर ध्यान दिया जाएगा. साथ ही रिसर्च और स्किल डेवलपमेंट पर भी जोर रहेगा.
CG Power
- CG Power एक बड़ी इंजीनियरिंग कंपनी है. इसका मार्केट कैप करीब 1.14 लाख करोड़ रुपये है.
- कंपनी की Q3 FY26 में आय 3,175 करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर 26 प्रतिशत बढ़ी. मुनाफा 284 करोड़ रुपये रहा.
- कंपनी का ROE 27.7 प्रतिशत और ROCE 37.5 प्रतिशत है.
- CG Power सेमीकंडक्टर क्षेत्र में तेजी से निवेश कर रही है और गुजरात में नया प्लांट बना रही है.

HCL Tech
- HCL Technologies एक बड़ी IT कंपनी है, जो सेमीकंडक्टर डिजाइन और सेवाएं भी देती है.
- कंपनी की आय 33,872 करोड़ रुपये रही और इसमें 13 प्रतिशत की बढ़त हुई.
- हालांकि मुनाफा थोड़ा घटकर 4,082 करोड़ रुपये रहा.
- कंपनी का ROE 25 प्रतिशत और ROCE 31.6 प्रतिशत है.

Trident Techlabs
- Trident Techlabs एक छोटी कंपनी है, जो सेमीकंडक्टर डिजाइन और इंजीनियरिंग सेवाएं देती है.
- कंपनी की आय में 204 प्रतिशत और मुनाफे में 266 प्रतिशत की जोरदार बढ़त हुई.
- इसका ROE 22 प्रतिशत और ROCE 26.7 प्रतिशत है.

Tata Elxsi
- Tata Elxsi डिजाइन और टेक्नोलॉजी सेवाएं देती है और अब सेमीकंडक्टर में भी काम कर रही है.
- कंपनी की आय 953 करोड़ रुपये रही. हालांकि मुनाफा घटा है.
- इसके बावजूद कंपनी का ROE 29.3 प्रतिशत और ROCE 36.3 प्रतिशत है.

डेटा सोर्स: Groww, TB, Google finnance, BSE
ये भी पढ़ें- इस स्टॉक में जोरदार हलचल! अमेरिकी कंपनी का किया अधिग्रहण, एक साल के निचले स्तर से 102% उछले शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इन 6 स्टॉक्स पर टूट पड़े FIIs, पिछले 4-5 तिमाही में बढ़ाई बंपर हिस्सेदारी; लिस्ट में दिग्गज शेयर भी शामिल
इंफ्रा और पावर सेक्टर के ये 5 स्टॉक बुक वैल्यू से कम पर हो रहे ट्रेड, वॉचलिस्ट में फटाफट कर सकते हैं शामिल; देखें लिस्ट
फरवरी में विदेशी निवेशकों की जोरदार वापसी, 17 महीने का रिकॉर्ड टूटा; FPI ने किया ₹22,615 करोड़ का निवेश, जानें आगे कैसा रहेगा रुख
