जुलाई में शेयरधारकों की होगी चांदी! 5 दिग्गज कंपनियां बांटेंगी ₹656 तक का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट नोट कर लें

ईरान-इजरायल और अमेरिका तनाव के बीच बाजार में बढ़ी अनिश्चितता के दौरान निवेशकों का रुझान डिविडेंड देने वाले शेयरों की ओर बढ़ा है. तमाम सेक्टर की कंपनियों ने जुलाई 2026 के लिए बड़े डिविडेंड का ऐलान किया है. जानिए रिकॉर्ड डेट, डिविडेंड राशि और निवेशकों को कितना फायदा होगा.

July 2026 dividend stocks Image Credit: AI Generated

July 2026 dividend stocks: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने दुनिया भर के शेयर बाजारों को हिलाकर रख दिया है. कच्चे तेल की सप्लाई में अनिश्चितता और बाजार की भारी गिरावट के बीच निवेशक अब ऐसे ठिकानों की तलाश में हैं, जहां उनका पैसा सुरक्षित रहे और रेगुलर इनकम भी होती रहे. ऐसे माहौल में ‘डिविडेंड’ देने वाले शेयर निवेशकों के लिए सबसे बड़ा सहारा बनकर उभरे हैं. डिविडेंड कंपनियों के मुनाफे का वह हिस्सा होता है, जो वे सीधे अपने शेयरधारकों के बैंक खाते में भेजती हैं. अगर आप भी जुलाई 2026 में डिविडेंड से कमाई करना चाहते हैं, तो प्रति शेयर सबसे ज्यादा भुगतान करने वाली ये 5 प्रमुख कंपनियां आपकी रडार पर होनी चाहिए.

1. Abbott India Share

फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी एबॉट इंडिया इस लिस्ट में सबसे आगे है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 656 रुपये प्रति शेयर के कुल डिविडेंड (525 रुपये फाइनल + 131 रुपये स्पेशल डिविडेंड) का ऐलान किया है. इस बंपर कमाई के लिए कंपनी ने 24 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है.

डिविडेंड हिस्ट्री (2022-26):

विवरणMar-22Mar-23Mar-24Mar-25Mar-26
Dividend per share (Adj.) (Rs)275325410475656
Dividend payout ratio (%)73.272.77371
Dividend Yield (%)1.41.71.51.8

2. 3M India Share

टेक्नोलॉजी और साइंस सेक्टर में काम करने वाली इस कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 506 रुपये प्रति शेयर का कुल डिविडेंड देने की सिफारिश की है. इसमें 160 रुपये का फाइनल और 346 रुपये का स्पेशल डिविडेंड शामिल है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 17 जुलाई 2026 तय की गई है.

डिविडेंड हिस्ट्री (2022-26):

विवरणMar-22Mar-23Mar-24Mar-25Mar-26
Dividend per share (Adj.) (Rs)0950685535506
Dividend payout ratio (%)0237.3132.3126.6109.2
Dividend Yield (%)04.12.21.5

3. Honeywell Automation India Share

इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी और ऑटोमेशन क्षेत्र की इस बड़ी कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 110 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. इसके लिए भी पात्रता तय करने की रिकॉर्ड डेट 17 जुलाई 2026 रखी गई है.

डिविडेंड हिस्ट्री (2021-25):

विवरणMar-21Mar-22Mar-23Mar-24Mar-25
Dividend per share (Adj.) (Rs)859095100105
Dividend payout ratio (%)16.323.519.217.617.7
Dividend Yield (%)0.20.20.30.30.3

4. Swaraj Engines Share

महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों के लिए डीजल इंजन बनाने वाली इस कंपनी का डिविडेंड ट्रैक रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है. कंपनी ने इस बार 110 रुपये प्रति शेयर का शानदार डिविडेंड घोषित किया है. इसकी रिकॉर्ड डेट 3 जुलाई 2026 है.

डिविडेंड हिस्ट्री (2022-26):

विवरणMar-22Mar-23Mar-24Mar-25Mar-26
Dividend per share (Adj.) (Rs)79.9691.9794.98104.48110
Dividend payout ratio (%)88.783.683.776.568.1
Dividend Yield (%)6.164.12.73.3

यह भी पढ़ें: विजय केडिया के इस स्टॉक में 100% की तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह; आपके पोर्टफोलियो में है?

5. Britannia Industries Share

एफएमसीजी (FMCG) सेक्टर की दिग्गज और गुड डे, मैरी गोल्ड जैसे लोकप्रिय ब्रांड बनाने वाली कंपनी ब्रिटानिया ने 90.5 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है. इस कमाई का फायदा उठाने के लिए कंपनी ने 31 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है.

डिविडेंड हिस्ट्री (2021-26):

विवरणMar-21Mar-22Mar-23Mar-25Mar-26
Dividend per share (Adj.) (Rs)157.556.57273.575
Dividend payout ratio (%)20589.874.98382.9
Dividend Yield (%)4.31.81.71.51.5

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.