अनिल अंबानी ग्रुप पर एक्शन! दूसरी ओर रिलायंस पावर में पावरफुल रैली, एक महीने में 45% भागे शेयर
दिलचस्प बात यह है कि अप्रैल 2026 में अब तक इस शेयर में 45 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ चुकी है. मार्च 2026 के आखिरी कारोबारी सत्र में यह शेयर 20.36 रुपये पर बंद हुआ था. इस तेज रैली ने निवेशकों का ध्यान खींचा है और स्टॉक लगातार चर्चा में बना हुआ है.

Reliance Power Share Price : भारतीय कारोबारी और शेयर बाजार में एक ही समूह से जुड़ी दो अलग-अलग तस्वीरें सामने आ रही हैं. एक ओर जहां जांच एजेंसियों की सख्ती बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर उसी समूह की एक कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. यह स्थिति निवेशकों और बाजार के जानकारों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है. पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 45 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. अब सवाल ये है कि कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की असली वजह क्या है?
RCom बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Reliance Communications से जुड़े करोड़ों रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में कंपनी के दो सीनियर अधिकारियों डी. विश्वनाथ और अनिल काल्या को गिरफ्तार किया गया है. दोनों अधिकारी कंपनी में वित्तीय जिम्मेदारियां संभाल रहे थे. यह कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं की जांच के दौरान की गई है, जिससे पुराने मामलों पर फिर से जांच एजेंसियों की नजरें तेज हो गई हैं.
SBI की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
सीबीआई के अनुसार यह मामला State Bank of India की शिकायत पर दर्ज किया गया था.आरोप है कि बैंक ने रिलायंस कम्युनिकेशंस को बड़े पैमाने पर क्रेडिट सुविधाएं दी थीं, लेकिन कथित धोखाधड़ी के चलते बैंक को करीब 2,929.05 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. इस मामले ने एक बार फिर बैंकिंग सेक्टर में बड़े लोन और रिस्क मैनेजमेंट पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
शेयर बाजार में रिलायंस पावर की जोरदार चाल
दूसरी तरफ, बाजार में Reliance Power के शेयरों में तेज खरीदारी देखने को मिल रही है. मंगलवार के कारोबार में यह शेयर गैप-अप ओपन हुआ और इंट्राडे में 28.66 रुपये तक पहुंच गया, जिससे इसमें 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.
अप्रैल में 40 फीसदी से ज्यादा की रैली
दिलचस्प बात यह है कि अप्रैल 2026 में अब तक इस शेयर में 45 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ चुकी है. मार्च 2026 के आखिरी कारोबारी सत्र में यह शेयर 20.36 रुपये पर बंद हुआ था. इस तेज रैली ने निवेशकों का ध्यान खींचा है और स्टॉक लगातार चर्चा में बना हुआ है.
क्यों भाग रहा है रिलायंस पावर का शेयर?
बाजार के जानकारों का मानना है कि इस तेजी के पीछे केवल सेंटिमेंट नहीं, बल्कि कुछ मजबूत फंडामेंटल कारण भी हैं. सबसे बड़ा कारण कंपनी का हाल ही में कर्जमुक्त (Debt-Free) होना बताया जा रहा है. इसके चलते निचले स्तरों पर वैल्यू बाइंग देखने को मिल रही है. इसके अलावा, एक वजह ये भी है कि इन दिनों पावर सेक्टर से जुड़े शेयरों में बंपर रैली देखने को मिली. जिस नाते इसका असर इसके शेयरों पर देखने को मिला है.
प्रमोटर शेयरहोल्डिंग की स्थिति
मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, प्रमोटर समूह में Anil Ambani की हिस्सेदारी लगभग 0.01 फीसदी है. इसके अलावा Tina Ambani, Anmol Ambani और Kokila D Ambani के पास भी मामूली हिस्सेदारी है, जो प्रमोटर कैटेगरी में शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें- FIIs की पसंद बना कचौलिया का ये शेयर! लगातार बढ़ा रहे होल्डिंग, कंपनी लगभग कर्ज मुक्त, रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.