इस कर्जमुक्त कंपनी ने दिया बड़ा सरप्राइज! शेयरों में आई हलचल, अडानी ग्रुप से है नाता; रखें नजर
पूरे वित्त वर्ष FY26 में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा. रेवेन्यू 40,656 करोड़ रुपये रहा, जो FY25 के 35,336 करोड़ रुपये से 15.1 प्रतिशत ज्यादा है. सीमेंट सेल्स वॉल्यूम 73.7 मिलियन टन रहा, जिसमें 16.1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई. नॉर्मलाइज्ड आधार पर EBITDA में 31 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है.

Ambuja Cements Share Price : भारतीय शेयर बाजार में मजबूती के बीच सीमेंट सेक्टर के स्टॉक्स फोकस में रहे. इस बीच Ambuja Cements ने अपने Q4FY26 और FY26 के नतीजे जारी किए, जिसके बाद शेयर में हल्की तेजी देखने को मिली और यह करीब 445.20 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. एक हफ्ते में ये शेयर करीब 5 फीसदी बढ़ा है. हालांकि, पिछले 6 महीने में 22 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. कंपनी पूरी तरह से कर्ज मुक्त है.
Q4FY26 रिजल्ट: रेवेन्यू बढ़ा, लेकिन मुनाफा घटा
कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू Q4FY26 में 10,915 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के 9,981 करोड़ रुपये से 9.4 प्रतिशत ज्यादा है. सीमेंट सेल्स वॉल्यूम 19.9 मिलियन टन रहा, जो सालाना आधार पर 9.3 प्रतिशत की ग्रोथ दिखाता है. हालांकि ऑपरेटिंग EBITDA घटकर 1,464 करोड़ रुपये रह गया, जिससे EBITDA मार्जिन भी 18.7 प्रतिशत से गिरकर 13.4 प्रतिशत हो गया. तिमाही का नेट प्रॉफिट 569 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 856 करोड़ रुपये से 33.5 प्रतिशत कम है.
FY26 प्रदर्शन: मजबूत ग्रोथ बरकरार
पूरे वित्त वर्ष FY26 में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा. रेवेन्यू 40,656 करोड़ रुपये रहा, जो FY25 के 35,336 करोड़ रुपये से 15.1 प्रतिशत ज्यादा है. सीमेंट सेल्स वॉल्यूम 73.7 मिलियन टन रहा, जिसमें 16.1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई. नॉर्मलाइज्ड आधार पर EBITDA में 31 प्रतिशत की ग्रोथ हुई और यह 6,539 करोड़ रुपये रहा. वहीं PAT 17.4 प्रतिशत बढ़कर 2,647 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो कंपनी की मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस को दिखाता है.
डिविडेंड का ऐलान
कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है, जो शेयरधारकों की मंजूरी के बाद दिया जाएगा.
कैपेसिटी एक्सपेंशन और ग्रोथ प्लान
Ambuja Cements ने FY26 में अपनी कुल क्षमता बढ़ाकर 109 MTPA कर दी है. कंपनी ने जोधपुर में 3 MTPA क्लिंकर यूनिट शुरू की है और दहेज में 1.2 MTPA ग्राइंडिंग यूनिट का ट्रायल रन जारी है. कंपनी को उम्मीद है कि FY27 की पहली छमाही तक उसकी कुल क्षमता करीब 119 MTPA तक पहुंच जाएगी.
अन्य अहम अपडेट
साल के दौरान कंपनी ने Sanghi Industries और Penna Cement के मर्जर को पूरा किया. वहीं ACC और Orient Cement के इंटीग्रेशन के लिए रेगुलेटरी मंजूरी का इंतजार है. कंपनी का बैलेंस शीट मजबूत बना हुआ है और यह कर्ज मुक्त स्थिति में है.
इसे भी पढ़ें- इस बैंकिंग स्टॉक का कमाल! 7 महीनों में दिया 50% रिटर्न, रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में है शामिल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.