गोली की रफ्तार से भागा ये AI स्टॉक! मिला सरकारी ऑर्डर, भाव ₹20 से कम
कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,435 करोड़ रुपये है. हालांकि साल 2026 में अब तक यह शेयर करीब 9.86 प्रतिशत गिरा है और अपने 52 हफ्ते के हाई से लगभग 50.11 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है. कंपनी को Central Electronics Limited से एक अहम ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर तेलंगाना के आरोग्यश्री हेल्थकेयर प्रोग्राम में कंपनी के Access Genie AI प्लेटफॉर्म को लागू करने से जुड़ा है.
मंगलवार को बाजार में जोरदार तेजी रही. इस तेजी में Blue Cloud Softech Solutions Limited के शेयरों में करीब 4.31 प्रतिशत की तेजी आई और यह 19.10 रुपये पर पहुंच गया. कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,435 करोड़ रुपये है. हालांकि साल 2026 में अब तक यह शेयर करीब 9.86 प्रतिशत गिरा है और अपने 52 हफ्ते के हाई से लगभग 50.11 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है. आइए आज की इस तेजी के पीछे की वजह जानते हैं.
सरकारी कंपनी से मिला ऑर्डर
कंपनी को Central Electronics Limited से एक अहम ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर तेलंगाना के आरोग्यश्री हेल्थकेयर प्रोग्राम में कंपनी के Access Genie AI प्लेटफॉर्म को लागू करने से जुड़ा है. हालांकि कंपनी ने ऑर्डर की वैल्यू का खुलासा नहीं किया है.
क्या काम करेगी कंपनी?
इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी अपने AI प्लेटफॉर्म के जरिए हेल्थकेयर सिस्टम में कई तरह की सुविधाएं देगी. इसमें फील्ड लेवल असेसमेंट, कस्टमर सर्वे और अस्पतालों में निगरानी से जुड़ी सेवाएं शामिल हैं.
Access Genie AI क्या है?
Access Genie एक एडवांस AI प्लेटफॉर्म है, जो सिक्योरिटी और मॉनिटरिंग से लेकर हेल्थकेयर ऑपरेशन तक कई काम करता है. इसमें फेस रिकग्निशन, आईरिस स्कैन, फिंगरप्रिंट और गेट एनालिसिस जैसी तकनीकें शामिल हैं. इसके अलावा, यह प्लेटफॉर्म थ्रेट डिटेक्शन, भीड़ का एनालिसिस, व्यवहार की निगरानी और रियल टाइम डेटा प्रोसेसिंग जैसी सुविधाएं भी देता है.
कंपनी के लिए क्या मायने?
कंपनी के मुताबिक, यह ऑर्डर पब्लिक हेल्थकेयर सेक्टर में एंट्री का पहला बड़ा कदम है. अगर तेलंगाना में प्रोजेक्ट सफल रहता है, तो कंपनी को अन्य राज्यों में भी ऐसे प्रोजेक्ट मिलने की संभावना बढ़ सकती है. कंपनी के चेयरमैन तेजेश कोडाली का कहना है कि इस प्रोजेक्ट से अस्पतालों में सुरक्षा, मरीजों की देखभाल और कामकाज की दक्षता में सुधार होगा.
कंपनी के बारे में
Blue Cloud Softech Solutions Limited AI आधारित सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन, आईटी सर्विस और डेटा प्रोसेसिंग सेवाएं देती है. कंपनी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, नेटवर्किंग और टेक्निकल सपोर्ट जैसे काम भी करती है.
इसे भी पढ़ें- Bank Nifty में भयंकर बिकवाली! 11 महीने के निचले स्तर पर आया, दिग्गज शेयरों का बुरा हाल; जानें क्यों लगा झटका?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
