बाजार में भारी बिकवाली, फिर भी इन 3 शेयरों पर Choice Broking बुलिश, हफ्ते भर में दिखेगा मोमेंटम!

बाजार में बिकवाली हावी है. इस समय कौन सा शेयर चलेगा और गिरेगा ये बता पाना मुश्किल है. ऐसे माहौल में Choice Broking के रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कुछ ऐसे शेयर बताए हैं जो अगले एक हफ्ते में बेहतर रिटर्न दे सकते हैं.

एक्सपर्ट कॉल Image Credit: Canva

मंथली निफ्टी F&O एक्सपायरी वाले दिन यानी 24 फरवरी को भारतीय बाजार की दो दिन की तेजी थम गई. आईटी शेयरों में कमजोरी और AI से जुड़ी चिंताओं के चलते बाजार में तेज गिरावट आई. सेंसेक्स 1068.74 अंक यानी 1.28 प्रतिशत टूटकर 82225.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 288.35 अंक यानी 1.12 प्रतिशत गिरकर 25424.65 पर बंद हुआ. निफ्टी 25450 के नीचे बंद हुआ, जिससे बाजार का शॉर्ट टर्म रुख कमजोर दिखा. ऐसे माहौल में Choice Broking के रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कुछ ऐसे शेयर बताए हैं जो अगले एक हफ्ते में बेहतर रिटर्न दे सकते हैं.

RRKABEL

  • खरीदें RRKABEL कैश में 1502 रुपये के आसपास
  • स्टॉपलॉस लॉस 1434 रुपये
  • टारगेट 1615 रुपये

आकाश शाह के मुताबिक RRKABEL डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश कंटीन्यूएशन स्ट्रक्चर दिखा रहा है. शेयर ने गिरती ट्रेंडलाइन के ऊपर ब्रेकआउट दिया है और 1500 रुपये के अहम स्तर को फिर से हासिल कर लिया है. चार्ट पर हायर हाई और हायर लो का पैटर्न बना हुआ है, जो ट्रेंड की मजबूती दिखाता है. शेयर सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है. करीब 1434 रुपये के आसपास 20 EMA मजबूत डायनामिक सपोर्ट की तरह काम कर रहा है. जब तक शेयर इस स्तर के ऊपर बना रहता है, तब तक 1615 रुपये की ओर बढ़ने की संभावना बनी रहेगी.

JAMNAAUTO

  • खरीदें JAMNAAUTO कैश में 142.9 रुपये के आसपास
  • स्टॉपलॉस 136 रुपये
  • टारगेट 153 रुपये

JAMNAAUTO डेली चार्ट पर लगातार 20 दिन के EMA को सपोर्ट की तरह मानते हुए ऊपर बढ़ रहा है. चार्ट पर हायर हाई और हायर लो का पैटर्न दिख रहा है, जो स्थिर अपट्रेंड का संकेत है. 153 रुपये का जोन ऑल टाइम हाई के करीब है और फिलहाल यही तात्कालिक रेजिस्टेंस और टारगेट है. 136 रुपये के आसपास 20 EMA अहम सपोर्ट है और यही लॉजिकल स्टॉप लॉस जोन है. जब तक शेयर इस स्तर के ऊपर है, तब तक ब्रेकआउट कंटीन्यूएशन की संभावना बनी रहेगी.

MRPL

  • खरीदें MRPL कैश में 196.86 रुपये के आसपास
  • स्टॉपलॉस 189 रुपये
  • टारगेट 210 रुपये

MRPL डेली चार्ट पर साफ तौर पर हायर हाई और हायर लो बना रहा है, जो मजबूत अपट्रेंड का संकेत देता है. शेयर 52 हफ्ते के हाई के करीब ट्रेड कर रहा है, जिससे मजबूत खरीदारी का संकेत मिलता है. शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज ऊपर की ओर हैं और प्राइस उनके ऊपर टिका हुआ है, जिससे बुलिश स्ट्रक्चर कंफर्म होता है. 189 रुपये का जोन मजबूत सपोर्ट है और यहीं स्टॉप लॉस रखना बेहतर रहेगा. अगर यह स्तर कायम रहता है तो 210 रुपये तक की तेजी संभव है.

इसे भी पढ़ें- गोली की रफ्तार से भागा ये AI स्टॉक! FII ने बढ़ाई होल्डिंग, भाव ₹25 से कम, रखें शेयरों पर नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.