गोली की रफ्तार से भागा ये AI स्टॉक! FII ने बढ़ाई होल्डिंग, भाव ₹25 से कम, रखें शेयरों पर नजर
23 फरवरी को इंट्राडे में Kellton Tech के शेयर 4.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19.96 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. पिछले एक हफ्ते में शेयर 10.95 प्रतिशत चढ़ा है. तिमाही आधार पर मामूली 0.3 प्रतिशत की बढ़त है, जबकि एक साल में शेयर 19.77 प्रतिशत गिरा है. 23 फरवरी 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप करीब 1025.39 करोड़ रुपये है.
Kellton Tech Solutions Share Price: सोमवार 23 फरवरी को Kellton Tech Solutions के शेयरों में जबरदस्त हलचल देखने को मिली. शेयर 6 प्रतिशत चढ़कर 20.25 रुपये पर पहुंच गया, जबकि पिछले सत्र में यह 19.11 रुपये पर बंद हुआ था. स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई 33.10 रुपये और 52 हफ्ते का लो 14.57 रुपये है. मौजूदा स्तर पर यह अपने लो से करीब 39 प्रतिशत ऊपर है, जबकि तीन साल में शेयर ने करीब 90 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.
कंपनी का कामकाज
Kellton Tech एक AI-बेस्ड डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग कंपनी है. कंपनी एंटरप्राइज ग्राहकों के साथ मिलकर स्केलेबल डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाती है, ऑपरेशन को आधुनिक बनाती है और इंटेलिजेंट ऑटोमेशन को तेज करती है. कंपनी के पास 2000 से ज्यादा प्रोफेशनल्स की टीम है और यह नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, मिडिल ईस्ट और एशिया में सेवाएं देती है. क्लाउड, डाटा, AI, एंटरप्राइज प्लेटफॉर्म और डिजिटल प्रोडक्ट इंजीनियरिंग इसके मुख्य फोकस एरिया हैं.
तिमाही नतीजे
FY26 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन किया. कुल आय 3088 मिलियन रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही के 2793 मिलियन रुपये के मुकाबले 10.6 प्रतिशत ज्यादा है. नेट प्रॉफिट 22 प्रतिशत बढ़कर 255 मिलियन रुपये पहुंच गया. EBITDA मार्जिन 12.9 प्रतिशत और PAT मार्जिन 8.3 प्रतिशत रहा, जो ऑपरेशनल मजबूती दिखाता है.
AI और क्लाउड पर जोर
कंपनी ने हाल के समय में Agentic AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे हाई ग्रोथ सेगमेंट पर फोकस बढ़ाया है. तिमाही के दौरान उसे Microsoft Solutions Partner का दर्जा मिला और ग्लोबल एडवरटाइजिंग व टेलीकॉम क्लाइंट्स के लिए एडवांस AI सिस्टम तैनात किए गए. कंपनी ने संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी के साथ जेनरेटिव AI-बेस्ड Humanitarian Applications और एक मल्टी ईयर ग्लोबल S2P इंटीग्रेशन जैसे बड़े कॉन्ट्रैक्ट भी हासिल किए हैं. इससे साफ है कि Kellton अब सिर्फ सर्विस प्रोवाइडर नहीं, बल्कि स्ट्रेटेजिक AI पार्टनर के रूप में खुद को स्थापित कर रही है.
शेयरहोल्डिंग और वैल्यूएशन
दिसंबर 2025 तक प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 37.67 प्रतिशत रही. FII ने भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 1.21 प्रतिशत कर दी है, जो सितंबर 2025 से ज्यादा है. स्टॉक का PE रेशियो करीब 10 गुना है, जबकि इंडस्ट्री का औसत PE 27 गुना है. इस लिहाज से वैल्यूएशन के स्तर पर शेयर सस्ता नजर आता है, हालांकि इसमें ग्रोथ की निरंतरता अहम रहेगी.
शेयर का ताजा हाल
23 फरवरी को इंट्राडे में Kellton Tech के शेयर 4.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19.96 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. पिछले एक हफ्ते में शेयर 10.95 प्रतिशत चढ़ा है. तिमाही आधार पर मामूली 0.3 प्रतिशत की बढ़त है, जबकि एक साल में शेयर 19.77 प्रतिशत गिरा है. 23 फरवरी 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप करीब 1025.39 करोड़ रुपये है.
इसे भी पढ़ें- Nifty Outlook 24 Feb: डेली चार्ट पर बनी छोटी बुलिश कैंडल, ये लेवल टूटते ही निफ्टी जाएगा 26300 की ओर!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
2 दिन में इस स्टॉक ने पकड़ी रफ्तार! 19 फीसदी चढ़े शेयर, जानें क्यों आई बंपर खरीदारी?
24 फरवरी को खरीदें ये तीन शेयर, हफ्ते भर में हिट होगा टारगेट, एनालिस्ट ने कहा- इनमें है दम
PMS नियमों की समीक्षा करेगा SEBI, बदलते बाजार हालात में निवेशकों के लिए नए बदलाव के संकेत
