आशीष कचोलिया की इन दो स्मॉल कैप कंपनियों में एंट्री, खरीदे 15.8 लाख शेयर, क्या बनेंगे अगला मल्टीबैगर?
शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने एक बार फिर स्मॉल कैप शेयरों पर बड़ा दांव लगाया है. मार्च तिमाही में उन्होंने Indo SMC और Finbud Financial Services में करीब 15.8 लाख शेयर खरीदे. इन कंपनियों में उनकी एंट्री से बाजार में चर्चा तेज हो गई है कि क्या ये स्टॉक्स भविष्य में मल्टीबैगर साबित हो सकते हैं.

Ashish Kacholia Stock : शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने एक बार फिर अपने दांव से बाजार का ध्यान खींच लिया है. मार्च तिमाही में उन्होंने दो नए स्टॉक्स में एंट्री लेकर करीब 26 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश किया है. लगभग 16 लाख शेयरों (15,82,928 शेयर) की खरीद के साथ उन्होंने Finbud Financial Services और Indo SMC में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. सवाल ये है कि क्या ये स्टॉक्स आने वाले समय में मल्टीबैगर बन सकते हैं? इस रिपोर्ट में पूरी जानकारी दी गई है कि निवेशकों के लिए ये खबर क्यों है बेहद अहम और इन शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?
Indo SMC में लगाया दांव
शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने मार्च तिमाही में Indo SMC पर भरोसा जताते हुए अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है.
| तिमाही | निवेशक | कुल शेयर | प्रतिशत हिस्सेदारी |
|---|---|---|---|
| मार्च 2026 | आशीष कचोलिया | 5,61,405 | 2.46% |
| 21 जनवरी 2026 | आशीष कचोलिया | 5,61,405 | 2.46% |
शेयर का प्रदर्शन
Indo SMC के शेयर इसी साल जनवरी 2026 में बाजार में लिस्ट हुए थे और लिस्टिंग के बाद से अब तक 40% से ज्यादा की शानदार तेजी दिखा चुके हैं. फिलहाल यह शेयर करीब 209 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. हालांकि, इसकी शुरुआत डिस्काउंट लिस्टिंग से हुई थी, लेकिन उसके बाद शेयर ने अच्छी रिकवरी दिखाते हुए निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया है.
यह भी पढ़ें: 76% सस्ता मिल रहा राधाकिशन दमानी-मधुसूदन केला का यह स्टॉक, रेखा झुनझुनवाला का भी है दांव, कर्ज लगभग जीरो
कंपनी के फंडामेंटल्स
| पैरामीटर | वैल्यू |
|---|---|
| मार्केट कैप (Market Cap) | ₹454 करोड़ |
| पी/ई अनुपात (TTM) | 0.00 |
| पी/बी अनुपात | 6.88 |
| इंडस्ट्री पी/ई | 59.38 |
| कर्ज/इक्विटी अनुपात | 1.00 |
| आरओई (ROE) | 43.27% |
| ईपीएस (TTM) | 0.00 |
| डिविडेंड यील्ड | 0.00% |
| बुक वैल्यू | 28.84 |
| फेस वैल्यू | 10 |
Finbud Financial Services में एंट्री
आशीष कचोलिया ने एक और नए स्टॉक Finbud Financial Services में भी दांव लगाया है, जो हाल ही में बाजार में लिस्ट हुआ है.
| तिमाही | निवेशक | कुल शेयर (संख्या) | प्रतिशत हिस्सेदारी |
|---|---|---|---|
| मार्च 2026 | आशीष कचोलिया | 10,21,523 | 5.36% |
कंपनी के फंडामेंटल्स
| पैरामीटर | वैल्यू |
|---|---|
| मार्केट कैप (Market Cap) | ₹266 करोड़ |
| वर्तमान मूल्य (Current Price) | ₹139 |
| उच्च / निम्न (High / Low) | ₹165 / ₹76.0 |
| स्टॉक P/E | 27.2 |
| डिविडेंड यील्ड | 0.00% |
| ROCE | 34.0% |
| ROE | 35.6% |
| फेस वैल्यू | ₹10.0 |
कैसा है शेयर का हाल?
Finbud Financial Services नवंबर 2025 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी. लिस्टिंग के बाद से अब तक इसमें 11% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है और फिलहाल यह शेयर करीब 139 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. हालांकि, गिरावट के बावजूद बड़े निवेशक की एंट्री यह संकेत देती है कि इस स्टॉक में लंबी अवधि के लिए संभावनाएं देखी जा रही हैं.
यह भी पढ़ें: 863% तक उछले ये 7 पेनी स्टॉक्स, न के बराबर कर्ज, भाव ₹30 से भी कम, दे सकते हैं बड़ा सरप्राइज
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.