ये 3 शेयर कराएंगे तगड़ी कमाई! एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह; हफ्तेभर में दिखेगी 10% की तेजी

चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट दीपेश सरावगी ने BALRAMCHIN, AETHER और SRF के शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. जानें तीनों शेयरों का टारगेट, स्टॉप लॉस और तेजी के टेक्निकल संकेत.

खरीदने वाले स्टॉक Image Credit: money9live

Stock to Buy: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कुछ शेयरों के चार्ट पर तेजी के संकेत दिखाई दे रहे हैं. Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट दीपेश सरावगी ने BALRAMCHIN, AETHER और SRF के शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. इन तीनों शेयरों के लिए 10 फीसदी से ज्यादा तक की संभावित तेजी का टारगेट दिया गया है. एक्सपर्ट ने हर शेयर के लिए एंट्री प्राइस, टारगेट और स्टॉप लॉस भी बताया है.

पहला Balrampur Chini Mills Ltd

एक्सपर्ट ने BALRAMCHIN के शेयर को 675 रुपये के भाव पर खरीदने की सलाह दी है. इसके लिए 642 रुपये का स्टॉप लॉस और 745 रुपये का टारगेट दिया गया है.

शेयर ने डेली चार्ट पर Symmetrical Triangle पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है. इस दौरान वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो शेयर में नई खरीदारी का संकेत देती है. शेयर 50-Day EMA के ऊपर टिकने के साथ बंद हुआ है. यह मूविंग एवरेज ब्रेकआउट लेवल के आसपास था. इसके ऊपर बने रहना शेयर में मजबूती का संकेत है.

RSI में भी सुधार देखने को मिला है. यह 37.56 से उछलकर 56.81 पर पहुंच गया है. कीमत में ब्रेकआउट और RSI में सुधार से शेयर में तेजी की संभावना मजबूत हुई है. अगर शेयर ब्रेकआउट जोन के ऊपर बना रहता है, तो इसमें 745 रुपये तक की तेजी देखने को मिल सकती है.

दूसरा है AETHER

AETHER के शेयर में 1,722 रुपये के रेजिस्टेंस लेवल से ऊपर निकलने के बाद तेजी के संकेत मिले हैं. एक्सपर्ट ने इसे 1,761 रुपये पर खरीदने की सलाह दी है. इसके लिए 1,675 रुपये का स्टॉप लॉस और 1,940 रुपये का टारगेट तय किया गया है.

डेली चार्ट पर शेयर ने अपनी हालिया ट्रेडिंग रेंज के रेजिस्टेंस को पार किया है. ब्रेकआउट के बाद शेयर अपर Bollinger Band के ऊपर टिकने और बंद होने में सफल रहा है. यह शेयर में मजबूत खरीदारी का संकेत है.

इसके अलावा MACD भी तेजी के संकेत दे रहा है. MACD लाइन सिग्नल लाइन के ऊपर कारोबार कर रही है और ग्रीन हिस्टोग्राम बार पॉजिटिव बने हुए हैं. इससे शेयर में तेजी का मोमेंटम बने रहने के संकेत मिलते हैं. अगर शेयर 1,722 रुपये के ऊपर टिकता है, तो यह 1,940 रुपये के टारगेट की ओर बढ़ सकता है.

तीसरा है SRF Limited

SRF के शेयर पर भी एक्सपर्ट ने खरीदारी की सलाह दी है. इसे 2,559 रुपये के भाव पर खरीदने की सलाह दी गई है. शेयर का टारगेट 2,820 रुपये और स्टॉप लॉस 2,430 रुपये रखा गया है.

डेली चार्ट पर SRF ने Inverted Head and Shoulders पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है. इस दौरान वॉल्यूम में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई है. यह पैटर्न पिछली कमजोरी के बाद शेयर में तेजी की वापसी का संकेत देता है.

शेयर फिलहाल 20-Day और 50-Day EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है. इसके साथ ही इसने 100-Day EMA के ऊपर भी टिककर क्लोजिंग दी है. RSI 64.51 पर है, जो शेयर में अच्छी तेजी का संकेत देता है. अगर शेयर ब्रेकआउट जोन के ऊपर बना रहता है, तो इसमें ₹2,820 तक की तेजी आ सकती है.

इसे भी पढ़ें- नोएल टाटा के हाथों में Tata Group की कमान, रतन टाटा के बाद कितनी बदली ग्रुप की तस्वीर? यहां है पूरी डिटेल

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.