नए साल से बदल जाएगी UPI पेमेंट की ये सुविधा, HDFC ग्राहकों को लगेगा झटका!
HDFC Bank के ग्राहकों के लिए UPI से जुड़ा एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 1 जनवरी 2027 से बैंक 500 रुपये तक के UPI ट्रांजैक्शन पर SMS अलर्ट भेजना बंद कर देगा. हालांकि, ग्राहकों को इन ट्रांजैक्शन के ईमेल अलर्ट पहले की तरह मिलते रहेंगे.
Highlights
- HDFC Bank के ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी 2027 से UPI SMS अलर्ट बंद होंगे.
- 500 रुपये तक के UPI ट्रांजैक्शन पर अब मोबाइल पर SMS अलर्ट नहीं मिलेगा.
- बैंक के UPI ट्रांजैक्शन से जुड़े ईमेल अलर्ट पहले की तरह ग्राहकों को मिलते रहेंगे.
HDFC Bank UPI SMS Alert Update: अगर आप HDFC Bank के ग्राहक हैं और UPI से पेमेंट करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. बैंक 1 जनवरी 2027 से UPI ट्रांजैक्शन के अलर्ट भेजने के तरीके में बदलाव करने जा रहा है. बैंक के मैसेज के मुताबिक, 500 रुपये तक के UPI ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों को SMS अलर्ट नहीं मिलेगा. यानी इस रकम तक UPI पेमेंट करने पर मोबाइल पर बैंक का मैसेज नहीं आएगा. हालांकि, राहत की बात यह है कि बैंक सभी UPI ट्रांजैक्शन के ईमेल अलर्ट जारी रखेगा. इसके अलावा, बैंक ने ग्राहकों को अपना ईमेल एड्रेस अपडेट करने का विकल्प भी दिया है.

1 जनवरी 2027 से लागू होगा नया नियम
HDFC Bank की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, 1 जनवरी 2027 से 500 रुपये तक के UPI ट्रांजैक्शन पर SMS अलर्ट भेजना बंद कर दिया जाएगा. अभी ग्राहक UPI से पेमेंट करने पर बैंक की तरफ से SMS के जरिए अलर्ट प्राप्त करते हैं. लेकिन नए बदलाव के बाद 500 रुपये तक के ट्रांजैक्शन के लिए यह सुविधा नहीं मिलेगी. बैंक ने अपने मैसेज में इस बदलाव की तारीख साफ कर दी है.
UPI पेमेंट का ईमेल अलर्ट मिलता रहेगा
बैंक ने साफ किया है कि SMS अलर्ट बंद होने के बावजूद UPI ट्रांजैक्शन के ईमेल अलर्ट जारी रहेंगे. यानी ग्राहकों को अपने UPI पेमेंट की जानकारी ईमेल के जरिए मिलती रहेगी. बैंक के मैसेज में बताया गया है कि सभी UPI ईमेल अलर्ट पहले की तरह जारी रहेंगे. ऐसे में ग्राहक अपने रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर ट्रांजैक्शन से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे.
बैंक ने ईमेल ID अपडेट करने को कहा
HDFC Bank ने ग्राहकों को अपना ईमेल एड्रेस अपडेट करने का विकल्प भी दिया है. बैंक की ओर से भेजे गए मैसेज में ईमेल ID बदलने के लिए एक लिंक शेयर किया गया है. इस लिंक के जरिए ग्राहक बैंक अकाउंट में अपना ईमेल एड्रेस अपडेट कर सकते हैं. मैसेज में दिए गए लिंक का नाम ‘Change Email ID in Bank Account Online’ है. इसका उद्देश्य ग्राहकों को अपने बैंक अकाउंट से जुड़े ईमेल एड्रेस को अपडेट करने की सुविधा देना है.
ग्राहकों को किस बात का रखना होगा ध्यान?
इस बदलाव के बाद 1 जनवरी 2027 से 500 रुपये तक के UPI पेमेंट पर SMS अलर्ट नहीं आएगा. हालांकि, ईमेल अलर्ट की सुविधा जारी रहेगी. इसलिए ग्राहकों को अपने बैंक अकाउंट में सही ईमेल ID दर्ज रखनी होगी, ताकि उन्हें UPI ट्रांजैक्शन की जानकारी ईमेल पर मिलती रहे. बैंक के शेयर किए गए मैसेज में 500 रुपये से अधिक के ट्रांजैक्शन पर SMS अलर्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.
यह भी पढ़ें: AI की वजह से चांदी के दाम बने रॉकेट, MCX पर लगा 6% अपर सर्किट, आखिर क्या है वजह
Latest Stories
गोल्ड में आई तेजी के बीच पैसा लगाना है तो क्या चुनें? ETF या Mutual Fund, कौन बेहतर?
इंसानी ज्योतिषियों को AI दे रहा टक्कर! AstroSage के रहस्य वेद से ₹60 करोड़ की कमाई, 10 लाख फॉलोअर्स
नोएल टाटा के हाथों में Tata Group की कमान, रतन टाटा के बाद कितनी बदली ग्रुप की तस्वीर? यहां है पूरी डिटेल
