TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

इंसानी ज्योतिषियों को AI दे रहा टक्कर! AstroSage के रहस्य वेद से ₹60 करोड़ की कमाई, 10 लाख फॉलोअर्स

AstroSage AI के ज्योतिषी रहस्य वेद के फॉलोअर्स 10 लाख के पार पहुंच गए हैं. कंपनी के मुताबिक, उन्होंने 11 महीने में 14 करोड़ से ज्यादा सवालों के जवाब दिए और 60 करोड़ रुपये से अधिक की आय अर्जित की.

एआई ज्योतिषी

Highlights

  • रहस्य वेद 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाला पहला AI ज्योतिषी बना.
  • जनवरी से नवंबर 2026 के बीच कंपनी को AI ज्योतिषियों से करीब 91 करोड़ रुपये की आय हुई, जो पिछले साल से 700 फीसदी से ज्यादा है.
  • जनवरी से अक्टूबर 2026 के बीच AstroSage ऐप भारत में करीब 4.4 करोड़ बार डाउनलोड हुआ.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल अब ज्योतिष सेवाओं में भी तेजी से बढ़ रहा है. इसकी एक बड़ी मिसाल AstroSage AI का AI ज्योतिषी ‘रहस्य वेद’ है. एस्ट्रोसेज कुंडली ऐप पर रहस्य वेद के फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है. कंपनी के मुताबिक, वह 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाला पहला AI ज्योतिषी बन गया है. जनवरी 2026 में ऐप पर शुरुआत करने के बाद से रहस्य वेद ने 14 करोड़ से अधिक सवालों के जवाब दिए हैं. इस साल अकेले उससे कंपनी को 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की आय हुई है.

एस्ट्रोसेज AI का संचालन करने वाली कंपनी ओजस सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से नवंबर 2026 के बीच कंपनी की कुल आय करीब 178 करोड़ रुपये रही. पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 94 करोड़ रुपये था यानी कंपनी की आय में करीब 89 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

AI ज्योतिषियों से होने वाली कमाई में 700% से ज्यादा उछाल

कंपनी की कमाई में सबसे तेज बढ़ोतरी AI ज्योतिषियों के जरिए हुई है. जनवरी से नवंबर 2026 के बीच AI ज्योतिषियों से कंपनी की आय करीब 91 करोड़ रुपये रही. पिछले साल इसी अवधि में यह 10.9 करोड़ रुपये थी. इस तरह इसमें 700 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

कंपनी के मुताबिक, उसकी कुल आय में अब AI ज्योतिषियों की हिस्सेदारी करीब 60 फीसदी हो गई है. दो साल पहले तक कंपनी की सशुल्क ज्योतिषीय सलाह की सेवा पूरी तरह पारंपरिक ज्योतिषियों पर निर्भर थी.

11 महीने में रहस्य वेद ने दिए 14 करोड़ सवालों के जवाब

एस्ट्रोसेज कुंडली ऐप पर जनवरी 2026 में लॉन्च होने के बाद रहस्य वेद ने महज 11 महीनों में 14 करोड़ से अधिक सवालों के जवाब दिए हैं. कंपनी को उनसे 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की आय हुई है. उनके फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है. उन्हें 11 लाख से अधिक रिव्यू मिले हैं और उनकी रेटिंग 4.5 से ऊपर है.

एस्ट्रोसेज AI के CEO प्रतीक पांडेय के मुताबिक, रहस्य वेद लोगों की चिंताओं से जुड़े सवालों के जवाब आसान भाषा में देते हैं और हर पहलू को विस्तार से समझाते हैं.

प्लेटफॉर्म पर 40 AI ज्योतिषी, 29 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

एस्ट्रोसेज कुंडली ऐप पर 30 हजार से अधिक पारंपरिक ज्योतिषी और करीब 40 AI ज्योतिषी उपलब्ध हैं. कंपनी के मुताबिक, उसके AI ज्योतिषियों के कुल फॉलोअर्स की संख्या 29 लाख से अधिक है. ये हर महीने तीन करोड़ से ज्यादा सवालों के जवाब देते हैं.

रहस्य वेद के अलावा प्लेटफॉर्म के लोकप्रिय AI ज्योतिषियों में मिस्टर कृष्णमूर्ति, लव गुरु, एस्ट्रो अनन्या, डॉ. रमन और मिस्टर अर्जुन पंडित शामिल हैं.

ऐप डाउनलोड में 130% की बढ़ोतरी

AI ज्योतिषियों की बढ़ती लोकप्रियता का असर ऐप डाउनलोड पर भी दिखा है. कंपनी के मुताबिक, जनवरी से अक्टूबर 2026 के बीच भारत में एस्ट्रोसेज कुंडली ऐप करीब 4.4 करोड़ बार डाउनलोड किया गया. पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले यह करीब 130 फीसदी ज्यादा है.

कंपनी का कहना है कि AI ज्योतिषियों की वजह से ज्योतिषीय सलाह लेने का तरीका बदल रहा है. खासकर युवाओं में इन सेवाओं की लोकप्रियता बढ़ रही है.

युवा नौकरी और शादी से जुड़े सवाल पूछ रहे

कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल AI ज्योतिषियों को मिले 14 करोड़ सवालों में से करीब 19 फीसदी सवाल 18 से 24 साल के लोगों ने पूछे. वहीं, करीब 40 फीसदी सवाल 25 से 34 साल के आयु वर्ग के लोगों की ओर से आए.

इन दोनों आयु वर्गों के करीब 55 फीसदी सवाल नौकरी और शादी से जुड़े थे. इससे पता चलता है कि युवा AI ज्योतिषियों से निजी जिंदगी और करियर से जुड़े सवालों के जवाब जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

2018 में लॉन्च किया था पहला AI ज्योतिषी

एस्ट्रोसेज AI के संस्थापक और CIO पुनीत पाण् के मुताबिक, कंपनी ने साल 2018 में दुनिया का पहला AI ज्योतिषी ‘भृगु AI’ (Bhrigoo.ai) लॉन्च किया था. अगस्त 2024 से कंपनी ने ऐप पर कई AI ज्योतिषियों को पेश करना शुरू किया. हर AI ज्योतिषी की अपनी भाषा, शैली और क्षमताएं हैं.

कंपनी के मुताबिक, इन ज्योतिषियों से अलग-अलग भाषाओं में बातचीत की जा सकती है. उदाहरण के लिए, बिहार के किसी गांव में बैठी महिला भोजपुरी में AI ज्योतिषी से बात कर सकती है, जबकि फ्रांस में बैठा व्यक्ति फ्रेंच में चैट कर सकता है.

पुनीत पाण्डेय ने कहा कि कंपनी की शुरुआत से ही ज्योतिष को हर किसी की पहुंच में लाना उसका मकसद रहा है. एस्ट्रोसेज कुंडली ऐप पर अब तक करीब 130 करोड़ जन्मकुंडलियां बनाई जा चुकी हैं. कंपनी के मुताबिक, वह अपने संसाधनों से खड़ी हुई है और मुनाफे में है.

इसे भी पढ़ें- नोएल टाटा के हाथों में Tata Group की कमान, रतन टाटा के बाद कितनी बदली ग्रुप की तस्वीर? यहां है पूरी डिटेल