30000 आर्टिलरी शेल ऑर्डर के बाद फोकस में आया आशीष कचौलिया का शेयर; FY26 में मजबूत है नतीजे; रखें नजर

Balu Forge Industries को 30000 यूनिट 152mm आर्टिलरी शेल सप्लाई का बड़ा डिफेंस ऑर्डर मिला है. यह कंपनी के डिफेंस कारोबार के विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. कंपनी ने कहा है कि आगे यह ऑर्डर 1 लाख यूनिट से ज्यादा तक बढ़ सकता है. Ashish Kacholia की भी कंपनी में 1.64 फीसदी हिस्सेदारी है.

Ashish Kacholia की भी कंपनी में 1.64 फीसदी हिस्सेदारी है. Image Credit: Canva/ Money9

Ashish Kacholia Portfolio: देश में डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता पर जोर बढ़ने के साथ घरेलू कंपनियों के लिए नए मौके खुल रहे हैं. ऐसी एक कंपनी है Balu Forge Industries, जो इस समय चर्चा में है. कंपनी को 30000 यूनिट 152mm आर्टिलरी शेल सप्लाई का बड़ा ऑर्डर मिला है. इस खबर के बाद शेयर बाजार में भी कंपनी पर निवेशकों की नजर बनी हुई है. खास बात यह है कि दिग्गज निवेशक Ashish Kacholia की भी इस कंपनी में हिस्सेदारी है.

30000 आर्टिलरी शेल का ऑर्डर

Balu Forge Industries को एक बड़े भारतीय एनर्जेटिक प्लेयर से 152mm आर्टिलरी शेल की सप्लाई का शुरुआती ऑर्डर मिला है. कंपनी 30000 यूनिट की सप्लाई करेगी. इसकी डिलीवरी जून 2026 से शुरू होने वाली है. कंपनी के लिए यह बड़े कैलिबर एम्युनिशन सेगमेंटमें एंट्री है. इससे कंपनी की डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को नई पहचान मिल सकती है.

1 लाख शेल तक बढ़ सकता है ऑर्डर

कंपनी के मुताबिक यह ऑर्डर आगे और बढ़ सकता है. आने वाले समय में इसका आकार 1 लाख शेल से ज्यादा हो सकता है. इसके साथ दूसरे एम्युनिशन प्रोडक्ट को भी प्रोडक्शन लाइन में शामिल किया जा सकता है. इससे साफ है कि यह सिर्फ एक बार का ऑर्डर नहीं बल्कि लंबे समय का कारोबार बन सकता है. कंपनी के लिए यह एक बड़ा ग्रोथ का मौका माना जा रहा है.

मजबूत रहे कंपनी के FY26 नतीजे

Balu Forge के FY26 नतीजे भी मजबूत रहे हैं. कंपनी की रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशन19.9 फीसदी बढ़कर 1107 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं नेट फ्रॉफिट 27 फीसदी बढ़कर 259 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का PAT मार्जिन भी बढ़कर 22.7 फीसदी हो गया. EBITDA 300 करोड़ रुपये रहा. मजबूत फाइनेंशियल परफॉर्मेंस कंपनी के डिफेंस कारोबार को और मजबूती देती है.

ये भी पढ़ें- बड़े शेयर छोड़िए, इन 3 माइक्रोकैप स्टॉक्स पर बाजार की नजर; कंपनी के ग्रोथ प्लान जानकर चौंक जाएंगे आप

Ashish Kacholia की भी है हिस्सेदारी

इस कंपनी में दिग्गज निवेशक Ashish Kacholia की 1.64 फीसदी हिस्सेदारी है. इसी वजह से भी शेयर बाजार में इस स्टॉक पर निवेशकों की नजर है. सोमवार को कंपनी का शेयर करीब 5 फीसदी गिरकर 452 रुपये पर कारोबार करता दिखा. इसने अपने निवेशकों को पिछले पांच साल में 47 फीसदी का रिटर्न दिया है.