बैंकिंग स्टॉक्स में बड़ी खरीदारी! Mutual Funds ने लगाया बड़ा दांव, Q4 में किया ₹38,000 करोड़ का निवेश
मार्च के दौरान म्यूचुअल फंड्स ने करीब 38,000 करोड़ रुपये पांच बड़े बैंकिंग शेयरों में लगाए, जबकि FIIs ने लगभग 60,655 करोड़ रुपये के वित्तीय शेयर बेच दिए. म्यूचुअल फंड्स ने गिरावट को खरीदारी का मौका माना और HDFC Bank, ICICI Bank, State Bank of India, Kotak Mahindra Bank में निवेश बढ़ाया.

मार्च 2026 में भारतीय बैंकिंग शेयरों में जोरदार खींचतान देखने को मिली. एक तरफ घरेलू म्यूचुअल फंड्स ने शानदार खरीदारी की, वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने ईरान युद्ध से जुड़े बाजार दबाव के चलते वित्तीय शेयरों में भारी बिकवाली की. मार्च के दौरान म्यूचुअल फंड्स ने करीब 38,000 करोड़ रुपये पांच बड़े बैंकिंग शेयरों में लगाए, जबकि FIIs ने लगभग 60,655 करोड़ रुपये के वित्तीय शेयर बेच दिए. म्यूचुअल फंड्स ने गिरावट को खरीदारी का मौका माना और HDFC Bank, ICICI Bank, State Bank of India, Kotak Mahindra Bank में निवेश बढ़ाया.
HDFC Bank Ltd
HDFC Bank भारत के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक है, जिसकी स्थापना 1994 में हुई थी. बैंक रिटेल बैंकिंग, होलसेल बैंकिंग, ट्रेजरी सेवाएं और डिजिटल बैंकिंग सॉल्यूशंस देता है. मजबूत एसेट क्वालिटी और बेहतर कस्टमर सर्विस के लिए जाना जाता है और क्रेडिट कार्ड व पर्सनल लोन में इसकी मजबूत पकड़ है. मार्च 2026 तक म्यूचुअल फंड्स ने HDFC Bank में करीब 17,250 करोड़ रुपये का निवेश किया.
फिलहाल शेयर 811.75 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें 2.05 फीसदी की तेजी है. पिछले हफ्ते में यह 2.15 फीसदी चढ़ा है, जबकि तिमाही में 12.83 फीसदी और सालभर में 14.85 फीसदी गिरावट रही है.
ICICI Bank Ltd
ICICI Bank भी 1994 में स्थापित एक प्रमुख प्राइवेट सेक्टर बैंक है. यह रिटेल बैंकिंग, कॉरपोरेट बैंकिंग, इंश्योरेंस और इनवेस्टमेंट सर्विसेज जैसी कई सेवाएं देता है. डिजिटल बैंकिंग में इनोवेशन और मजबूत घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति इसकी खासियत है. मार्च 2026 तक म्यूचुअल फंड्स ने ICICI Bank में करीब 7,320 करोड़ रुपये का निवेश किया.
शेयर 1,388.4 रुपये पर ट्रेड कर रहा है और 2.37 फीसदी की तेजी दिखा रहा है. पिछले हफ्ते में 2.76 फीसदी की बढ़त रही, जबकि तिमाही में 2.92 फीसदी चढ़ा और सालभर में 1.52 फीसदी गिरा है.
State Bank of India (SBI) Ltd
State Bank of India देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है, जिसकी शुरुआत 1806 में Bank of Calcutta के रूप में हुई थी. बैंक रिटेल, कॉरपोरेट और एग्रीकल्चर बैंकिंग सेवाएं देता है और देशभर में इसकी मजबूत पहुंच है. मार्च 2026 तक म्यूचुअल फंड्स ने SBI में करीब 5,450 करोड़ रुपये का निवेश किया.
शेयर 1,111.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा है और 0.36 फीसदी की हल्की तेजी दिखी. पिछले हफ्ते में 4.54 फीसदी की बढ़त रही, तिमाही में 7.28 फीसदी और सालभर में 39.43 फीसदी की मजबूत तेजी दर्ज की गई.
Kotak Mahindra Bank Ltd
Kotak Mahindra Bank एक प्रमुख प्राइवेट सेक्टर बैंक है, जिसकी स्थापना 2003 में हुई थी. बैंक रिटेल बैंकिंग, कॉरपोरेट बैंकिंग, वेल्थ मैनेजमेंट और इनवेस्टमेंट बैंकिंग सेवाएं देता है. मजबूत फाइनेंशियल परफॉर्मेंस और रिस्क मैनेजमेंट के लिए जाना जाता है. मार्च 2026 तक म्यूचुअल फंड्स ने Kotak Mahindra Bank में करीब 4,089 करोड़ रुपये का निवेश किया.
शेयर 382.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा है और 0.78 फीसदी की तेजी दिखा रहा है. पिछले हफ्ते में 2.76 फीसदी की बढ़त रही, जबकि तिमाही में 9.36 फीसदी और सालभर में 14.75 फीसदी की गिरावट आई है.
Axis Bank
Axis Bank भारत के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक है, जिसकी स्थापना 1993 में हुई थी. बैंक रिटेल बैंकिंग, कॉर्पोरेट बैंकिंग, ट्रेजरी ऑपरेशंस और इंटरनेशनल बैंकिंग जैसी सेवाएं प्रदान करता है. मार्च 2026 तक म्यूचुअल फंड्स ने Axis Bank में करीब 3,892 करोड़ रुपये का निवेश किया है. अभी इसके शेयरों का भाव 1377 रुपये है.
इसे भी पढ़ें- Stocks to Watch: HCL Tech, Tata Elxsi, BEML समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!
नोट-ऊपर लिखे शेयरों का भाव 22 अप्रैल को लिया गया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.