सिर्फ Visa नहीं… BLS International ने खेल दिया बड़ा दांव! कमाई का खुला नया रास्ता, निवेशक रखें नजर
BLS International ने FY26 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 2,998 करोड़ रुपये और PAT 724 करोड़ रुपये पहुंच गया. Visa बिजनेस के साथ डिजिटल सर्विसेज कंपनी का नया ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है, जिससे कारोबार को नई रफ्तार मिली है.

BLS International को लंबे समय तक निवेशकों ने केवल Visa और कॉन्सुलर सर्विसेज से जुड़ी कंपनी के रूप में देखा. आम धारणा यही रही कि जितने अधिक लोग विदेश यात्रा करेंगे, कंपनी का कारोबार उतना ही बढ़ेगा. लेकिन अब कंपनी की ग्रोथ स्टोरी तेजी से बदल रही है. Visa प्रोसेसिंग के अलावा डिजिटल पब्लिक सर्विसेज में बढ़ती मौजूदगी ने BLS International को एक व्यापक गवर्नमेंट सर्विसेज प्लेटफॉर्म में बदलना शुरू कर दिया है. यही वजह है कि वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में कंपनी ने रिकॉर्ड वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया.
डिजिटल सर्विसेज ने दिलाई रिकॉर्ड कमाई
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, FY26 में BLS International का कुल रेवेन्यू बढ़कर 2,998 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि Profit After Tax (PAT) बढ़कर 724 करोड़ रुपये हो गया. इस शानदार प्रदर्शन में सबसे बड़ी भूमिका डिजिटल सर्विसेज बिजनेस की रही, जिसका रेवेन्यू एक साल में दोगुने से अधिक हो गया. कंपनी के डिजिटल सर्विसेज कारोबार में आधार एनरोलमेंट, बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सर्विसेज, फाइनेंशियल डिस्ट्रीब्यूशन और सिटिजन सर्विसेज जैसी सर्विस शामिल हैं, जो अब कंपनी के लिए दूसरा बड़ा ग्रोथ इंजन बन चुकी हैं.
Visa बिजनेस अब भी सबसे बड़ा आधार
हालांकि डिजिटल सर्विसेज तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन BLS International की सबसे बड़ी आय अब भी Visa और कॉन्सुलर सर्विसेज से आती है. कंपनी विभिन्न देशों की सरकारों के लिए Visa एप्लिकेशंस स्वीकार करने, बायोमेट्रिक डेटा कलेक्शन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और Visa एप्लिकेशन सेंटर्स के संचालन जैसी सर्विस उपलब्ध कराती है. समय के साथ कंपनी ने अपनी सेवाओं का दायरा बढ़ाते हुए डिजिटल सिटिजन सर्विसेज और असिस्टेड ई-गवर्नेंस में भी मजबूत उपस्थिति बना ली है.
FY26 में Visa और कॉन्सुलर सर्विसेज से कंपनी को 1,840 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिला, जबकि डिजिटल सर्विसेज का योगदान बढ़कर 1,158 करोड़ रुपये हो गया. यह पिछले वित्त वर्ष के 540 करोड़ रुपये की तुलना में 114.4 फीसदी की वृद्धि है. अब कंपनी के कुल रेवेन्यू का लगभग दो-पांचवां हिस्सा डिजिटल सर्विसेज से आ रहा है.
मजबूत वित्तीय प्रदर्शन
BLS International का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू FY26 में 36.7 फीसदी बढ़कर 2,998 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का EBITDA 819 करोड़ रुपये रहा और EBITDA मार्जिन 27.3 फीसदी दर्ज किया गया. वहीं PAT मार्जिन बढ़कर 24.1 फीसदी पहुंच गया.
कंपनी के अनुसार, बेहतर प्रदर्शन के पीछे Visa एप्लिकेशंस में बढ़ोतरी, प्रति आवेदन अधिक आय, नए कॉन्ट्रैक्ट्स की का बड़ा योगदान रहा. मार्च तिमाही में भी कंपनी का रेवेन्यू 17.6 फीसदी बढ़कर 815 करोड़ रुपये पहुंच गया.
कैसा है शेयर का हाल
शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.97 फीसदी गिरकर 235.70 रुपये पर पहुंच गया है. पिछले एक सप्ताह में इसमें 0.70 फीसदी की तेजी आई है. कंपनी का मार्केट कैप 9,804 करोड़ रुपये है.
यह भी पढ़ें: Q1 में CEAT का हुआ बुरा हाल! 96% गिरा मुनाफा, 7% से ज्यादा टूटा शेयर, ₹1205 करोड़ का विस्तार प्लान भी नहीं आया काम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.