250 रुपये से कम के इन 3 शेयरों में छिपा है दम! 52% तक की गिरावट के बाद भी मजबूत हैं फंडामेंटल, रखें नजर
250 रुपये से कम कीमत वाले कुछ शेयर मजबूत फंडामेंटल और आकर्षक वैल्यूएशन के कारण निवेशकों की नजर में हैं. Vikram Solar, BLS International Services और Marsons जैसे शेयर अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर से 43% से 52% तक नीचे कारोबार कर रहे हैं, जबकि इनका PEG Ratio 1 से कम है.
Stocks Under 250: शेयर बाजार में ऐसे स्टॉक्स की तलाश हमेशा बनी रहती है, जिनकी कीमत कम हो, लेकिन भविष्य में बेहतर ग्रोथ की संभावना मौजूद हो. ऐसे स्टॉक्स की पहचान करने के लिए निवेशक कई वित्तीय संकेतों का इस्तेमाल करते हैं. इनमें PEG (Price to Earnings to Growth) Ratio एक महत्वपूर्ण पैमाना माना जाता है. आमतौर पर PEG Ratio 1 से कम होने का मतलब यह माना जाता है कि किसी कंपनी के शेयर की मौजूदा कीमत उसकी संभावित कमाई की तुलना में आकर्षक हो सकती है. इसी आधार पर कुछ ऐसे शेयर सामने आए हैं, जिनकी कीमत 250 रुपये से कम है.
Vikram Solar
Vikram Solar Ltd Renewable Energy क्षेत्र की प्रमुख भारतीय कंपनी है, जो सोलर फोटोवोल्टिक मॉड्यूल और सोलर पावर सॉल्यूशंस का निर्माण करती है. कंपनी बड़े सोलर प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सर्विस भी प्रदान करती है.
कंपनी का मार्केट कैप करीब 7,062 करोड़ रुपये है. इसका शेयर अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 407.85 रुपये से करीब 52 फीसदी गिरकर 192 रुपये पर कारोबार कर रहा है. TradeBrains की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का PEG Ratio 0.07, ROE 21.4 फीसदी और ROCE 30.6 फीसदी है.
BLS International Services
BLS International Services Ltd वीजा, पासपोर्ट और सिटिजन सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली वैश्विक कंपनी है. यह विभिन्न देशों की सरकारों और दूतावासों के साथ मिलकर आवेदन प्रक्रिया और डिजिटल सर्विस का संचालन करती है.
करीब 9,804 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 415 रुपये से लगभग 43 फीसदी गिरकर 234 रुपये पर पहुंच गया है. कंपनी का PEG Ratio 0.28, ROE 32.7 फीसदी और ROCE 29.3 फीसदी है.
Marsons Ltd
Marsons Ltd बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर के लिए ट्रांसफॉर्मर और अन्य इलेक्ट्रिकल उपकरण बनाने वाली कंपनी है. कंपनी देश में बढ़ती बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरतों को पूरा करने पर फोकस कर रही है.
कंपनी का मार्केट कैप 1,919 करोड़ रुपये है. इसका शेयर 217.45 रुपये के 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर से करीब 48 फीसदी गिरकर 112 रुपये पर कारोबार कर रहा है. कंपनी का PEG Ratio 0.26, ROE 27.2 फीसदी और ROCE 25.4 फीसदी है.
यह भी पढ़ें: Axis Group ने Q1 में ₹1706 करोड़ का लगाया दांव, Ather Energy समेत इन 4 कंपनियों में खरीदी हिस्सेदारी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell : सेंसेक्स 900 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24300 के ऊपर बंद, बैंकिंग-ऑटो शेयरों में बंपर रैली
Axis Group ने Q1 में ₹1706 करोड़ का लगाया दांव, Ather Energy समेत इन 4 कंपनियों में खरीदी हिस्सेदारी
IT शेयरों की दमदार खरीदारी से बाजार में रौनक, सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा चढ़ा, इन 6 वजहों से मिला बूस्ट
