BPCL में बन रहा पैसा कमाने का मौका, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह, जानें- कितना आएगा उछाल

BPCL Share Outlook: . BPCL के चेयरमैन संजय खन्ना ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और इजराइल के साथ ईरान के टकराव के कारण पश्चिम एशिया से सप्लाई में रुकावट आने के बाद, BPCL लगभग हर दिन अपनी कच्चे तेल के आयात की रणनीति को फिर से तय कर रही है.

बीपीसीएल शेयर आउटलुक. Image Credit: GettyImages

BPCL Share Outlook: 20 मई को तेल मार्केटिंग कंपनी के शेयर 2 फीसदी से अधिक चढ़ गए. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि भारत पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड (BPCL) के मैनेजमेंट ने कहा कि वह लंबे समय में कम से कम 6–7 मिलियन टन कच्चे तेल का मालिकाना हक हासिल करने के लक्ष्य के साथ फंड आवंटित कर रहा है. BPCL के चेयरमैन संजय खन्ना ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और इजराइल के साथ ईरान के टकराव के कारण पश्चिम एशिया से सप्लाई में रुकावट आने के बाद, BPCL लगभग हर दिन अपनी कच्चे तेल के आयात की रणनीति को फिर से तय कर रही है और स्पॉट खरीदारी बढ़ा रहा है.

तीन रिफाइनरियां चलाती है BPCL

BPCL भारत में तीन रिफाइनरियां चलाती है, जिनकी तेल को प्रोसेस करने की क्षमता हर दिन 706,000 बैरल है. खन्ना ने बताया कि यह सरकारी रिफाइनर अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का 40%-45% हिस्सा रूसी तेल से पूरा करता है, जिसे ज्यादातर स्पॉट मार्केट से खरीदा जाता है. यह खरीद अमेरिका द्वारा प्रतिबंधों में छूट दिए जाने के बाद शुरू हुई थी, हालांकि अब छूट में काफी कमी आई है.

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने मार्च में खत्म हुई तिमाही में 5,625 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 4,392 करोड़ रुपये था. यह 28% की बढ़ोतरी है. टैक्स के बाद का प्रॉफिट (PAT) कंपनी के मालिकों का होता है.

बुधवार को बीपीसीएल के शेयर 2.55 फीसदी की तेजी के साथ 293.75 रुपये पर बंद हुए. हालांकि, पिछले 6 महीने में शेयर 20 फीसदी से अधिक टूटा है.

शेयर का आउटलुक

PHD Capital के फाउंडर एंड सीईओ, प्रदीप हल्दर ने बीपीसीएल के स्टॉक पर अपनी राय दी है. उन्होंने कहा कि ओवरऑल अभी तो मैं स्ट़ॉक पर पॉजिटिव हूं. शेयर में अच्छा-खासा करेक्शन हो चुका है. लेकिन क्रूड जैसा कि अभी भी 100 डॉलर प्रति बैरल है, तो मुझे लगाता की अगर थोड़ा पुलअप होता है, तो मूव की संभावना है. बीपीएसीएल अभी एक बढ़िया जोन के आसपास है.

स्टॉक में 381 से सेलिंग प्रेशर आया था और 270 के लेवल पर बेस बना था. हालांकि, अभी बेस बना नहीं है, इसमें दो से तीन हफ्ते लग सकते हैं. अगर किसी के पास 4-5 महीने का नजरिया है, तो खरीदारी का मौका है. मौजूदा लेवल से 15 फीसदी तक का उछाल देखने को मिल सकता है. स्टॉपलॉस 265 रुपये के लेवल पर लगा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 1,84,484 रुपये टूट चुकी है चांदी, 44000 लुढ़का है सोना भी…देखिए अपने हाई से फिसल कर कहां आ गई कीमत

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.