Waaree Energies पर ब्रोकरेज ने दी ओवरवेट रेटिंग, शेयरों में आ सकती है तेजी! ₹60000 करोड़ का है ऑर्डर बुक
Waaree Energies ने Q3 FY26 में मजबूत नतीजे दिए और रिकॉर्ड ऑर्डरबुक के दम पर आगे तेज ग्रोथ की उम्मीद जताई है. कंपनी सोलर मॉड्यूल, इन्वर्टर, BESS और ग्रीन हाइड्रोजन में विस्तार कर रही है. ब्रोकरेज ने Overweight रेटिंग बरकरार रखी है और रिन्यूएबल सेक्टर की मांग से लंबी अवधि में फायदा संभव माना है.
देश की अग्रणी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Waaree Energies Ltd मजबूत मांग, विस्तार योजनाओं और रिकॉर्ड ऑर्डरबुक के दम पर तेज ग्रोथ की राह पर है. ब्रोकरेज फर्म खंडेलवाल सिक्योरिटीज ने शेयर पर ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखी है. 16 फरवरी 2026 को कंपनी का शेयर करीब ₹3,097 पर ट्रेड कर रहा था.
सोलर मांग में आ सकती है तेजी
ब्रोकरेज फर्म के अनुसार, कंपनी 22.8 गीगावॉट मॉड्यूल और 5.4 गीगावॉट सेल क्षमता के साथ भारत की प्रमुख वर्टिकली इंटीग्रेटेड सोलर कंपनी है और इन्वर्टर, ट्रांसफॉर्मर, बैटरी एनर्जी स्टोरेज (BESS) व ग्रीन हाइड्रोजन में भी विस्तार कर रही है. वैश्विक स्तर पर रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और 2030 तक सोलर मांग 7.1 टेरावॉट तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे कंपनी को बड़ा अवसर मिल सकता है.
Q3 FY26 के नतीजे
ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, कंपनी ने Q3 FY26 में मजबूत नतीजे दर्ज किए. रेवेन्यू सालाना आधार पर 118.8% बढ़कर ₹7,565 करोड़ रहा, जबकि EBITDA 167% उछलकर ₹1,928 करोड़ पहुंच गया. EBITDA मार्जिन करीब 25.5% रहा. इसी अवधि में शुद्ध मुनाफा 115% बढ़कर ₹1,062 करोड़ हो गया. प्रबंधन ने FY26 के लिए ₹5,500–6,000 करोड़ EBITDA गाइडेंस दोहराई है.
₹60,000 करोड़ का ऑर्डरबुक
ब्रोकरेज का कहना है कि ऑपरेशनल मोर्चे पर कंपनी ने तिमाही में 3.51 GW मॉड्यूल और 0.75 GW सेल का उत्पादन किया और एक महीने में 1 GW से ज्यादा मॉड्यूल उत्पादन व बिक्री करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी. गुजरात में नई मॉड्यूल लाइन और 3.05 GW इन्वर्टर क्षमता भी शुरू की गई. कंपनी का ऑर्डरबुक रिकॉर्ड ₹60,000 करोड़ पर पहुंच गया है जो आने वाले वर्षों की कमाई का मजबूत संकेत देता है.
कंपनी BESS, ट्रांसफॉर्मर और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे नए क्षेत्रों में भी निवेश बढ़ा रही है. FY28 तक 20 GWh BESS क्षमता और 1 GW इलेक्ट्रोलाइजर क्षमता का लक्ष्य रखा गया है. मजबूत ऑर्डरबुक, बढ़ती मांग और क्षमता विस्तार के चलते FY25–27 के बीच रेवेन्यू और मुनाफे में तेज CAGR की उम्मीद है.
शेयर की डिटेल्स
| पैरामीटर | डेटा |
|---|---|
| फेस वैल्यू (₹) | 10.00 |
| 52 हफ्ते का हाई (₹) | 3864.40 |
| 52 हफ्ते का लो (₹) | 1808.65 |
| वॉल्यूम (2 सप्ताह औसत) – BSE | 0.93 लाख |
| वॉल्यूम (2 सप्ताह औसत) – NSE | 18.46 लाख |
| मार्केट कैप (₹ मिलियन) | 890,821.08 |
इसे भी पढ़ें: ₹2 से सस्ते इस छुटकू स्टॉक पर टूटे निवेशक, खरीदने की मची लूट, 14% चढ़ा शेयर, रिजल्ट से मिला बूस्ट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
