Ambuja Cements में बुलिश साइन, टेक्निकल चार्ट कर रहा इशारा, ब्रेकआउट के बाद क्या आएगी बड़ी तेजी?

3 जुलाई को Ambuja Cements ने 436 रुपये के महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस स्तर को पार किया. इसके बाद यह स्तर अब मजबूत सपोर्ट में बदलता नजर आ रहा है. शुक्रवार को शेयर 443.40 रुपये पर बंद हुआ, जिससे यह साफ संकेत मिला कि शेयर में खरीदारी का रुझान अभी भी मजबूत बना हुआ है.

अंबुजा सीमेंट Image Credit: Ambuja cements Website

Ambuja Cements के शेयर में टेक्निकल चार्ट पर मजबूत बुलिश संकेत देखने को मिल रहे हैं. शेयर ने Ascending Triangle पैटर्न से सफल ब्रेकआउट दिया है, जिसे आमतौर पर तेजी के रिवर्सल का संकेत माना जाता है. मजबूत खरीदारी और बढ़ते वॉल्यूम के साथ शेयर ने अहम रेजिस्टेंस स्तर को पार कर लिया है. इंडिकेटर भी तेजी का संकेत दे रहे हैं. यह कंपनी अडानी ग्रुप का हिस्सा है.

436 रुपये के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट

3 जुलाई को Ambuja Cements ने 436 रुपये के महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस स्तर को पार किया. इसके बाद यह स्तर अब मजबूत सपोर्ट में बदलता नजर आ रहा है. सोमवार को शेयर 441 रुपये पर बंद हुआ, जिससे यह साफ संकेत मिला कि शेयर में खरीदारी का रुझान अभी भी मजबूत बना हुआ है.

सोर्स-TradingView

क्या बताता है Ascending Triangle पैटर्न?

Ascending Triangle एक ऐसा टेक्निकल पैटर्न है जिसमें ऊपर की ओर एक रेजिस्टेंस लाइन होती है, जबकि नीचे की ओर लगातार हायर लो बनते हैं. जब शेयर मजबूत वॉल्यूम के साथ इस रेजिस्टेंस को पार कर जाता है, तो इसे बुलिश ब्रेकआउट माना जाता है.

इंडिकेटर्स भी दे रहे हैं तेजी का संकेत

डेली चार्ट पर Relative Strength Index (RSI) बढ़कर 51.27 से 58.95 पर पहुंच गया है. यह शेयर में बढ़ती खरीदारी का संकेत देता है.

Price Volume Trend इंडिकेटर भी तेजी की कंफर्मेशन दे रहा है. शेयर में बढ़ते वॉल्यूम के साथ खरीदारी मजबूत बनी हुई है. डेली चार्ट पर MACD लाइन; सिग्नल लाइन के ऊपर बनी हुई है.

Moving Average

5-दिन की EMA ने 9-दिन की EMA को ऊपर की ओर पार कर लिया है. इसे भी टेक्निकल एनालिसिस में बुलिश साइन माना जाता है.

शेयर का प्रदर्शन

सोमवार को Ambuja Cements का शेयर 441 रुपये पर कारोबार करता दिखा.

  • पिछले एक सप्ताह में शेयर 4.64 फीसदी चढ़ा है.
  • पिछले तीन महीनों में इसमें 5.96 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है.
  • हालांकि, पिछले एक साल में शेयर 25.57 फीसदी कमजोर रहा है.

कंपनी का कारोबार

Ambuja Cements भारत की प्रमुख सीमेंट कंपनियों में से एक है और Adani Group का हिस्सा है.

इसे भी पढ़ें- एयरपोर्ट सेक्टर में बंपर निवेश! इंफ्रा बूम से इन 3 शेयरों को मिल सकता है बड़ा बूस्ट, रडार पर रखें स्टॉक्स

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.