Stocks to Watch : Titan, Trent, Varun Beverages समेत इन स्टॉक्स में आज दिखेगी हलचल! रखें पैनी नजर
7 जुलाई को Titan, Trent, Cochin Shipyard, Varun Beverages, Torrent Pharmaceuticals, Blue Jet Healthcare, Hexaware Technologies और Tata Motors Passenger Vehicles के शेयर फोकस में रह सकते हैं. इन कंपनियों ने तिमाही कारोबारी अपडेट, अधिग्रहण, OFS, QIP, विलय और रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम ऐलान किए हैं, जिनका असर शेयरों पर देखने को मिल सकता है.
Stocks to Watch : घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 पर और निफ्टी 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ. बाजार में आई इस मजबूती के बाद मंगलवार 7 जुलाई के कारोबार में कई शेयर खबरों और कारोबारी अपडेट्स के चलते फोकस में रह सकते हैं.
Trent
टाटा समूह की रिटेल कंपनी Trent ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में शानदार कारोबार दर्ज किया. कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़ा है. Westside और Zudio स्टोर्स के लगातार विस्तार से कंपनी को मजबूती मिली.
Tata Motors Passenger Vehicles
कंपनी ने अप्रैल-जून 2026 तिमाही के दौरान अपने पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो में उत्पादन और घरेलू बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की है. यह आंकड़े SIAM को सौंपे गए हैं.
Cochin Shipyard
सरकार ने Cochin Shipyard में ऑफर फॉर सेल (OFS) लाने का ऐलान किया है. इसके तहत पेड-अप कैपिटल का 2.52 फीसदी हिस्सा बेस ऑफर के रूप में बेचा जाएगा. अगर निवेशकों की डिमांड ज्यादा रहती है तो अतिरिक्त 2.52 फीसदी ग्रीन शू विकल्प भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
Varun Beverages
PepsiCo की दूसरी सबसे बड़ी बॉटलिंग पार्टनर Varun Beverages की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी VBL Industries (Kenya) ने Devyani Food Industries (Kenya) के वैल्यू एडेड डेयरी बेवरेज, जूस और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर कारोबार को 32 मिलियन डॉलर (करीब 305 करोड़ रुपये) में खरीदने का समझौता किया है.
Titan
टाटा समूह की ज्वेलरी और लाइफस्टाइल कंपनी Titan ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अपने कंज्यूमर बिजनेस में 41 फीसदी की सालाना वृद्धि दर्ज की है. कंपनी के ज्वेलरी, घड़ियां, आईकेयर और अन्य नए कारोबारों में मजबूत प्रदर्शन के साथ रिटेल नेटवर्क का विस्तार भी इस ग्रोथ की बड़ी वजह रहा.
Torrent Pharmaceuticals
Torrent Pharmaceuticals को JB Chemicals & Pharmaceuticals के साथ विलय योजना के लिए NCLT अहमदाबाद से मंजूरी मिल गई है. यह मंजूरी दोनों कंपनियों और उनके शेयरधारकों के लिए प्रस्तावित विलय योजना के तहत दी गई है.
Blue Jet Healthcare
कंपनी ने विकास योजनाओं के लिए 600 करोड़ रुपये जुटाने के उद्देश्य से क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया है. इश्यू का मूल्य 506 रुपये प्रति शेयर रखा गया है, जो सोमवार के बंद भाव 572 रुपये से करीब 10 फीसदी कम है.
Hexaware Technologies
Hexaware Technologies ने SmartRent Inc. के साथ रणनीतिक साझेदारी की है. इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सॉल्यूशन के जरिए ग्राहक संचालन और रेवेन्यू प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने पर काम करेंगी.
इसे भी पढ़ें- एयरपोर्ट सेक्टर में बंपर निवेश! इंफ्रा बूम से इन 3 शेयरों को मिल सकता है बड़ा बूस्ट, रडार पर रखें स्टॉक्स
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
पावर सेक्टर पर बड़ा अपडेट! Nomura ने गिरावट को बताया मौका, जानें किन वजहों से ब्रोकरेज बुलिश?
Cochin Shipyard में 5% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, खुला OFS, मार्केट से 7% कम है फ्लोर प्राइस; शेयरों पर रखें पैनी नजर
ब्रेकआउट के मुहाने पर 3 शेयर, एक्सपर्ट ने दिए Buy कॉल, 10 फीसदी तक रिटर्न का मौका
