बाजार में लगातार पांचवे दिन तेजी, सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा चढ़ा, रुपया भी मजबूत; IT शेयरों में खरीदारी
Nifty पर Shriram Finance, Eternal, Infosys, SBI Life Insurance और Max Healthcare के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही. वहीं Trent, JSW Steel, InterGlobe Aviation, Bharat Electronics और Asian Paints के शेयर दबाव में कारोबार करते नजर आए.
Stock Market Opening Bell : भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार, 7 जुलाई को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की. बाजार में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 105.87 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 78,390.94 पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 40.15 अंक यानी 0.16 फीसदी चढ़कर 24,470.50 पर पहुंच गया. इस दौरान 1,246 शेयरों में बढ़त, 1,120 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 172 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया. सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी आईटी शेयरों में देखने को मिली.
निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स
Nifty पर Shriram Finance, Eternal, Infosys, SBI Life Insurance और Max Healthcare के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही. वहीं, Trent, JSW Steel, InterGlobe Aviation, Bharat Electronics और Asian Paints के शेयर दबाव में कारोबार करते नजर आए.
ब्रॉडर मार्केट का हाल
ब्रॉडर मार्केट में कारोबार थोड़ा कमजोर रहा. Nifty MidCap Index करीब 0.08 फीसदी और Nifty SmallCap Index करीब 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे.
आज का IPO
IC Electricals IPO आज सब्सक्रिप्शन के लिए आखिरी दिन खुला है. यह 47.91 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट इश्यू है.
रुपये में मामूली मजबूती
करेंसी मार्केट में भारतीय रुपया भी मजबूत शुरुआत के साथ खुला. रुपया 95.33 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 95.40 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

एशियाई बाजारों का हाल ( 9:02 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 21 अंकों की कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 907 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 157 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.67 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में करीब 0.53 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.
सोमवार को कैसा रहा था बाजार?
पिछले कारोबारी दिन बाजार में शानदार तेजी रही थी. सेंसेक्स 521 अंक की तेजी के साथ 78,285 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी भी 160 अंकों की बढ़त के साथ 24,430 पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान ऑटो, रियल्टी, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही थी.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
टाटा ग्रुप के इस शेयर में भयानक बिकवाली! 10 फीसदी से ज्यादा टूटे शेयर, जानें क्यों मचा हाहाकार?
Ambuja Cements में बुलिश साइन, टेक्निकल चार्ट कर रहा इशारा, ब्रेकआउट के बाद क्या आएगी बड़ी तेजी?
BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप रिकॉर्ड ₹482 लाख करोड़ पार, लेकिन डॉलर के मुकाबले अब भी पीछे
