Buzzing Stocks: Sonata Soft से Pidilite तक किन शेयरों में बनेगा पैसा?
मार्केट में आज कई शेयरों में जोरदार हलचल देखने को मिली. Sonata Software में मजबूत नतीजों के बाद तेज खरीदारी दिखी और एक्सपर्ट्स ने 324-325 रुपये तक का टारगेट बताया. वहीं Thermax में बड़ी तेजी के बाद आंशिक मुनाफावसूली की सलाह दी गई. KD Green Energy में 130 रुपये तक की संभावित तेजी बताई गई, जबकि Pidilite Industries को लंबी अवधि के लिए मजबूत माना गया. दूसरी ओर Nuvama Wealth Management में टारगेट पूरा होने के बाद प्रॉफिट बुकिंग की सलाह रही. Mangalore Refinery and Petrochemicals Limited और CCL Products में भी तकनीकी संकेतों पर नजर रखने को कहा गया.
