कैश के ढेर पर बैठी है यह पोर्ट कंपनी, कर्ज जीरो, डिविडेंड देने में भी नंबर वन, क्या शेयर में दिख रहा दम
Gujarat Pipavav Port एक कर्जमुक्त कंपनी है, जिसके पास मजबूत कैश फ्लो और ज्यादा कैश है, जिससे यह लगातार डिविडेंड दे रही है. मजबूत फंडामेंटल्स और स्थिर ग्रोथ के चलते यह शेयर लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बना हुआ है.
Debt Free and Cash Rich Stock: डिविडेंड देने वाले और मजबूत फंडामेंटल शेयरों की तलाश करने वालों के लिए Gujarat Pipavav Port चर्चाओं में है. गुजरात के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित यह कंपनी देश की पहली प्राइवेट सेक्टर पोर्ट कंपनी मानी जाती है, जो अपने मजबूत बिजनेस मॉडल और कैश फ्लो के दम पर लगातार निवेशकों को डिविडेंड दे रही है. इसके शेयर में भी इस हफ्ते तेजी का रुख रहा. लॉन्ग टर्म के लिहाज से इसमें ग्रोथ की उम्मीद जताई जा रही है.
कंपनी के बारे में डिटेल?
गुजरात पिपावाव पोर्ट की पैरेंट कंपनी APM टर्मिनल्स है, जो A.P. Moller-Maersk ग्रुप का हिस्सा है. यह ग्रुप दुनिया के 33 देशों में 60 पोर्ट्स और टर्मिनल्स ऑपरेट करता है. यह पोर्ट गुजरात सरकार और गुजरात मेरीटाइम बोर्ड के साथ 30 साल के समझौते पर काम करता है. मुंबई से करीब 152 नॉटिकल माइल दूर स्थित यह ऑल-वेदर पोर्ट अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए भी अहम भूमिका निभाता है. मल्टी-कार्गो पोर्ट होने के कारण यह कंटेनर, ड्राई बल्क, लिक्विड और ऑटोमोबाइल (RoRo) जैसे अलग-अलग सेगमेंट में काम करता है. कंपनी की खास ताकत है इसकी बेहतर रेल कनेक्टिविटी और तेज कार्गो निकासी, जिससे इसकी ग्रोथ लगातार बनी हुई है.
ONGC से भी जुड़ाव
कंपनी ONGC के लिए ऑफशोर सप्लाई बेस के रूप में भी काम करती है. इसके तहत यह जेट्टी, वेयरहाउस और लॉजिस्टिक्स सुविधाएं उपलब्ध कराती है, जिससे कंपनी की आय के स्रोत और मजबूत हो जाते हैं.
जीरो कर्ज और कैश का ढेर
गुजरात पिपावाव पोर्ट की सबसे बड़ी ताकत उसका पूरी तरह डेट-फ्री यानी कर्जमुक्त होना है. कंपनी पर एक रुपये की भी उधारी नहीं है.इतना ही नहीं कंपनी के पास करीब 1,069 करोड़ रुपये का कैश और बैंक बैलेंस है. FY25 में कंपनी का फ्री कैश फ्लो करीब 351 करोड़ रुपये रहा, जो इसके डिविडेंड देने की क्षमता को मजबूत बनाता है.
डिविडेंड में लगातार बढ़ोतरी
कंपनी डिविडेड देने में नंबर वन मानी जाती ह. FY25 में इसने 8.2 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था. वहीं FY26 में अब तक कंपनी 5.4 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है. पिछले 5 साल से कंपनी लगातार डिविडेंड दे रही है और FY22 से FY25 तक हर साल इसे बढ़ाया भी है. ऐसे में उम्मीद है कि FY26 में भी डिविडेंड बढ़ सकता है.
मजबूत फाइनेंशियल्स ने बढ़ाया भरोसा
- कंपनी का मार्केट कैप करीब 7,351 करोड़ रुपये है. पिछले 3 साल में इसका नेट प्रॉफिट 27 फीसदी CAGR से बढ़ा है.
- FY25 में कंपनी का रेवेन्यू 988 करोड़ रुपये रहा.
- जबकि EBITDA 577.6 करोड़ रुपये और मार्जिन 58.5 फीसदी रहा.
- नेट प्रॉफिट 399 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
- Q3 FY26 में भी कंपनी की ग्रोथ 11 फीसदी बढ़कर 292 करोड़ रुपये पहुंच गया.
- EBITDA 160.4 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 101 करोड़ रुपये रहा.
रिटर्न रेशियो भी दमदार
कंपनी का ROCE 23.5 फीसदी, RONW 19 फीसदी और ROI 20 फीसदी तक पहुंच चुका है. ये आंकड़े दिखाते हैं कि कंपनी अपनी पूंजी का बेहतर इस्तेमाल कर रही है.
रेल कनेक्टिविटी भी प्लस प्वाइंट
कंपनी के पास Pipavav Railway Corporation में 38.8 फीसदी हिस्सेदारी है, जो पोर्ट को नेशनल रेलवे नेटवर्क से जोड़ती है. यही इसकी सबसे बड़ी यूएसपी है, जिससे माल ढुलाई तेज और सस्ती होती है.
शेयर का हाल
Gujarat Pipavav Port के शेयर की वर्तमान कीमत 151.67 रुपये है. 20 मार्च को इसका इंट्रा डे हाई 153.97 रुपये रहा. एक हफ्ते से इसमें 0.75 फीसदी की हल्की तेजी है. साल भर में इसने 10 फीसदी का रिटर्न दया है. जबकि 3 साल में इसने 35 फीसदी और 5 साल में 55 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसका 52 वीक हाई लेवल 200.09 रुपये है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
