बीते 3 दिनों में 6% उछला स्टॉक, AGM में सिर्फ 2 दिन बाकी, इन फैसलों का रहेगा इंतजार; फोकस में रखें शेयर

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर एजीएम से पहले लगातार रफ्तार पकड़ रहा है. पिछले तीन कारोबारी सत्रों में स्टॉक 6% चढ़ चुका है, जबकि 19 जून को होने वाली AGM में बड़े ऐलानों की उम्मीद है. ऐसे में निवेशकों की नजर कंपनी के अगले ग्रोथ रोडमैप पर टिकी हुई है.

RIL AGM Image Credit: Money9 Live

Reliance AGM 2026: देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की आगामी एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) से पहले कंपनी के शेयरों में हरियाली छा गई है. शुक्रवार, 19 जून 2026 को होने वाली कंपनी की 49वीं एजीएम से पहले निवेशकों ने महज तीन दिनों के भीतर 1 लाख करोड़ रुपये की भारी-भरकम कमाई कर ली है.

पिछले कुछ समय से दबाव झेल रहा यह लार्जकैप स्टॉक अब रॉकेट बन चुका है और बीते तीन सत्रों में इसमें 6% की शानदार तेजी दर्ज की गई है. बाजार के जानकारों का मानना है कि रिलायंस का शेयर आज भी निवेशकों के रडार पर रहेगा और इसमें बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है.

3 दिनों में 6% उछला शेयर


रिलायंस के शेयरों में बीते तीन दिनों से लगातार खरीदारी का माहौल बना हुआ है. 12 जून को जो स्टॉक 1272 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा था, वह 16 जून को बढ़कर 1329 रुपये पर बंद हुआ. इस तेजी के साथ ही कंपनी का कुल मार्केट कैप बढ़कर 17.95 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. दिलचस्प बात यह है कि 11 जून को ही इस शेयर ने 1253.65 रुपये का अपना 52 हफ्ते का निचला स्तर छुआ था, जहां से अब इसमें शानदार रिकवरी दिख रही है.

यह भी पढ़ें: Stocks to Watch: 17 जून को Tata Motors PV से लेकर DOMS Industries तक, इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

इस AGM से क्या हैं उम्मीदें?

इस हफ्ते रिलायंस का शेयर बाजार में सबसे ज्यादा ट्रैक किया जाने वाला स्टॉक रहेगा, क्योंकि शुक्रवार को होने वाली मीटिंग में कई बड़े ऐलान होने की उम्मीद है:

  • जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO: सबसे बड़ी नजर ‘जियो’ के आईपीओ पर है. करीब 4 अरब डॉलर ($4 billion) के इस मेगा आईपीओ की डिटेल्स इस एजीएम में सामने आ सकती हैं. रिलायंस के सीएमडी मुकेश अंबानी ने पिछले साल अगस्त में हुई एजीएम में ही इसके 2026 की पहली छमाही (H1) में आने के संकेत दे दिए थे.
  • 5G नेटवर्क और सब्सक्राइबर बेस: जियो के 50 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर बेस और इसके तेजी से बढ़ते 5G नेटवर्क को लेकर बड़े अपडेट मिल सकते हैं.
  • मेटा के साथ पार्टनरशिप: कंपनी डेटा सेंटर को लेकर टेक दिग्गज मेटा के साथ अपनी साझेदारी पर नई प्रोग्रेस रिपोर्ट साझा कर सकती है.
  • रिटेल और ग्रीन एनर्जी: इसके अलावा रिलायंस रिटेल के विस्तार और कंपनी के महत्वाकांक्षी ग्रीन एनर्जी बिजनेस को लेकर भी मुकेश अंबानी बड़े रोडमैप का खुलासा कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.