IPO में नहीं मिला मौका, लिस्टिंग के बाद SpaceX पर टूट पड़े भारतीय निवेशक; जमकर की खरीदारी
Elon Musk की SpaceX की लिस्टिंग ने भारतीय निवेशकों में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया. लिस्टिंग के पहले दिन भारत बेस्ड अमेरिकी शेयर निवेश प्लेटफॉर्म्स पर SpaceX ने कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम का 15 से 20 फीसदी हिस्सा हासिल किया. INDmoney, Vested Finance और Appreciate पर निवेशकों ने भारी खरीदारी की.
Elon Musk की स्पेस और AI टेक्नोलॉजी कंपनी SpaceX की मार्केट में एंट्री ने भारतीय निवेशकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है. 11 जून को लिस्टिंग के पहले ही दिन इस कंपनी के शेयरों में भारी खरीदारी देखने को मिली. इंडिया बेस्ड कई अमेरिकी शेयर इंवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म पर SpaceX ने कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम का 15 से 20 फीसदी हिस्सा अपने नाम किया. यह आंकड़ा बताता है कि भारतीय निवेशक इस कंपनी में निवेश को लेकर कितने उत्साहित हैं. खास बात यह है कि अधिकतर निवेशकों को SpaceX के IPO में सीधे निवेश का मौका नहीं मिला था.
पहले दिन ही ट्रेडिंग में छाया SpaceX
मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, SpaceX ने लिस्टिंग के दिन इन प्लेटफॉर्म्स के कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम का क्रमश 15 फीसदी, 20 फीसदी और 20 फीसदी हिस्सा हासिल किया. यह किसी एक शेयर के लिए काफी बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है. निवेशकों ने लिस्टिंग के बाद तेजी से इस शेयर में खरीदारी शुरू कर दी.
INDmoney पर बना सबसे लोकप्रिय शेयर
लिस्टिंग के दिन INDmoney पूरी ट्रेडिंग का 20 फीसदी से अधिक हिस्सा केवल SpaceX से जुड़ा था. उनका कहना है कि प्लेटफॉर्म पर इससे पहले किसी IPO को लेकर इतनी मजबूत प्रतिक्रिया नहीं देखी गई. इससे पता चलता है कि भारतीय निवेशकों में SpaceX को लेकर कितना भरोसा और उत्साह है.
Vested Finance पर भी दिखा जबरदस्त निवेश
लिस्टिंग के दिन Vested Finance कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम का 15 फीसदी हिस्सा SpaceX से आया. उस दिन ट्रेड करने वाले लगभग 25 फीसदी यूजर्स ने SpaceX के शेयर खरीदे या बेचे. इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर हुए टोटल नेट इंवेस्टमेंट का करीब 43 फीसदी हिस्सा इसी शेयर में लगाया गया. कंपनी का कहना है कि सामान्य अमेरिकी लिस्टिंग की तुलना में SpaceX के लिए निवेशकों का उत्साह काफी अधिक रहा.
Appreciate प्लेटफॉर्म पर भी रही भारी मांग
SpaceX ने Appreciate प्लेटफॉर्म के कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम का लगभग 20 फीसदी हिस्सा हासिल किया. कंपनी का कहना है कि जिन निवेशकों ने पहले Space Economy ETF में निवेश किया था, अब उनके लिए SpaceX में सीधे निवेश का अवसर उपलब्ध है. इसलिए निवेशकों ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया.
यह भी पढ़ें- Closing Bell: तीसरे दिन भी तेजी जारी, सेंसेक्स 540 अंक की तेजी और निफ्टी 0.57% की बढ़त के साथ बंद
अब OpenAI और Anthropic पर टिकी नजर
SpaceX की सफल लिस्टिंग के बाद अब निवेशकों की नजर AI सेक्टर की दो चर्चित कंपनियों OpenAI और Anthropic पर है. इन कंपनियों को लेकर भी निवेशकों में काफी दिलचस्पी दिखाई दे रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि इन कंपनियों के IPO में भी आम निवेशकों की पहुंच सीमित रह सकती है, इसलिए प्री IPO निवेश विकल्पों पर ध्यान दिया जा रहा है.
Latest Stories
GIFT City से विदेशी निवेश होगा आसान, Zerodha, Groww, Angel One और Upstox ला रहे नई सर्विस
Closing Bell: तीसरे दिन भी तेजी जारी, सेंसेक्स 540 अंक की तेजी और निफ्टी 0.57% की बढ़त के साथ बंद
डिमांड ऐसी कि कंपनी खोलेगी 50 नए होटल! इस हॉस्पिटैलिटी स्टॉक्स की धूम, एक हफ्ते में 6% की तेजी
