GIFT City से विदेशी निवेश होगा आसान, Zerodha, Groww, Angel One और Upstox ला रहे नई सर्विस
भारतीय निवेशकों के लिए विदेशी शेयर बाजारों में निवेश करना जल्द आसान होने वाला है. Zerodha, Groww, Angel One और Upstox को GIFT City के तहत इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट सर्विस शुरू करने की मंजूरी मिल गई है. अगले तीन महीनों में ये प्लेटफॉर्म चरणबद्ध तरीके से विदेशी निवेश सुविधा शुरू कर सकते हैं.
GIFT City: भारतीय निवेशकों के लिए जल्द ही अमेरिका समेत दुनिया के दूसरे शेयर बाजारों में निवेश करना और आसान हो सकता है. देश के प्रमुख ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म Zerodha, Groww, Angel One और Upstox को GIFT City के तहत इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट सर्विस शुरू करने की मंजूरी मिल गई है. इस कदम से निवेशकों को विदेशी शेयरों और अन्य वैश्विक निवेश अवसरों तक आसान पहुंच मिल सकेगी. खासकर AI, टेक्नोलॉजी और अमेरिकी बाजार में बढ़ती रुचि के बीच यह सुविधा निवेशकों के लिए नया विकल्प बन सकती है.
GIFT City के तहत मिली मंजूरी
International Financial Services Centres Authority यानी IFSCA की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार Zerodha, Groww, Angel One और Upstox को अंतरराष्ट्रीय निवेश ढांचे के तहत मंजूरी दी गई है. Groww और Angel One Global Access Provider के रूप में सर्विस देंगे, जबकि Zerodha और Upstox ब्रोकर डीलर मॉडल के जरिए निवेशकों को सुविधा उपलब्ध कराएंगे.
अगले तीन महीने में शुरू हो सकती है सर्विस
इन कंपनियों की वैश्विक निवेश सेवाएं अगले तीन महीनों में शुरू हो सकती हैं. शुरुआत में यह सुविधा चरणबद्ध तरीके से लॉन्च की जाएगी. इसके बाद निवेशक अपने मौजूदा ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म के जरिए विदेशी बाजारों में निवेश कर सकेंगे.
क्या है Global Access Provider सिस्टम
IFSCA ने वर्ष 2025 में Global Access Provider यानी GAP स्ट्रक्चर शुरू किया था. इसका उद्देश्य GIFT City के माध्यम से विदेशी निवेश को आसान और अधिक व्यवस्थित बनाना है. इस व्यवस्था के तहत भारतीय निवेशकों को विदेशी शेयर बाजारों तक पहुंच देने के लिए एक रेगुलेटरी स्ट्रक्चर तैयार किया गया है.
यह भी पढ़ें- 2026 में अब तक 23 कंपनियों ने ₹27000 करोड़ के IPO किए लॉन्च, मजबूत है पाइपलाइन; कतार में जेप्टो-SBI म्यूचुअल फंड्स
निवेशकों को क्या होगा फायदा
अब तक विदेशी शेयरों में निवेश करने के लिए अलग विदेशी ब्रोकरेज खाता खोलना और कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता था. GIFT City के जरिए यह प्रक्रिया अधिक आसान और नियामकीय निगरानी वाली हो सकती है. इससे भारतीय निवेशकों को वैश्विक कंपनियों में निवेश करने का सरल रास्ता मिलेगा और वे अपने निवेश पोर्टफोलियो में डायवर्स भी ला सकेंगे.
Latest Stories
24 घंटे में दौलत की सुनामी! दुनिया के 500 सबसे अमीरों ने कमाए 336 अरब डॉलर, एलन मस्क सबसे आगे
सोना या चांदी? Gold-Silver Ratio ने दिया बड़ा संकेत, जानिए अभी किस मेटल में इन्वेस्टमेंट रहेगा फायदेमंद
FIFA World Cup में छाए फुटबालर सरप्रीत सिंह, भारत के इस शहर से नाता, मां-बाप का ग्रॉसरी स्टोरी
