FIFA World Cup में छाए फुटबालर सरप्रीत सिंह, भारत के इस शहर से नाता, मां-बाप का ग्रॉसरी स्टोरी
2026 फीफा वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और ईरान के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा, जिसमें भारतीय मूल के फुटबॉलर सरप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया. पंजाब के जालंधर से जुड़े परिवार में जन्मे सरप्रीत ने बायर्न म्यूनिख के लिए खेलकर इतिहास रचा था. आज वह न्यूजीलैंड के प्रमुख खिलाड़ियों में गिने जाते हैं.
Sarpreet Singh FIFA World Cup 2026: फुटबॉल को दुनिया का सबसे पॉपुलर खेल माना जाता है. चाहे फीफा वर्ल्ड कप हो, या फिर अलग-अलग देशों की घरेलू लीग, इस खेल को लेकर प्रशंसकों का जुनून देखते ही बनता है. भारत में भी फुटबॉल को पसंद करने वालों की संख्या कम नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम अब तक फीफा वर्ल्ड कप में जगह नहीं बना सकी है. हालांकि, समय-समय पर भारतीय मूल के कई खिलाड़ी दुनिया की अलग-अलग राष्ट्रीय टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए इस बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाते रहे हैं.
इसी कड़ी में एक नाम है सरप्रीत सिंह का. 2026 फीफा वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और ईरान के बीच खेला गया मुकाबला 2-2 की रोमांचक बराबरी पर समाप्त हुआ. इस मैच में भारतीय मूल के फुटबॉलर सरप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड के पहले गोल में अहम भूमिका निभाई. उनके इस प्रदर्शन के बाद एक बार फिर भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के बीच यह चर्चा तेज हो गई कि आखिर सरप्रीत सिंह कौन हैं और उनका भारत से क्या संबंध है.
भारत के इस शहर से नाता, मां-बाप चलाते हैं ग्रॉसरी स्टोरी
सरप्रीत सिंह का जन्म 20 फरवरी 1999 को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में हुआ था. हालांकि उनके परिवार की जड़ें पंजाब के जालंधर से जुड़ी हुई हैं. उनके माता-पिता ऑकलैंड में एक ग्रॉसरी स्टोर चलाते थे. परिवार में उनके माता-पिता के अलावा दो बड़े भाई भी हैं और सभी मिलकर ग्रॉसरी व्यवसाय से जुड़े रहे.
फुटबॉल की शुरुआती ट्रेनिंग उन्होंने न्यूजीलैंड के वनहुंगा स्पोर्ट्स क्लब से ली. इसके बाद 2015 में उन्होंने वेलिंगटन फीनिक्स के साथ अपने करियर की शुरुआत की. कम उम्र से ही उनकी प्रतिभा साफ दिखाई देने लगी. उन्होंने न्यूजीलैंड की ओर से 2017 और 2018 के फीफा अंडर-20 विश्व कप में हिस्सा लिया और जूनियर लेवल पर न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया.
कितनी है सरप्रीत सिंह की नेटवर्थ?
सरप्रीत सिंह की सटीक नेटवर्थ सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है. लेकिन स्पोर्ट्सदुनिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, उनकी उनकी कुल संपत्ति लगभग 1.5 से 2 मिलियन डॉलर (14 करोड़ से 19 करोड़ रुपये) के बीच है.
भारत में किया था पहला अंतरराष्ट्रीय गोल
सरप्रीत सिंह ने न्यूज़ीलैंड की सीनियर टीम के लिए भी जल्दी अपनी जगह बना ली. 2018 में भारत में आयोजित इंटरकॉन्टिनेंटल कप में उन्होंने अपने देश के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय गोल किया यही नहीं, भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने दो गोलों में असिस्ट भी किया था और न्यूजीलैंड की 2-1 की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इसके बाद वह 2026 फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर में भी न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा रहे.
जब बायर्न म्यूनिख की नजर पड़ी
सरप्रीत सिंह के करियर का सबसे बड़ा मोड़ 2019 फीफा अंडर-20 विश्व कप के दौरान आया. इस टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन ने यूरोप के बड़े क्लबों का ध्यान अपनी ओर खींचा. जर्मनी के दिग्गज क्लब बायर्न म्यूनिख के स्काउट्स भी उनकी प्रतिभा से प्रभावित हुए.
जुलाई 2019 में बायर्न म्यूनिख ने उनके साथ तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट किया. नवंबर 2019 में उन्होंने इतिहास रचते हुए बुंडेसलीगा में खेलने वाले पहले भारतीय मूल के फुटबॉलर बनने का गौरव हासिल किया. उन्होंने बायर्न म्यूनिख की ओर से वेरडर ब्रेमेन के खिलाफ मुकाबले में डेब्यू किया. मैच के अंतिम आठ मिनट में उन्हें ब्राजील के स्टार खिलाड़ी फिलिप कुटिन्हो की जगह मैदान पर उतारा गया. उस मुकाबले में बायर्न म्यूनिख ने 6-1 से शानदार जीत दर्ज की थी.
इसे भी पढ़ें- LNG सप्लाई की समस्या होगी खत्म! प्रोडक्शन में तेजी लाने की तैयारी में कतर; 2 महीने में 80% तक बढ़ेगा उत्पादन
Latest Stories
सोना या चांदी? Gold-Silver Ratio ने दिया बड़ा संकेत, जानिए अभी किस मेटल में इन्वेस्टमेंट रहेगा फायदेमंद
LNG सप्लाई की समस्या होगी खत्म! प्रोडक्शन में तेजी लाने की तैयारी में कतर; 2 महीने में 80% तक बढ़ेगा उत्पादन
“खत्म हो जाएगा भारत का IT सेक्टर!” OpenAI पर दांव लगाने वाले अरबपति निवेशक ने क्यों दी ये चेतावनी?
