वेदांता डिमर्जर: लिस्टिंग के दूसरे दिन इन 2 शेयरों ने किया कमाल! एक की कीमत ₹50 से भी कम
मंगलवार, 16 जून को Vedanta Iron & Steel का स्टॉक 5 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 22.11 रुपये पर पहुंच गया. कंपनी के शेयर सोमवार को 20 रुपये पर लिस्ट हुए थे. वहीं Vedanta Power के शेयरों में भी करीब 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी. Vedanta Aluminium Metal के शेयरों में दबाव जारी रहा. शेयर लगातार दूसरे कारोबारी दिन 5 प्रतिशत के लोअर सर्किट में फंस गया.
Vedanta Demerger : वेदांता समूह की डिमर्जर के बाद शेयर बाजार में लिस्ट हुई चार नई कंपनियों Vedanta Aluminium Metal, Vedanta Power, Vedanta Oil & Gas और Vedanta Iron & Steel के शेयरों में लिस्टिंग के दूसरे दिन मिला-जुला रुख देखने को मिला. मंगलवार, 16 जून को Vedanta Iron & Steel का स्टॉक 5 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 22.11 रुपये पर पहुंच गया. कंपनी के शेयर सोमवार को 20 रुपये पर लिस्ट हुए थे. वहीं Vedanta Power के शेयरों में भी करीब 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी.
Vedanta Power में भी बढ़त
वहीं, Vedanta Power के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली. मंगलवार सुबह 12 बजे तक शेयर करीब 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 42.11 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
चारों कंपनियों का मार्केट कैप
लिस्टिंग के बाद चारों कंपनियों का मार्केट कैप भी निवेशकों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है.
- Vedanta Aluminium Metal का मार्केट कैप लगभग 1,84,222 करोड़ रुपये रहा.
- Vedanta Power का मार्केट कैप करीब 16,029 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.
- Vedanta Oil & Gas का मार्केट कैप लगभग 13,413 करोड़ रुपये रहा.
- Vedanta Iron & Steel का मार्केट कैप करीब 8,646 करोड़ रुपये पहुंच गया.
वेदांता समूह ने बताया ऐतिहासिक कदम
वेदांता समूह के अनुसार, चार कंपनियों की अलग-अलग लिस्टिंग भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर की गई रणनीतिक पहल का हिस्सा है. कंपनी का मानना है कि इससे कारोबार पर फोकस बढ़ेगा, निवेशकों के लिए वैल्यू अनलॉक होगी और प्रत्येक बिजनेस अपने-अपने सेक्टर में मजबूत पहचान बना सकेगा.
Vedanta Oil & Gas में भी बिकवाली
Vedanta Oil & Gas के शेयरों ने भी कमजोरी के साथ कारोबार किया. मंगलवार सुबह स्टॉक करीब 5 प्रतिशत गिरकर 34.30 रुपये पर पहुंच गया. यह शेयर सोमवार को 38 रुपये पर लिस्ट हुआ था और पहले दिन 36.10 रुपये पर बंद हुआ था.
अनिल अग्रवाल ने जताया बड़ा भरोसा
मुंबई में आयोजित लिस्टिंग समारोह के दौरान कंपनी के मालिक Anil Agarwal ने कहा कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग और एनर्जी ट्रांजिशन जैसे क्षेत्रों में खनिज, धातु और ऊर्जा की मांग तेजी से बढ़ने वाली है.
उन्होंने कहा कि भारत फिलहाल अपनी जरूरतों का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा आयात करता है, लेकिन भविष्य में देश को आत्मनिर्भर बनना होगा. वेदांता की नई लिस्टिंग कंपनियां इस मांग-आपूर्ति अंतर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं.
Vedanta Ltd बनी रहेगी फ्लैगशिप कंपनी
डिमर्जर के बाद भी Vedanta Ltd समूह की प्रमुख लिस्टेड कंपनी बनी रहेगी. वहीं, नई कंपनियों के प्रदर्शन पर निवेशकों की नजर बनी हुई है क्योंकि डिमर्जर का मुख्य उद्देश्य अलग-अलग कारोबारों की वास्तविक वैल्यू को सामने लाना है.
इसे भी पढ़ें- इस डिफेंस शेयर में 14 फीसदी की छलांग, BHEL से मिला ₹18.05 करोड़ ऑर्डर, रडार पर रखें स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
चीन को टक्कर देने निकलीं ये 2 भारतीय कंपनियां, 8 गुना बढ़ेगा मार्केट; EV बूम से मिलेगा बूस्ट, रखें नजर
वैल्यू बायिंग का मौका? 52-वीक लो के आसपास कारोबार कर रहे 6 ब्लूचिप स्टॉक्स, रडार पर रखें शेयर
बाजार में तेजी, सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा चढ़ा, रुपया भी मजबूत होकर खुला; मेटल शेयरों में भारी बिकवाली
