LNG सप्लाई की समस्या होगी खत्म! प्रोडक्शन में तेजी लाने की तैयारी में कतर; 2 महीने में 80% तक बढ़ेगा उत्पादन
Strait of Hormuz: कतर ने युद्ध के पहले हफ्ते में ईरानी हमले के बाद दुनिया की सबसे बड़ी LNG फैसिलिटी को बंद कर दिया था, जिससे ऑर्डर रद्द हुए और भरोसेमंद सप्लायर के तौर पर कंपनी की लंबे समय से बनी प्रतिष्ठा को धक्का लगा.
होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के फिर से खुलने के बाद कतर लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) के उत्पादन को तेजी से बढ़ाने की योजना बना रहा है. उसका लक्ष्य दो महीने के भीतर अपनी ज्यादातर एक्सपोर्ट क्षमता को बहाल करना है. कतर की LNG फैसिलिटी को ऑपरेट करने वाली कंपनी’ कतरएनर्जी’ ने खरीदारों को बताया है कि उसे उम्मीद है कि जलडमरूमध्य से सुरक्षित रास्ता बहाल होने के एक महीने बाद उत्पादन क्षमता का लगभग 50% और दो महीने के भीतर लगभग 80% तक उत्पादन बढ़ा लिया जाएगा.
प्रोडक्शन बहाल होने में कितना समय लगेगा
मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि बाकी बची कैपेसिटी- जो दो प्रोडक्शन ट्रेनों (उत्पादन इकाइयों) के बराबर है, को पूरी तरह बहाल होने में कई साल लगेंगे, क्योंकि मार्च में ईरानी मिसाइल हमलों से इसे नुकसान पहुंचा था.
प्रतिष्ठा को धक्का लगा
कतर ने युद्ध के पहले हफ्ते में ईरानी हमले के बाद दुनिया की सबसे बड़ी LNG फैसिलिटी को बंद कर दिया था, जिससे ऑर्डर रद्द हुए और भरोसेमंद सप्लायर के तौर पर कंपनी की लंबे समय से बनी प्रतिष्ठा को धक्का लगा.
दोबारा शुरू करने की तैयारी
रास लाफान कॉम्प्लेक्स, जिसने पिछले साल वैश्विक आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा निर्यात किया था, तीन महीने से अधिक समय से लगभग बंद पड़ा है, क्योंकि होर्मुज के प्रभावी रूप से बंद होने के कारण बड़ी मात्रा में गैस का शिपमेंट करना बहुत मुश्किल हो गया था. लेकिन कतर अप्रैल से ही इसे तेजी से दोबारा शुरू करने की तैयारी कर रहा है.
कम क्षमता पर चल रही हैं प्रोडक्शन यूनिट
ब्लूमबर्ग की अप्रैल की रिपोर्ट के मुताबिक, कतरएनर्जी (QatarEnergy) उपकरणों की टेस्टिंग और जरूरी मेंटेनेंस का काम कर रही है. जानकारों का कहना है कि कई प्रोडक्शन यूनिट कम क्षमता पर चल रही हैं, ताकि प्लांट पड़ोसी देशों को शिपमेंट भेज सके और जरूरत पड़ने पर प्रोडक्शन भी बढ़ा सके. एक महीने के अंदर अपने प्रोडक्शन का आधा हिस्सा फिर से शुरू करना, कुछ एनालिस्ट और ट्रेडर्स की उम्मीद से कहीं अधिक तेज है.
समझौते पर होने हैं साइन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार कहा है कि होर्मुज शुक्रवार तक खुल जाएगा, जबकि स्विट्जरलैंड में ईरान के साथ एक अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर होने हैं. हालांकि, उनके यूरोपीय सहयोगी उनकी इस उम्मीद से सहमत नहीं हैं, और एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि अभी भी वहां से बारूदी सुरंगों (माइंस) को हटाने की जरूरत होगी. जहाज के मालिक, व्यापारी और उत्पादक इस स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी पाने की कोशिश कर रहे हैं.
कम होगी गैस सप्लाई समस्या
कतर से LNG की सप्लाई फिर से शुरू होने से दुनिया भर में सप्लाई की कमी को कम करने में मदद मिलेगी. अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की शुरुआती कोशिशों के बावजूद, यूरोप और एशिया में LNG की कीमतें युद्ध से पहले के लेवल की तुलना में अभी भी ज्यादा बनी हुई हैं. कतर सुरक्षा के लिहाज से अपने टैंकरों की लोकेशन छिपाकर फारस की खाड़ी से एशिया के खरीदारों को कुछ शिपमेंट भेजने में कामयाब रहा है, लेकिन ये डिलीवरी अभी भी सामान्य से काफी कम हैं.
Latest Stories
FIFA World Cup में छाए फुटबालर सरप्रीत सिंह, भारत के इस शहर से नाता, मां-बाप का ग्रॉसरी स्टोरी
“खत्म हो जाएगा भारत का IT सेक्टर!” OpenAI पर दांव लगाने वाले अरबपति निवेशक ने क्यों दी ये चेतावनी?
एक फैसले से पलटी बाजी! भारतीय बॉन्ड मार्केट में FIIs ने कुछ ही दिनों में झोंके $1.84 अरब, आखिर क्यों?
