Suzlon में आने वाली है जोरदार तेजी, एक्सपर्ट ने बेचने से किया मना; जानें- कितने रुपये तक पहुंचेगा ये ग्रीन एनर्जी स्टॉक
Suzlon Energy Share Target Price: सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड भारत में रिन्यूएबल एनर्जी के विस्तार के अगले चरण के लिए खुद को तैयार कर रही है. एनालिस्ट इस स्टॉक को लेकर सकारात्मक बने हुए हैं और इसमें और बढ़त की संभावना जता रहे हैं.
Suzlon Energy Share Target Price: मंगलवार को सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में 5 फीसदी से अधिक की तेजी आई और स्टॉक ने ट्रेडिंग के दौरान 8 महीने का उच्चतम स्तर छुआ. विंड टर्बाइन बनाने वाली इस कंपनी का शेयर पिछले बंद भाव 55.57 रुपये के मुकाबले दिन के दौरान 6.62 फीसदी बढ़कर 59.25 रुपये पर पहुंच गया, जिससे कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 80,000 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि, एनालिस्ट इस स्टॉक को लेकर सकारात्मक बने हुए हैं और इसमें और बढ़त की संभावना जता रहे हैं.
एक रिपोर्ट के अनुसार, सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड भारत में रिन्यूएबल एनर्जी के विस्तार के अगले चरण के लिए खुद को तैयार कर रही है. कंपनी की योजना सिर्फ विंड टर्बाइन बनाने वाली कंपनी से आगे बढ़कर, क्लीन-एनर्जी से जुड़े व्यापक समाधान देने वाली कंपनी बनने की है.
76 रुपये तक जाएगा सुजलॉन का शेयर
कमोडिटी समाचार के राजेश शर्मा ने सुजलॉन के शेयर पर अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि सुजलॉन एनर्जी का पैटर्न काफी मजबूत नजर आ रहा है. 60.77 रुपये या 61 रुपये मान लीजिए. अगर स्टॉक 61 रुपये के ऊपर चलता है, तो रैली और स्ट्रेच हो सकती है. यहां से शेयर 75-76 रुपये के लेवल तक जा सकता है. शेयर बाय ऑन डिक्लाइन है.
ऑर्डर बुक स्ट्रांग
उन्होंने कहा कि कंपनी अच्छा कर रही है. ऑर्डर बुक भी स्ट्रांग है और जिस तरीके से सरकार का फोकस ग्रीन एनर्जी और ग्रीन हाइड्रोजन पर है, तो वहां भी हमें देखते हैं कि विंड एनर्जी और जो दूसरे अलग-अलग पावर है उनकी भी काफी जरूरत पड़ेगी. उन्होंने कहा कि 61 रुपये के ऊपर फ्रेश ब्रेकआउट आएगा और अगर किसी के पास ये स्टॉक है, तो इसे होल्ड करें. 53 रुपये पर स्टॉपलॉस लगा लें.
जारी रहेगी सुजलॉन के शेयर में रैली?
लक्ष्मीश्री के हेड ऑफ रिसर्च अंशुल जैन ने सुजलॉन एनर्जी के शेयर पर अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि सुजलॉन में अच्छा एक वीकली पे फ्लैग काइंड ऑफ पैटर्न बना है. अगर स्टॉक 58.24 के ऊपर टिकता है तो फिर अच्छी तेजी डेवलप होगी और 61.5 से 67 रुपये तक स्टॉक जा सकता है.
स्टॉक आज रेजिस्टेंस जोन टेस्ट करके वहीं पर स्ट्रगल कर रहा है. लेकिन 180% एवरेज वॉल्यूम है, तो मैं मानकर चल रहा हूं कि दिन के कारोबार के खत्म होते होते 58.5 के ऊपर क्लोजिंग देखने को मिलेगी और फिर रैली जारी रहेगी. इसलिए दिन के अंत नजर बनाए रखिए और 58.5 का लेवल निकल जाता है तो फिर अच्छी अपसाइड बन जाएगी.
सुजलॉन एनर्जी का वित्तीय प्रदर्शन
सुजलॉन एनर्जी ने सोमवार 25 मई को बताया कि वित्त वर्ष 2026 की मार्च तिमाही (Q4FY26) में उसका कंसोलिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर (YoY) 5.74% घटकर 1,114.35 करोड़ रुपये हो गया. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 1,182.22 करोड़ रुपये था. हालांकि, तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) आधार पर, सुजलॉन का प्रॉफिट Q3FY26 के 445.28 करोड़ रुपये से 150% बढ़कर 1,114.35 करोड़ रुपये हो गया.
मार्च तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 45% और तिमाही आधार पर 29.3% बढ़कर 5,468.06 करोड़ रुपये हो गया. Q4FY25 में कंपनी का रेवेन्यू 3,773.54 करोड़ रुपये था, जबकि Q3FY26 में यह 4,228.18 करोड़ रुपये था.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
डिमांड ऐसी कि कंपनी खोलेगी 50 नए होटल! इस हॉस्पिटैलिटी स्टॉक्स की धूम, एक हफ्ते में 6% की तेजी
Hindalco, NALCO और Vedanta Aluminium में 5% तक गिरावट; जानिए क्यों फिसले एल्युमिनियम स्टॉक्स
चीन को टक्कर देने निकलीं ये 2 भारतीय कंपनियां, 8 गुना बढ़ेगा मार्केट; EV बूम से मिलेगा बूस्ट, रखें नजर
