Stocks to Watch: 17 जून को Tata Motors PV से लेकर DOMS Industries तक, इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

17 जून के कारोबारी सत्र में निवेशकों की नजर उन शेयरों पर रहेगी जिनमें बड़े कॉरपोरेट घटनाक्रम, हिस्सेदारी बिक्री, फंड जुटाने की योजनाएं या बिजनेस अपडेट्स सामने आए हैं. Tata Motors PV, Wipro, Bharat Forge, DOMS Industries, GIC Re, Devyani International और KIMS जैसे शेयर आज बाजार में एक्शन दिखा सकते हैं.

buy and sell Image Credit: Canva

भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह की शुरुआत मजबूती के साथ की और निफ्टी एक बार फिर 24,000 के करीब पहुंच गया. सेंसेक्स 544 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 135 अंकों का उछाल देखने को मिला. ऐसे में 17 जून के कारोबारी सत्र में निवेशकों की नजर उन शेयरों पर रहेगी जिनमें बड़े कॉरपोरेट घटनाक्रम, हिस्सेदारी बिक्री, फंड जुटाने की योजनाएं या बिजनेस अपडेट्स सामने आए हैं. Tata Motors PV, Wipro, Bharat Forge, DOMS Industries, GIC, Devyani International और KIMS जैसे शेयर आज बाजार में एक्शन दिखा सकते हैं.

Tata Motors PV

टाटा मोटर्स की लग्जरी वाहन इकाई Jaguar Land Rover (JLR) 17 जून को अपना वार्षिक Investor Day आयोजित करेगी. कंपनी के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा है कि Tata Motors Passenger Vehicles वित्त वर्ष 2027 में इंडस्ट्री से बेहतर ग्रोथ दर्ज करने की स्थिति में है. नए लॉन्च और मल्टी-पावरट्रेन पोर्टफोलियो इस ग्रोथ के प्रमुख आधार होंगे.

Wipro

आईटी कंपनी Wipro ने बेंगलुरु में Anthropic Claude के लिए Applied AI Centre of Excellence लॉन्च किया है. कंपनी 10,000 कर्मचारियों को AI सर्टिफिकेशन देने और Claude को क्लाइंट व इंटरनल ऑपरेशंस में लागू करने की योजना पर काम कर रही है.

Bharat Forge

Bharat Forge की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी Kalyani Strategic Systems Ltd (KSSL) ने पेरिस में आयोजित Eurosatory 2026 रक्षा प्रदर्शनी में Simha 4×4 आर्मर्ड मल्टी-पर्पज वाहन पेश किया है.

DOMS Industries

DOMS Industries के शेयर फोकस में रह सकते हैं क्योंकि प्रमोटर समूह की कंपनी FILA ब्लॉक डील के जरिए 7 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है. फ्लोर प्राइस 2,100 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जो मौजूदा बाजार भाव से करीब 9 प्रतिशत कम है. डील का आकार लगभग 892 करोड़ रुपये का हो सकता है.

GIC

General Insurance Corporation of India (GIC Re) में सरकार की हिस्सेदारी बिक्री को निवेशकों का जबरदस्त सपोर्ट मिला है. OFS पहले ही दिन 3.72 गुना सब्सक्राइब हुआ और ग्रीनशू विकल्प के इस्तेमाल के बाद सरकार ने करीब 3,088 करोड़ रुपये जुटाए हैं.

Devyani International

Devyani International के शेयरों पर नजर रहेगी क्योंकि Yum! Brands ने Pizza Hut बिजनेस को 2.7 अरब डॉलर में बेचने का समझौता किया है. Devyani International भारत, नेपाल और नाइजीरिया में Pizza Hut की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी ऑपरेटर है.

KIMS

Krishna Institute of Medical Sciences (KIMS) ने 1,500 करोड़ रुपये तक के Qualified Institutional Placement (QIP) की शुरुआत की है. इश्यू प्राइस 755 रुपये प्रति शेयर रखा गया है, जो पिछले बंद भाव से डिस्काउंट पर है. इस इश्यू के बाद कंपनी की इक्विटी में लगभग 4.73 प्रतिशत का डाइल्यूशन होगा.

इसे भी पढ़ें- इस डिफेंस शेयर में 14 फीसदी की छलांग, BHEL से मिला ₹18.05 करोड़ ऑर्डर, रडार पर रखें स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.