फंड जुटाएगी ये फार्मा कंपनी, 52-वीक हाई पहुंचा स्टॉक, एक महीने से नॉन-स्टॉप भाग रहे शेयर; भाव ₹50 से कम
Sudarshan Pharma Industries ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 18 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. इस बैठक में फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा और उसे मंजूरी दी जा सकती है. कंपनी विभिन्न वित्तीय साधनों के जरिए पूंजी जुटाने पर विचार कर रही है.
मंगलवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा. निफ्टी 50 करीब 129 अंक चढ़कर 23,983 के स्तर पर पहुंच गया. इस पॉजिटिव माहौल के बीच Sudarshan Pharma Industries के शेयर निवेशकों के रडार पर रहे. कंपनी का शेयर 37.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था. हाल ही में यह शेयर 38 रुपये के अपने 52-वीक हाई तक पहुंचा, जो इसके 52-वीक लो 18.50 रुपये के मुकाबले लगभग दोगुना है. शेयर में यह तेजी कंपनी की संभावित फंड जुटाने की योजना को लेकर बढ़ी उम्मीदों के बीच देखने को मिली है. बीते एक महीने में इस शेयर में 30 फीसदी की तेजी देखने को मिली है.
18 जून को होगी बोर्ड मीटिंग
Sudarshan Pharma Industries ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 18 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. इस बैठक में फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा और उसे मंजूरी दी जा सकती है. कंपनी विभिन्न वित्तीय साधनों के जरिए पूंजी जुटाने पर विचार कर रही है. इसमें Equity Shares, Convertible Securities, Warrants और Debt Securities जैसे विकल्प शामिल हैं.
कई रास्तों से जुटाई जा सकती है पूंजी
कंपनी के अनुसार फंड जुटाने की प्रक्रिया Private Placement, Preferential Issue, Qualified Institutional Placement (QIP) या इनका मिश्रण अपनाकर की जा सकती है. हालांकि, इसके लिए जरूरी नियामकीय और वैधानिक मंजूरियां लेनी होंगी. बोर्ड बैठक में फंड जुटाने से जुड़े अन्य जरूरी प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाएगी. फिलहाल कंपनी ने यह नहीं बताया है कि वह कितनी राशि जुटाने की योजना बना रही है.
क्या करती है कंपनी?
Sudarshan Pharma Industries Ltd फार्मास्युटिकल और स्पेशियलिटी केमिकल्स कारोबार से जुड़ी हुई है. कंपनी Pharmaceutical Formulations, Active Pharmaceutical Ingredients (APIs), Specialty Chemicals, Intermediates और Contract Manufacturing जैसे क्षेत्रों में काम करती है. पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार किया है और घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी मौजूदगी मजबूत की है.
इसे भी पढ़ें- इस डिफेंस शेयर में 14 फीसदी की छलांग, BHEL से मिला ₹18.05 करोड़ ऑर्डर, रडार पर रखें स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बीते 3 दिनों में 6% उछला स्टॉक, AGM में सिर्फ 2 दिन बाकी, इन फैसलों का रहेगा इंतजार; फोकस में रखें शेयर
इस IT स्टॉक में लगा 20% का अपर सर्किट, ऑर्डर बुक में लगातार हो रही बढ़ोतरी, रडार पर रखें शेयर
Stocks to Watch: 17 जून को Tata Motors PV से लेकर DOMS Industries तक, इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर
