10 साल में 57 गुना तक बढ़ा पैसा, ₹1 लाख बना ₹57 लाख; क्या आपके पोर्टफोलियों में हैं ये 4 मल्टीबैगर स्टॉक

शेयर बाजार में लंबी अवधि का निवेश बड़ा धन सृजन कर सकता है. पिछले 10 वर्षों में Adani Enterprises, Hitachi Energy India, BSE और Solar Industries India जैसे लार्जकैप शेयरों ने निवेशकों को 2613 फीसदी से 7000 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.

पिछले 10 वर्षों में 4 लार्जकैप शेयरों ने 7000 फीसदी तक का रिटर्न दिया है. Image Credit: money9live

Multibagger Stocks: शेयर बाजार में बड़ा रिटर्न अक्सर एक दिन में नहीं बनती. लंबे समय तक मजबूत कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों को समय के साथ शानदार रिटर्न मिल सकता है. पिछले 10 वर्षों में कुछ लार्जकैप शेयरों ने इसका बेहतरीन उदाहरण पेश किया है. इन कंपनियों ने न केवल अपने कारोबार का विस्तार किया, बल्कि निवेशकों को 2600 फीसदी से लेकर 5671 फीसदी से ज्यादा तक का रिटर्न भी दिया. आइए जानते हैं ऐसे 4 शेयरों के बारे में जिन्होंने निवेशकों की किस्मत बदल दी.

Adani Enterprises

Adani Enterprises पिछले दशक का सबसे बड़ा मल्टीबैगर साबित हुआ है. कंपनी के शेयर ने 10 साल में लगभग 5671 फीसदी का रिटर्न दिया है. कंपनी एयरपोर्ट, ग्रीन हाइड्रोजन, डेटा सेंटर और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे कई सेक्टर में कारोबार बढ़ा रही है. पिछले 10 वर्षों में कंपनी की बिक्री 11 फीसदी CAGR और मुनाफा 26 फीसदी CAGR की दर से बढ़ा है. पिछले पांच वर्षों में मुनाफे की ग्रोथ रेट 57 फीसदी रही है.

Hitachi Energy India

देश में इलेक्ट्रिसिटी स्ट्रेक्चर के मॉर्डनाजेशन से Hitachi Energy India को बड़ा फायदा मिला है. ट्रांसफॉर्मर और ग्रिड ऑटोमेशन सिस्टम बनाने वाली इस कंपनी ने 10 साल में लगभग 4297 फीसदी का रिटर्न दिया है. कंपनी की बिक्री पिछले पांच वर्षों में 19 फीसदी CAGR और पिछले तीन वर्षों में 22 फीसदी CAGR की दर से बढ़ी है. वहीं मुनाफे में पांच साल में 54 फीसदी और तीन साल में 122 फीसदी CAGR की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

BSE

देश का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज BSE भी पिछले दशक के बड़े विजेताओं में शामिल रहा है. कंपनी के शेयर ने 10 साल में साल 3,427 फीसदी का रिटर्न दिया है. भारत में बढ़ते रिटेल निवेशकों और ट्रेडिंग एक्टिविटी का सीधा फायदा BSE को मिला है. कंपनी की बिक्री 10 वर्षों में 23 फीसदी CAGR और पिछले पांच वर्षों में 50 फीसदी CAGR की रेट से बढ़ी है. मुनाफे में भी मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है.

Solar Industries

Solar Industries India ने 10 वर्षों में लगभग 2613 फीसदी का रिटर्न देकर निवेशकों को शानदार कमाई कराई है. कंपनी इंडस्ट्रियल एक्सप्लोजन और डिफेंस सेक्टर के गोला बारूद के कारोबार में सक्रिय है. रक्षा क्षेत्र में बढ़ते ऑर्डर और इंडस्ट्रियल डिमांड से कंपनी को फायदा मिला है. पिछले 10 वर्षों में बिक्री 21 फीसदी CAGR और मुनाफा 26 फीसदी CAGR की दर से बढ़ा है. पिछले पांच वर्षों में कंपनी का मुनाफा 43 फीसदी CAGR से बढ़ा है.

यह भी पढ़ें- Nifty Outlook June 17: इमीडिएट रेजिस्टेंस नहीं हुआ पार, चार्ट पर बनी पॉजिटिव कैंडल; कल कैसी रहेगी निफ्टी की चाल?

लंबी अवधि के निवेश का मिला फायदा

इन चारों कंपनियों की खास बात यह है कि इनके रिटर्न केवल शेयर कीमतों की तेजी से नहीं आए हैं, बल्कि कारोबार और मुनाफे में लगातार ग्रोथ ने भी इन्हें मजबूती दी है. यह दिखाता है कि मजबूत बिजनेस मॉडल और लंबी अवधि का नजरिया निवेशकों के लिए बड़े वेल्थ क्रिएशन का माध्यम बन सकता है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.