2031 तक ₹ 33 लाख करोड़ की होगी टेक्सटाइल इंडस्ट्री! इन 3 शेयरों में दिख रहा दम, एक ने 5 साल में दिया 1360% तक रिटर्न
भारत का टेक्सटाइल सेक्टर नए ग्रोथ फेज में प्रवेश करता दिख रहा है. सरकार के निर्यात लक्ष्य और संभावित FTA समझौतों से सेक्टर को मजबूती मिलने की उम्मीद है. Pearl Global Industries, Welspun Living और Vardhman Textiles उत्पादन क्षमता बढ़ाने और नए बाजारों में विस्तार पर फोकस कर रही हैं.
Textiles Stocks: भारत का टेक्सटाइल सेक्टर एक बार फिर तेजी की राह पर लौटता दिख रहा है। सरकार की ओर से निर्यात बढ़ाने के लक्ष्य, वैश्विक बाजार में सप्लाई चेन में हो रहे बदलाव और भारत-यूके व भारत-यूरोप के प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) से इस सेक्टर को नई ताकत मिलने की उम्मीद है. सरकार का लक्ष्य मौजूदा 16 लाख करोड़ रुपये के टेक्सटाइल उद्योग को 2031 तक बढ़ाकर 33 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का है. वहीं टेक्सटाइल मंत्रालय 2030 तक निर्यात को 3.2 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 9 लाख करोड़ रुपये तक ले जाना चाहता है. ऐसे में Pearl Global Industries, Welspun Living और Vardhman Textiles जैसी कंपनियां अपने विस्तार प्लान को तेजी से आगे बढ़ा रही हैं.
Pearl Global Industries का विस्तार पर बड़ा दांव
Pearl Global Industries (PGIL) दुनिया के कई बड़े रिटेल ब्रांड्स के लिए कपड़े तैयार करती है. कंपनी का मुख्यालय गुरुग्राम में है. इसके मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भारत, बांग्लादेश, वियतनाम, इंडोनेशिया और ग्वाटेमाला में मौजूद हैं.
कंपनी GAP, Old Navy, Banana Republic, Tommy Hilfiger, Calvin Klein, Ralph Lauren, Walmart और Sam’s Club जैसे बड़े वैश्विक ब्रांड्स के साथ काम करती है.
PGIL FY28 तक अपना राजस्व 60 अरब रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रही है. इसके लिए कंपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ बांग्लादेश, वियतनाम और दूसरे बाजारों में विस्तार कर रही है. बांग्लादेश में 1.1 अरब रुपये के निवेश से दो नई यूनिट बनाई जा रही हैं. इनके शुरू होने के बाद सालाना उत्पादन क्षमता में करीब 60 से 70 लाख पीस की बढ़ोतरी होगी. वहीं, वियतनाम में प्लांट का क्षमता उपयोग 80 फीसदी तक पहुंच चुका है. इसे देखते हुए कंपनी वहां ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही है.
कंपनी के शेयर ने 5 साल में दिया 1360 फीसदी रिटर्न
Pearl Global Industries के शेयर में 16 जून को हल्की गिरावट देखने को मिली. कंपनी का शेयर 1.76 फीसदी की गिरावट के साथ 1,665.10 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. हालांकि, लंबी अवधि में शेयर ने शानदार प्रदर्शन किया है. पिछले एक सप्ताह में शेयर करीब 2 फीसदी चढ़ा है. वहीं, तीन महीने में निवेशकों को 13 फीसदी और एक साल में 23 फीसदी का रिटर्न मिला है. सबसे खास बात यह है कि पिछले पांच साल में कंपनी का शेयर करीब 1360 फीसदी उछला है.
16 जून तक कंपनी का मार्केट कैप 7,824 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का ROE 19.02 फीसदी है. PE रेशियो 28.97 है. वहीं, PB रेशियो 5.36 है.
Welspun Living का फोकस घरेलू और विदेशी बाजारों पर
Welspun Living दुनिया की प्रमुख होम टेक्सटाइल कंपनियों में गिनी जाती है. कंपनी 60 से ज्यादा देशों में अपने उत्पाद बेचती है. उसके कुल कारोबार में लगभग 92 फीसदी हिस्सा होम टेक्सटाइल बिजनेस का है. बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी लगातार विस्तार पर जोर दे रही है. अमेरिका के नेवादा में कंपनी ने 13 मिलियन डॉलर के निवेश से नया पिलो (तकिया) प्लांट लगाया है. इसकी क्षमता 45 लाख यूनिट सालाना है.
कंपनी का लक्ष्य FY26 के 27.5 मिलियन डॉलर के पिलो बिजनेस को FY27 में बढ़ाकर करीब 60 मिलियन डॉलर तक पहुंचाना है. इसके अलावा कंपनी अपने फ्लोरिंग बिजनेस को भी तेजी से बढ़ाना चाहती है. FY26 में इस कारोबार से 7.4 अरब रुपये की इनकम हुई. कंपनी इसे बढ़ाकर 10 अरब रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रही है.
शेयर का प्रदर्शन कैसा ?
16 जून 2026 को Welspun Living का शेयर बढ़त के साथ बंद हुआ. शेयर 145.78 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर कारोबार करता दिखा. पिछले एक सप्ताह में शेयर ने 1.89 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं, एक साल में निवेशकों को 8 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिला है. अगर पांच साल की बात करें तो कंपनी के शेयर ने करीब 52 फीसदी का रिटर्न दिया है.
कंपनी का मार्केट कैप 13,898 करोड़ रुपये है., ROE 5.91 फीसदी है. PE रेशियो 53.84 है. वहीं, PB रेशियो 57.73 है.
Vardhman Textiles बढ़ा रही उत्पादन क्षमता
Vardhman Textiles देश की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल कंपनियों में से एक है. कंपनी का बड़ा कारोबार यार्न (धागा) और फैब्रिक (कपड़ा) से जुड़ा हुआ है. बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है. FY26 के दौरान कंपनी ने पहले 15,600 और फिर 17,000 अतिरिक्त स्पिंडल जोड़े. इसके अलावा मार्च 2026 में 3.1 करोड़ मीटर अतिरिक्त प्रोसेस्ड फैब्रिक क्षमता और 1.8 करोड़ मीटर क्षमता वाली परफॉर्मेंस फैब्रिक लाइन का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू किया गया. FY26 में कंपनी की कुल इनकम 99.3 अरब रुपये रही. वहीं, नेट प्रॉफिट 16 फीसदी घटकर 7.4 अरब रुपये पर आ गया.
शेयर का हाल
Vardhman Textiles का शेयर 16 जून को 0.93 फीसदी की गिरावट के साथ 631.85 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ.
हालांकि, पिछले एक महीने में शेयर ने करीब 4 फीसदी का रिटर्न दिया है. तीन महीने में निवेशकों को करीब 20 फीसदी का रिटर्न मिला है. वहीं, एक साल में कंपनी के शेयर ने 31 फीसदी का रिटर्न दिया है. पिछले पांच साल में शेयर ने करीब 122 फीसदी का रिटर्न दिया है. फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप 18,458 करोड़ रुपये है. कंपनी का ROE 7.09 फीसदी है. PE रेशियो 24.51 है. वहीं, PB रेशियो 1.76 है.
इसे भी पढ़ें- इस ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स हटेंगे वेदांता के शेयर, डीमर्जर के बाद उठाया गया कदम; शेयरहोल्डर्स के लिए क्या है मतलब?
Latest Stories
AIF निवेशकों के लिए नया नियम, फंड बंद होने के बाद भी रकम रोक सकेंगे मैनेजर; SEBI ने जारी किया गाइडलाइन
Nifty Outlook June 17: इमीडिएट रेजिस्टेंस नहीं हुआ पार, चार्ट पर बनी पॉजिटिव कैंडल; कल कैसी रहेगी निफ्टी की चाल?
इस ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स हटेंगे वेदांता के शेयर, डीमर्जर के बाद उठाया गया कदम; शेयरहोल्डर्स के लिए क्या है मतलब?
