इस IT स्टॉक में लगा 20% का अपर सर्किट, ऑर्डर बुक में लगातार हो रही बढ़ोतरी, रडार पर रखें शेयर
Sonata Software के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित प्रोजेक्ट्स तेजी से ग्रोथ का बड़ा जरिया बन रहे हैं. कंपनी ने Q4 FY26 के दौरान 16.9 मिलियन डॉलर की AI-आधारित ऑर्डर बुक दर्ज की. पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की कुल AI-आधारित ऑर्डर बुक 49 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई.
मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ. निफ्टी 135 अंक चढ़कर 23,989 के स्तर पर पहुंच गया. इस तेजी के बीच IT सेक्टर के शेयर Sonata Software में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 19.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 311.25 रुपये पर 20 प्रतिशत के अपर सर्किट में लॉक हो गया और दिन के टॉप गेनर्स में शामिल रहा. शेयर में आई इस तेजी के साथ कारोबार में भी बड़ा उछाल देखने को मिला. दिनभर में 290 लाख से ज्यादा शेयरों का कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 दिनों का औसत वॉल्यूम करीब 28 लाख शेयर रहा है.
AI आधारित ऑर्डर बुक में लगातार बढ़ोतरी
Sonata Software के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित प्रोजेक्ट्स तेजी से ग्रोथ का बड़ा जरिया बन रहे हैं. कंपनी ने Q4 FY26 के दौरान 16.9 मिलियन डॉलर की AI-आधारित ऑर्डर बुक दर्ज की. पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की कुल AI-आधारित ऑर्डर बुक 49 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई. वर्तमान में AI प्रोजेक्ट्स कंपनी की कुल ऑर्डर बुक का लगभग 18 प्रतिशत हिस्सा हैं, जो इसके कारोबार में AI की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है.
मजबूत AI पाइपलाइन से भविष्य की उम्मीदें
FY26 के अंत तक कंपनी की AI-आधारित डील पाइपलाइन 280 मिलियन डॉलर रही. यह आने वाले समय में बड़े ऑर्डर मिलने की संभावनाओं को मजबूत करती है. कंपनी मैनेजमेंट का मानना है कि दुनियाभर में एंटरप्राइज कंपनियां AI, ऑटोमेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को तेजी से अपना रही हैं, जिससे उसकी सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है.
बड़े ऑर्डर्स ने बढ़ाया कारोबार का भरोसा
Sonata Software ने Q4 FY26 के दौरान दो बड़े सौदे हासिल किए. इसके साथ ही पूरे वित्त वर्ष में कंपनी के बड़े डील विन्स की संख्या बढ़कर 8 हो गई. मैनेजमेंट के मुताबिक, फिलहाल 11 बड़े अवसरों पर बातचीत जारी है. कंपनी ने बताया कि पहले की तुलना में अवसरों की संख्या कम दिखने का कारण यह है कि कई संभावित डील्स को सफलतापूर्वक अंतिम अनुबंधों में बदला जा चुका है. हालांकि कुछ बाजारों में ग्राहकों के फैसले लेने की प्रक्रिया लंबी बनी हुई है, फिर भी कंपनी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और AI प्रोजेक्ट्स को लेकर आने वाले समय को लेकर आशावादी है.
कैसा रहा शेयर का प्रदर्शन?
Sonata Software के शेयर ने अलग-अलग अवधियों में मिला-जुला प्रदर्शन किया है. पिछले एक महीने में शेयर करीब 20 प्रतिशत चढ़ा है.
हालांकि पिछले 6 महीनों में इसमें 9.33 प्रतिशत की गिरावट रही है, जबकि एक साल में शेयर करीब 26.5 प्रतिशत नीचे है. मंगलवार के तेज उछाल ने बीते एक साल के नुकसान की कुछ भरपाई जरूर की है.
कंपनी के बारे में
Sonata Software Ltd एक वैश्विक IT सर्विसेज और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस कंपनी है. कंपनी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, क्लाउड सर्विसेज, डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एंटरप्राइज मॉडर्नाइजेशन जैसे क्षेत्रों में सेवाएं देती है. कंपनी दुनियाभर के विभिन्न उद्योगों को सेवाएं प्रदान करती है और AI आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट्स में अपनी मौजूदगी लगातार मजबूत कर रही है.
वैल्यूएशन पर भी दिख रही मजबूती
वैल्यूएशन के लिहाज से Sonata Software का PE रेशियो 17.3 है, जो इंडस्ट्री के औसत PE रेशियो 21.2 से कम है.
इसे भी पढ़ें- इस डिफेंस शेयर में 14 फीसदी की छलांग, BHEL से मिला ₹18.05 करोड़ ऑर्डर, रडार पर रखें स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
7 अगस्त के लिए एक्सपर्ट की पसंद, इन 3 शेयरों में कमाई का मौका; मजबूत टेक्निकल सेटअप दे रहे तेजी के संकेत
IT कंपनी लेकिन काम बिल्कुल अलग, 40% रेवेन्यू ग्रोथ, ऐसे बना रही कमाई का नया मॉडल, रखें नजर
Trent Q1 Result: मुनाफा 26% बढ़कर ₹532 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू भी 18.5% बढ़ा, फिर भी टूटे शेयर
