इन 3 स्टॉक्स में 12% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट ने कहा खरीदो; देखें टारगेट प्राइस
Choice Equity Broking के VP Technical Research सचिन गुप्ता ने CGCL, Phoenix Mills और Engineers India में खरीदारी की सलाह दी है. टारगेट प्राइस के आधार पर CGCL में करीब 12 फीसदी तक तेजी की संभावना जताई गई है. Engineers India में करीब 10 फीसदी और Phoenix Mills में 7 फीसदी से ज्यादा अपसाइड का अनुमान है.

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में दिनभर सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिला, लेकिन क्लोजिंग के आखिरी 15 मिनट में अचानक तेज बिकवाली हावी हो गई. क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में सेंसेक्स 3:15 बजे के स्तर से करीब 417 अंक नीचे फिसल गया, जबकि निफ्टी 50 भी 23,900 के अहम स्तर के नीचे बंद हुआ. इस गिरावट के बावजूद कुछ चुनिंदा स्टॉक्स को लेकर के ब्रोजरेज पॉजिटिव है.
Choice Equity Broking के VP Technical Research सचिन गुप्ता ने CGCL, Phoenix Mills और Engineers India में खरीदारी की सलाह दी है. एक्सपर्ट के मुताबिक, इन तीनों शेयरों ने अहम तकनीकी स्तरों के ऊपर मजबूती दिखाई है. दिए गए टारगेट प्राइस के आधार पर CGCL में सबसे ज्यादा करीब 12 फीसदी तक तेजी की संभावना है. वहीं Phoenix Mills और Engineers India में भी मौजूदा खरीद स्तर से करीब 10 फीसदी तक का अपसाइड बताया गया है.
| शेयर | खरीद कीमत | स्टॉप लॉस | टारगेट प्राइस | संभावित तेजी |
|---|---|---|---|---|
| CGCL | 272 रुपये | 254 रुपये | 305 रुपये | 12.13% |
| Phoenix Mills | 1960 रुपये | 1865 रुपये | 2100 रुपये | 7.14% |
| Engineers India | 282 रुपये | 265 रुपये | 310 रुपये | 9.93% |
CGCL
CGCL के शेयर में डेली चार्ट पर मजबूत ब्रेकआउट देखने को मिला है और यह नए स्विंग हाई पर पहुंचा है. स्टॉक लगातार हायर हाई और हायर लो का पैटर्न बना रहा है, जो तेजी का संकेत देता है. शेयर 20, 50, 100 और 200 EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है. RSI 67.93 पर पहुंच गया है, जिससे खरीदारी की मजबूत स्थिति दिख रही है. एक्सपर्ट ने 272 रुपये के आसपास खरीदारी और 305 रुपये का टारगेट दिया है.
Phoenix Mills
Phoenix Mills के शेयर में भी तकनीकी चार्ट पर बुलिश कंसोलिडेशन ब्रेकआउट देखने को मिला है. स्टॉक ने 100 EMA के पास मजबूत बेस बनाने के बाद तेजी दिखाई है. शेयर अब 20, 50, 100 और 200 EMA के ऊपर बना हुआ है. RSI 55.62 पर पहुंचकर ऊपर की ओर बढ़ रहा है, जो खरीदारी की दिलचस्पी को दिखाता है. एक्सपर्ट ने 1960 रुपये के खरीद स्तर से 2100 रुपये का टारगेट दिया है, जो करीब 7 फीसदी की संभावित तेजी है.
Engineers India
Engineers India के शेयर ने कई महीनों के अहम रेजिस्टेंस को पार करते हुए नए स्विंग हाई बनाए हैं. स्टॉक अपने प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है, जिससे तेजी का ट्रेंड मजबूत दिख रहा है. RSI 72.48 पर है और इसमें मजबूत खरीदारी का संकेत मिल रहा है. वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. एक्सपर्ट ने 282 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह के साथ 310 रुपये का टारगेट दिया है.
टेक्निकल संकेत दे रहे तेजी का इशारा
तीनों शेयरों में एक समान बात यह है कि वे अपने प्रमुख 20, 50, 100 और 200 EMA के ऊपर कारोबार कर रहे हैं. CGCL और Engineers India ने अहम रेजिस्टेंस स्तरों को पार किया है, जबकि Phoenix Mills ने कंसोलिडेशन के बाद ब्रेकआउट दिया है. RSI भी तीनों स्टॉक्स में तेजी के संकेत दे रहा है. हालांकि शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग जोखिम के अधीन है, इसलिए एक्सपर्ट की ओर से दिए गए स्टॉप लॉस का ध्यान रखना जरूरी है.
ये भी पढ़ें- Closing Bell: आखिरी 15 मिनट में बाजार में तेज बिकवाली, Sensex 417 अंक लुढ़का; Nifty 23,900 के नीचे बंद
इन स्टॉक्स में कितना हो सकता है फायदा
दिए गए खरीद और टारगेट प्राइस के आधार पर CGCL में सबसे ज्यादा करीब 12.13 फीसदी की संभावित तेजी है. इसके बाद Engineers India में करीब 9.93 फीसदी और Phoenix Mills में 7.14 फीसदी तक का अपसाइड बनता है. ये सभी टारगेट टेक्निकल एनालिसिस पर बेस्ड हैं और बाजार की स्थिति के अनुसार शेयरों की चाल बदल सकती है. निवेशकों और ट्रेडर्स को अपने रिस्क और निवेश रणनीति के अनुसार फैसला लेना चाहिए.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.