शुक्रवार को बाजार खुलते ही इन 3 शेयरों पर रखें नजर! ब्रेकआउट के बाद भर सकते हैं उड़ान; ब्रोकरेज ने दिया टारगेट
Choice Broking ने शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के लिए IIFL Finance, SRF Ltd और Sona BLW Precision Forgings Ltd पर Buy Call दी है. ब्रोकरेज के अनुसार तीनों शेयरों में मजबूत टेक्निकल सेटअप और ब्रेकआउट पैटर्न देखने को मिला है। टारगेट प्राइस, स्टॉप लॉस, बुलिश संकेत, चार्ट पैटर्न, RSI, EMA और मोमेंटम से जुड़े सभी अहम अपडेट दिया गया है.

Choice Broking: अगर आप शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के लिए मजबूत टेक्निकल सेटअप वाले शेयरों की तलाश कर रहे हैं, तो चॉइस ब्रोकिंग ने तीन ऐसे स्टॉक्स चुने हैं, जिनमें मौजूदा चार्ट पैटर्न के आधार पर तेजी की संभावना जताई गई है. ब्रोकरेज के अनुसार IIFL Finance, SRF Ltd और Sona BLW Precision Forgings Ltd के शेयरों में मजबूत बुलिश संकेत दिखाई दे रहे हैं. इन तीनों स्टॉक्स में अलग-अलग चार्ट पैटर्न पर ब्रेकआउट देखने को मिला है, जिसके चलते इनमें खरीदारी की सलाह दी गई है.
IIFL Finance
चॉइस ब्रोकिंग के VP – टेक्निकल रिसर्च सचिन गुप्ता के अनुसार, IIFL Finance के डेली चार्ट पर कप एंड हैंडल पैटर्न का सफल ब्रेकआउट देखने को मिला है. यह पैटर्न आमतौर पर लंबे समय तक तेजी जारी रहने का संकेत माना जाता है. ब्रोकरेज का कहना है कि शेयर हालिया कंसोलिडेशन जोन से ऊपर निकल चुका है और इस ब्रेकआउट को मजबूत ट्रेडिंग वॉल्यूम्स का भी समर्थन मिला है.
इसके अलावा, शेयर 20, 50, 100 और 200 EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है, जो मजबूत बुलिश ट्रेंड का संकेत है. RSI भी बुलिश जोन में बना हुआ है. ब्रोकरेज ने शेयर को 567 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी है. इसके लिए 542 रुपये का स्टॉप लॉस और 618 रुपये का टारगेट प्राइस दिया गया है.
SRF Ltd
ब्रोकरेज के मुताबिक, SRF Ltd का शेयर डेली चार्ट पर असेंडिंग चैनल पैटर्न में कारोबार कर रहा है. शेयर लगातार हायर हाईज और हायर लोज बना रहा है, जो मजबूत तेजी की ओर इशारा करता है. हाल ही में शेयर ने मजबूत बुलिश ब्रेकआउट कैंडल बनाई है. इसके साथ RSI 63.62 पर बना हुआ है, जो तेजी की मजबूती दिखाता है और अभी ओवरबॉट जोन में भी नहीं पहुंचा है.
शेयर अपने प्रमुख मूविंग एवरेजेज के ऊपर बना हुआ है, जिससे ट्रेंड मजबूत बना हुआ है. चॉइस ब्रोकिंग ने इस शेयर में 2,889 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी है. स्टॉप लॉस 2,771 रुपये और टारगेट प्राइस 3,138 रुपये रखा गया है.
Sona BLW Precision Forgings Ltd
ब्रोकरेज ने Sona BLW Precision Forgings Ltd पर भी बुलिश आउटलुक बनाए रखा है. आवरली चार्ट पर शेयर ने रेक्टेंगल पैटर्न से मजबूत ब्रेकआउट दिया है, जिससे आगे तेजी की संभावना बढ़ी है. ब्रोकरेज के अनुसार, शेयर सभी प्रमुख मूविंग एवरेजेज के ऊपर बना हुआ है और लगातार हायर हाईज तथा हायर लोज बना रहा है.
हालिया ब्रेकआउट के बाद खरीदारी का मोमेंटम भी मजबूत हुआ है. चॉइस ब्रोकिंग ने 683 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी है. इस ट्रेड के लिए 656 रुपये का स्टॉप लॉस और 745 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया गया है.
यह भी पढ़ें: 17 जुलाई से दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी; जानें रूट, स्पीड और खास फीचर्स
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.