उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 77,186 और निफ्टी 24,072 के पार क्लोज
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार में पूरे दिन उतार-चढ़ाव का माहौल रहा, लेकिन कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी लगभग सपाट स्तर पर बंद हुए. दिनभर मुनाफावसूली, सेंसेक्स एक्सपायरी, एशियाई बाजारों की कमजोरी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का दबाव बाजार पर बना रहा.
Closing Bell: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार में पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन कारोबार के अंत में बाजार लगभग सपाट स्तर पर बंद हुआ. सेंसेक्स 1.44 अंक की हल्की बढ़त के साथ 77,186.87 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 5.75 अंक की गिरावट के साथ 24,072.75 पर बंद हुआ. दिनभर मुनाफावसूली, सेंसेक्स एक्सपायरी और वैश्विक बाजारों की कमजोरी के कारण बाजार दबाव में रहा, हालांकि आखिरी घंटे में हुई खरीदारी से प्रमुख सूचकांक संभल गए.
Nifty50 और Sensex का हाल
निफ्टी 50 ने दिन की शुरुआत 24,142.10 के स्तर पर की. कारोबार के दौरान सूचकांक 24,186.50 के उच्चतम स्तर तक पहुंचा, लेकिन बाद में मुनाफावसूली और बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते फिसलकर 24,050.00 के निचले स्तर तक आ गया. हालांकि, आखिरी घंटे में खरीदारी लौटने से निफ्टी नुकसान की भरपाई करने में सफल रहा और मामूली गिरावट के साथ 24,072.75 पर बंद हुआ.
वहीं सेंसेक्स ने 77,388.42 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में यह 77,579.69 के दिन के उच्चतम स्तर तक पहुंचा, लेकिन बाद में मुनाफावसूली, सेंसेक्स एक्सपायरी और वैश्विक बाजारों की कमजोरी के चलते इसमें दबाव बढ़ा. इसके बाद इंडेक्स फिसलकर 77,086.42 के दिन के निचले स्तर तक आ गया. दिन के अंत में 1.44 अंक की बढ़त के साथ 77,186.87 पर बंद हुआ.
ये हैं आज के टॉप गेनर्स
ABB India, Siemens, HCL Tech, Wipro, Bajaj Finance समेत कई स्टॉक आज के कारोबारी दिन के टॉप गेनर्स रहे हैं, जिनमें 6.5 फीसदी तक की तेजी आई है.

ये हैं आज के टॉप लूजर्स
HDFC Asset Mgmt, Zomato, Siemens Energy, Tata Motor Comm, SBI Life Insurance समेत कुछ स्टॉक आज के कारोबारी दिन के टॉप लूजर्स रहे हैं.

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
अधिकाकांश सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते हुए बंद हुए. कुछ ही इंडेक्स जैसे Nifty Midcap Select, Nifty Auto, Nifty FMCG, Nifty Pharma, Nifty IT मामूली तेजी के साथ बंद हुए हैं.

गिरावट की क्या है वजह?
शेयर बाजार में आज शुरुआती बढ़त के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) की, जिससे सेंसेक्स अपने ऊपरी स्तर से करीब 300 अंक से अधिक फिसल गया और निफ्टी 24,100 के नीचे आ गया. गुरुवार को सेंसेक्स की एक्सपायरी होने के कारण भी बाजार में उतार-चढ़ाव और बिकवाली का दबाव बढ़ा. इसके अलावा, एशियाई बाजारों में कमजोरी और अमेरिकी चिप कंपनियों में हुई बिकवाली का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला. दक्षिण कोरिया और जापान के प्रमुख शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. साथ ही पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी है, जिसने मार्केट सेंटीमेंट को कमजोर किया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Vijay Kedia को फिर पसंद आया यह मल्टीबैगर स्टॉक, 5 साल में दे चुका 1349% रिटर्न, जानें क्या करती है कंपनी
₹5972 करोड़ का ऑर्डर बुक, फिर भी Jupiter Wagons का शेयर 52-वीक हाई से 31% नीचे कर रहा कारोबार; क्या है वजह?
घाटे से मुनाफे में लौटी यह कंपनी, गोली की रफ्तार से भागे शेयर, कमाई भी हुई दोगुनी; रखें नजर
