Adani Enterprises से Eternal तक, ये 3 शेयर्स दे सकते हैं 54.5% तक का बंपर रिटर्न!

Stock Market: आप भी बढ़िया रिटर्न वाला शेयर ढूंढ रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा बिना रिसर्च किस स्टॉक में पैसा लगाएं तो हाल ही में मोतीलाल ओसवाल समेत कुछ ब्रोकरेज हाउस ने Adani, Hyundai और Eternal शेयर्स पर बढ़त का संकेत दिया है, इन शेयर्स में 16.8 फीसदी से 54.5 फीसदी तक की बढ़त की उम्मीद है.

शेयर मार्केट Image Credit: सांकेतिक तस्वीर

Highlights

  • ब्रोकरेज ने तीन शेयर्स में बढ़त के संकेत.
  • 54.5 फीसदी तक रिटर्न की उम्मीद.
  • Adani, Eternal और Hyundai पर ब्रोकरेज बुलिश.

Share Market में पैसा लगाने में डर लगता है कि कहीं किसी गलत शेयर में पैसा न लग जाए तो आप अकेले नहीं हैं, हजारों-लाखों लोग इस बात से डरते हैं लेकिन डीप रिसर्च से आप खुद के लिए सही स्टॉक चुन सकते हैं. अगर आपके पास रिसर्च करने का समय नहीं है और आप जानना चाहते हैं कि Motilal Oswal, CLSA और Emkay Global जैसे टॉप रिसर्च हाउस उर्फ ब्रोकरेज हाउस किस शेयर पर बढ़िया रिटर्न का संकेत दे रहे हैं तो चलिए आज आपको तीन ऐसे शेयर बताते हैं जिनमें इन ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक, 16.8 फीसदी से 54.5 फीसदी तक का बंपर रिटर्न मिल सकता है.

Adani Enterprises पर क्या है ब्रोकरेज की राय?

फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर पर Buy रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 3880 रुपए दिया है. इसका मतलब है कि मौजूदा प्राइस से लगभग 25 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना है. हवाई अड्डों और सड़कों से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी, डेटा सेंटर, कॉपर और स्ट्रैटेजिक मैन्युफैक्चरिंग तक, कंपनी ऐसे कई क्षेत्रों में निवेश बढ़ा रही है जहां आने वाले सालों में ज्यादा निवेश की उम्मीद है.

Eternal Target Price: इस शेयर का क्या है टारगेट?

CLSA ने इस शेयर पर हाई-कनविक्शन आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और 506 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है, जो 54.5 फीसदी की बढ़त दिखाता है. इसका मामला ब्लिंकिट की ग्रोथ से जुड़ा है, साथ ही फूड डिलीवरी में परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने का मौका भी है. CLSA को उम्मीद है कि इटरनल का ब्लिंकिट ज्योग्राफिकली बढ़ने और अपने डार्क-स्टोर नेटवर्क को बढ़ाने के साथ और कस्टमर जोड़ेगा.

Hyundai Motor India Target Price: 16.8 फीसदी तक बढ़त की उम्मीद

Emkay ग्लोबल रिसर्च ने हुंडई मोटर इंडिया पर बाय रेटिंग दी है और 12 महीने का टारगेट प्राइस 2450 रुपए से बढ़ाकर 2600 रुपए कर दिया है. इसका मतलब है कि मौजूदा मार्केट प्राइस से 16.8 फीसदी की बढ़त की उम्मीद है. यह पॉजिटिव आउटलुक कई फैक्टर्स जैसे कि एक अच्छा प्रोडक्ट साइकिल, SUV प्रीमियमाइजेशन और कई अन्य कारणों से है. पिछले पांच सालों में लीन प्रोडक्ट फेज (FY21–26 के दौरान सिर्फ 3 नए मॉडल रिलीज करने) का सामना करने के बाद, हुंडई मोटर अगले पांच सालों में 7 नए नेमप्लेट सहित 26 स्ट्रेटेजिक प्रोडक्ट एक्शन के साथ अपनी पाइपलाइन को तेज कर रही है.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

ये भी पढ़ें- Commodity Market में आया तूफान! MCX ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ₹62.93 लाख करोड़ पहुंचा 1 दिन का टर्नओवर